Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 20 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया : नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर, माल्देपुर के सभागार में प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला में विजेता रहे भैयाओं को सम्मानित किया गया. ये क्षेत्रीय ज्ञान-विज्ञान मेला में गोरक्ष प्रांत का अपने-अपने निर्धारित विषय में प्रतिनिधित्व करेंगे.

सुखपुरा : क्षेत्र के खरहाटार गांव के निवासी विवेकानंद पाठक को अखिल भारतीय काग्रेंस कमेटी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है. इससे पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता है. वर्ष 2011 में इनके प्रयास से ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाल हुआ था. इन्होंने छात्रों के हित के लिए रुम रेन्ट कन्ट्रोल एक्ट लागू करने को लेकर एक बड़ा आन्दोलन किया था.

दुबहड़ : शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां में 98 साल पुरानी रामलीला मंचन की परंपरा कई मायने में युवाओं के लिए पाठशाला साबित हो रही है. यहां अभिनय और कला गांव के लोगों को ही दिखाने की परंपरा है. बुजुर्ग हो चुके लोग अपने बाबा-दादा से रामलीला सीखे. अब युवा पीढ़ी उनसे अभिनय का गुर सीख रही है.

नगरा : प्रकाश पर्व दीपावली और डाला छठ के मद्देनजर शांति बनाये रखने के लिए नगरा पुलिस प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को सायंकाल नगरा बाजार में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च थाना से शुरू होकर पूरे कस्बे का राउंड लगाया.

बलिया: खाद्य पदार्थ में मिलावट को रोकने के लिए आज़मगढ़ मंडल के सहायक आयुक्त (खाद्य) वीके पांडेय, अभिहित अधिकारी और बलिया के महेंद्र श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में रसड़ा मंडी में छापे मारे गये. इस दौरान 30,300 रुपये के सामान जब्त किये गये. सात नमूने भी लिये गये.

सहतवार: स्थानीय थाना क्षेत्र के बिसौली निवासी अनुपम कुमार मिश्रा SDM के पद पर चुने जाने के बाद अपने पैतृक गांव पहली बार पहुंचे. उनके लिए गांव वालों ने स्वागत समारोह आयोजित किया. गांव पहुंचते ही अनुपम को लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया.

बलिया: टाउन डिग्री कॉलेज के संगीत अध्ययन केंद्र में संगीत गायन, वादन एवं नृत्य विषय में दाखिले के लिए अब 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. पहले अंतिम तिथि 19 अक्टूबर थी. संगीत विभाग के प्रवक्ता अरविंद उपाध्याय ने बताया कि इन विषयों में 5 वर्ष से ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति किसी अन्य संस्थान में अध्ययनरत होते हुए भी प्रवेश ले सकते हैं. प्रवेश के लिए संगीत विभाग में दोपहर 12:30 से 3 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज:
बैरिया के खाकी बाबा पोखरा में साथियों के साथ नहा रहे एक किशोर की डूबने से मौत हो गई. करीब दो घंटे बाद दर्जन भर तैराकों ने युवक की लाश पोखरे से निकाली. लाश को देखते ही उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया.

बैरिया: रानीगंज बाजार में रविवार सुबह भगवती इलेक्ट्रिक के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये के बिजली उपकरण जलकर राख हो गए. दुकान मालिक भी करेंट के चपेट में आकर दूर जा गिरे. आसपास के दुकानदार और अन्य लोगों ने बिजली सप्लाई कटवायी. आग पर काबू पाने तक गोदाम में रखा सारा सामान जल गया.

रेवती: रेवती थाने के तहत कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गायघाट में कार्यरत रसोइया रीना सिंह के निधन पर रेवती ब्लाक के शिक्षकों ने उनके बच्चों को 25 हजार रुपये का अंशदान दिया. जानकारी के मुताबिक का रीना सिंह का निधन 5 अक्टूबर को इलाज के दौरान हो गया था. इससे उनके बच्चे अनामिका और दीपक बेसहारे हो गये.

• गंगा की उतरती लहरों के चलते हालात अब भी गंभीर है. ऐसा मानना है बाढ़ विभाग के अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप सिंह. शनिवार को एनएच 31 पर गहराते संकट के मद्देनजर जिला प्रशासन के साथ बाढ़ महकमा भी सक्रिय हुआ. एनएच 31 को बचाने के लिए गंगा की धारा को मोड़ने का प्रयास जारी है. साथ ही बंधे को बचाने क लिए ईंट के टुकड़े और बालू से भरी बोरिया रखी जा रही हैं. बाढ़ विभाग ने इससे बचाव के लिए बंबू क्रेट विधि से बंधा को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया है.

• मऊ जिले के चिरैयाकोट कस्बे में कमालुद्दीनपुर पुराना पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की दोपहर बदमाशों ने टायर की दुकान में घुसकर व्यवसायी और उसके सेल्समैन को गोली मार दी. दुकान मालिक पलिया गांव निवासी अजय सिंह उर्फ राजू पुत्र तप्पन सिंह को जांघ और पैर में गोली लगी है. जबकि सेल्समैन विनोद गुप्ता पुत्र चंद्रबली को पीठ और पैर में गोली लगी है. वैसे तो पुलिस मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल घटना की वजह रंगदारी और बीयर की दुकान का विवाद बताया जा रहा है.

• इस साल ददरी मेले में 20 प्रतिशत अतिरिक्त दर पर दुकानें आवंटित किए जाने का निर्णय लिया गया है. बलिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने पिछली बैठक में हुए प्रस्ताव को रखा. अध्यक्ष और ईओ ने सभासदों को आश्वस्त किया कि प्रशासन के सहयोग से मेले को बेहतर ढंग से लगाया जाएगा. कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों की भी बैठक में चर्चा हुई.

• कमिश्नर आजमगढ़ कनक त्रिपाठी शनिवार की शाम बलिया जिला महिला अस्पताल की सेहत की जांच करने पहुंची. ओपीडी में शौचालय नहीं होने पर कार्यदायी संस्था को पत्र लिखने का निर्देश दिया. सीएमएस डॉ. माधुरी सिंह ने कमिश्नर को जानकारी दी कि डॉक्टरों की कमी है. बेहोशी और सर्जरी करने वाले डॉक्टर की कमी के चलते कई दिनों से सर्जरी से डिलेवरी बंद है.

• बलिया का मुड़ियारी दहताल सुंदरीकरण के लिए प्रस्तावित है. पर्यटन विभाग द्वारा बलिया के दहताल को विकसित करने के लिए जिलाधिकारी से जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है. आशंका है कि सुंदरीकरण के बाद वहां मछुआरों की गतिविधियों पर रोक लग सकती है. भाजपा नेता केतकी सिंह शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गईं.

• एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र बैजनाथपुर से जुड़े एक खाताधारक के खाता से एक लाख बारह हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है. पीड़ित खाताधारक बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी तेज नारायण यादव ने शनिवार को इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की. एसबीआई कोटवां के शाखा प्रबंधक विवेक सिंह ने बताया कि सभी भुगतान किसी अन्य बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से किया गया है. वहीं ग्राहक सेवा केंद्र संचालक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार का कोई भुगतान नहीं किया गया है.

• बलिया-बक्सर स्टैंड माल्देपुर में दबंग टैक्सी चालकों से मनमानी वसूली कर रहे हैं. इसके खिलाफ टैक्सी चालक मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है. चालकों की माने तो बलिया-भरौली, बलिया-रसड़ा मार्ग पर के वाहनों से आए दिन कभी स्टैंड तो कभी यातायात पुलिस के नाम पर दबंग जबरिया वसूली करते हैं.

• इनर व्हील के तत्वावधान में शनिवार को टाउन हाल बापू भवन में चैरिटी मेला का आयोजन किया गया. क्लब की अध्यक्ष अनिता सिन्हा ने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया. मेले में खाने पीने का सामान, ज्वेलरी, किचेन, रेडिमेड कपड़े, साड़ी आदि सामान के 22 स्टाल लगे थे. जिसमें महिलाओं ने जमकर खरीदारी की.

• रोटरी क्लब का 54 वां स्थापना दिवस फेफना स्थित होटल में शनिवार को मनाया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल ने पदाधिकारियों का पदग्रहण कराया. सुनील सिंह अध्यक्ष और मुकेश वर्मा सचिव चुने गए. मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल ने कहा कि रोटरी में महिलाओं की भागीदारी की सख्त जरूरत है.

• इंडियन पीपुल्स सर्विसेज की ओर से शनिवार को टाउन हाल में छात्र-युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव बागी ने इस मौके पर कहा कि रोजगार के अधिकार के लिए छात्र युवाओं को राष्ट्रव्यापी संघर्ष करना होगा. हर साल दो करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा के शासन में रोजगार मिलना तो दूर दिन प्रतिदिन रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं.

• बलिया और दीघार सब स्टेशनों से सप्लाई होने वाली बिजली रविवार 20 अक्टूबर 2019 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी. बिजली विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन दोनों क्षेत्रों में सर्विस लाइन में मेंटेंनेंस का काम किया जाना है.

• किसानों की आय दोगुनी करने लिए किसान पाठशाला का आयोजन जिले में किया जाएगा. जिले की 154 न्याय पंचायतों के दो-दो ग्राम पंचायतों में चार दिवसीय द मिलियन फार्मर्स स्कूल का आयोजन होगा. किसान पाठशाला का प्रथम चरण 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक तथा द्वितीय चरण 04 नवंबर से 07 नवंबर तक अपरान्ह 03 बजे से 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इसमें कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने पर जोर रहेगा.

• बाढ़ और कटान के चलते आपदा से घिरे छात्रों को एक और मौका देने के लिए डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने निदेशक समाज कल्याण अधिकारी को पत्र लिखा है. उद्देश्य छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाने प्रस्ताव है. मालूम हो कि बीते 10 अक्टूबर को ही दशमोत्तर छात्रों के लिए आवेदन की तिथि थी. डीएम चाहते हैं कि हजारों छात्रों को एक मौका और दिया जाना चाहिए.

• बांसडीह पुलिस ने जिले के केवरा चट्टी पर एक स्विफ्ट डिजायर कार से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 1344 सीसी शराब बरामद किया है.

• 22 अक्टूबर को डीएम भवानी सिंह खंगारौत शिक्षकों, शिक्षा मित्र और अनुदेशक संगठन के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्त के मुताबिक इस बैठक में प्रेरणा ऐप पर विचार विमर्श किया जाएगा.

• गाजीपुर नगर के चीतनाथ, नखास व नवाबगंज में सुहेलदेव व बांद्रा एक्सप्रेस के बलिया से चलाए जाने के विरोध में तीसरे दिन शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. अब तकग लगभग साढ़े पांच हजार लोगों ने हस्ताक्षर करके गाजीपुर से ही ट्रेनों को चलाने का समर्थन किया है.

• दुनिया की सबसे छोटी भगवद् गीता की एक प्रति सिकंदरपुर के भरथाव गांव निवासी अनिल कुमार शुक्ल के पास उपलब्ध है. बताया जाता है कि साल 1956 में इसे भारतीय प्रेस मुंबई ने प्रकाशित किया था. तब मात्र सौ प्रतियां ही छापी गईं थीं. इसकी कुल लंबाई 2.05 सेमी और चौड़ाई 02 सेमी है. मगर बिना सूक्ष्मदर्शी लैंस के आप इसे पढ़ नहीं सकते.

• बसपा विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बड़ी राहत दी है. हाई कोर्ट ने अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार तथा पुलिस को फटकार लगाई है.

• दरौंदा और घोसी विधानसभा उपचुनाव 2019 के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट भवानी सिंह खंगारौत के निर्देशानुसार मतदान क्षेत्रों की सीमा से 08 किमी0 की परिधि में आने वाले जनपद बलिया की देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर भांग व ताडी की फुटकर दुकानों पर बिक्री पूर्णतया बंद रहेगी. यह आदेश मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व 19 अक्टूबर को सायं 06 बजे से 21 अक्टूबर को मतदान समाप्ति तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा.

• नाट्य संस्था सूत्रधार और निनाद फाउंडेशन की ओर से इस बार भी 19 से 21 अक्टूबर को मंडल मुख्यालय आजमगढ़ में शारदा टॉकीज मड्या में दूसरे आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. संयोजक अजीत राय ने बताया कि तीन दिन के इस फिल्मोत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सात फिल्में दिखाई जाएंगी. बॉलीवुड के लगभग 10 फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, अभिनेता शामिल होंगे. प्रमुख रूप से यूथ आइकॉन पीयूष मिश्रा और पवन मल्होत्रा के नाम शामिल हैं. पीयूष मिश्रा गैंग ऑफ वासेपुर से चर्चित हुए.

• विकासखंड हनुमानगंज अंतर्गत रजवाड़ नर्जनी गांव के लोगों ने कोटेदार के विरुद्ध बलिया-गड़वार मार्ग घंटों तक शुक्रवार को जाम रखा. इस दौरान ग्रामीणों जमकर नारेबाजी की. सूचना पर पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया.

• दीपावली, चेहल्लुम व छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर नगरा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थान पर पटाखा की दुकानें नहीं लगाने का निर्देश दिया गया.

• अपने पैतृक गांव सागरपाली से सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. सानंद सिंह ने 151 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की. महात्मा गांधी की डेढ़ सौंवी जयंती पर शहीदों के प्रति सम्मान और पर्यावरण के लिए जागरूकता का संदेश देना ही इस पदयात्रा का उद्देश्य है.

Tags: भगवद् गीता सब स्टेशन सिकंदरपुर हनुमानगंज

Post navigation

Previous: जन्म के बाद से ही बेटी को कन्या सुमंगल योजना का लाभ
Next: शिक्षकों ने मृतक रसोइये के बच्चों को दिया 25,000 रु. का अंशदान

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.