Skip to content
1 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 15 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

रसड़ा : बलिया लखनऊ राजधानी मार्ग पर रेलवे स्टेशन रसड़ा के समीप बोलेरो ने स्कूल के विद्यार्थियों से भरी मैजिक को टक्कर मार दी. इससे मैजिक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया.छुट्टी होने के बाद सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के बच्चे दोपहर 1,30 बजे स्कूल की टाटा मैजिक वैन से घर जा रहे थे. रसड़ा रेलवे स्टेशन के पास जब बच्चे को उतारने के लिए गेट खोला तभी बलिया की तरफ से आ रही एक बोलेरो ने वैन को टक्कर मार दी.

बलिया: टाउन डिग्री कॉलेज के संगीत अध्ययन केंद्र में गायन, वादन और नृत्य विषय में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 19 अक्टूबर कर दी गई है. कॉलेज के संगीत विभाग के प्रवक्ता अरविंद उपाध्याय ने बताया कि इन विषयों में 5 वर्ष से ज्यादा आयु के कोई भी व्यक्ति किसी अन्य संस्थान में अध्ययनरत होते हुए भी प्रवेश ले सकते हैं. प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं कॉलेज के संगीत विभाग में दोपहर 12:30 से 3 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं.

सुखपुरा: कस्बे के बुढ़वा शिवजी मंदिर में श्री श्री 1008 विरागी मनमोहन दास जी महराज के सानिध्य में होने वाले नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ की तैयारियों के क्रम में यज्ञ मंडप का निर्माण अंतिम चरण में है. यज्ञाचार्य पं. सुनील पान्डेय ने बताया कि 17 अक्टूबर को कलश यात्रा, 18 अक्टूबर को पंचांग और बेदी पूजन, मंडप प्रवेश, अर्णीमंथन और हवन प्रारंभ और 19 से 24 अक्टूबर तक प्रति दिन पूजन-हवन होगा.

बांसडीह: बांसडीह तहसील के सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता और SDM अन्नपूर्णा गर्ग के संयोजन में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया. इस दौरान कुल 106 आवेदन आये जिनमें चार को मौके पर ही निपटा दिया गया.समाधान दिवस पर सर्वाधिक राजस्व और आपूर्ति विभाग संबंधी आवेदन पत्र पड़े. चार आवेदनों के निपटारे के बाद बाकी सम्बन्धित विभागों के हवाले कर दिया गया.

सहतवार: ग्राम सभा महाधनपुर में मंगलवार सुबह एक अधेड़ की पोखरी में डूबने से मौत हो गई. सहतवार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.बताया जा रहा है कि रेवती निवासी 49 वर्षीय मुन्ना डोम पुत्र स्व फागू डोम महाधनपुर में घाघरा के घाट पर शवों का संस्कार करता था.

1. कार्तिक पूर्णिमा से हर साल लगने वाला ददरी मेला गंगा की जलधारा को अविरल बनाए रखने के ऋषि मुनियों के प्रयास का जीवंत प्रमाण है. गंगा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए महर्षि भृगु ने सरयू नदी की जलधारा को अयोध्या से अपने शिष्य दर्दर मुनि द्वारा बलिया में संगम करवाया. दर्दर ऋषि के सम्मान में ही ददरी मेला का आयोजनत होता है. मान्यता है कि भृगु क्षेत्र में गंगा-तमसा के संगम पर स्नान करने पर वही पुण्य प्राप्त होता है. जो पुष्कर और नैमिषारण्य तीर्थ में वास करने, साठ हजार वर्षो तक काशी में तपस्या करने अथवा राष्ट्र धर्म के लिए रणभूमि में वीरगति प्राप्त करने से मिलता है. मगर विडम्बना यह है कि इसे भारतीय पर्यटन के मानचित्र पर वह स्थान नहीं मिला.

2. रसड़ा के नागपुर गांव स्थित मिया का बागीचा राजभर बस्ती में हालात अब भी नियंत्रण में नहीं है. सोमवार को भी तीन बच्चे डायरिया से पीड़ित मिले. तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां इलाज के दौरान तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. दूषित पानी पीने औक वातावरण दूषित से अब तक 60 से अधिक बच्चे सहित लोग डायरिया के शिकार हो चुके है.

3. एनएच 31 की दुर्व्यवस्थाएं जल्द ही दूर होने जा रही हैं. बलिया के भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मीडिया को बताया है कि उनके आग्रह पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए 143 करोड़ रुपये जारी कर दिया है. इसका टेंडर भी हो गया है और दिसंबर में ही काम भी शुरू कर दिया जाएगा.

4. कक्षा एक से आठ तक के अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता ने सोमवार के घोषित कर दिया. तय कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी. 18 अक्टूबर से शुरू हो रही परीक्षा 24 अक्टूबर को समाप्त होगी.

5. खोरीपाकड़ स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर पर शरद पूर्णिमा महोत्सव धूम धाम से मनाया गया. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन प्रदेश के राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने किया.


6. रसड़ा-गाजीपुर सीमा स्थित टोंस नदी तिराहीपुर पुल से छलांग लगाकर जान देने वाले युवक का शव सोमवार को तड़के पुल के ही कुछ दूरी पर नदी में उतराया हुआ मिला. युवक की शिनाख्त 26 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र जयप्रकाश हलुवाई निवासी हास्पिटल रोड कस्बा रसड़ा के रूप में की गई.

7. शरद पूर्णिमा के अवसर पर मनियर गंगापुर तिवारी टोला में स्व.सरजू बाबा के अखाड़े पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया….. इसमें जनपद ही नहीं. बल्कि आस-पास के जनपदों और पड़ोसी राज्य बिहार के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लिया. इस मौके पर बीस जोड़ी पहलवानों ने अपना अपना जोर आजमाइश किया. जिसमें ग्यारह पहलवान विजयी रहे. वहीं नौ जोड़ी कुश्ती बराबरी पर रही.

8. झांसी के चर्चित पुष्पेंद्र हत्याकांड के विरोध में रविवार की देर शाम सेवा संस्थान के बैनर तले बिल्थरारोड नगर में कैंडल मार्च निकाला गया. रेलवे चौराहा से प्रारंभ कैंडल मार्च नगर के मुख्य मार्ग समेत विभिन्न मार्गो में भ्रमण किया. जिसमें दर्जनों लोगों शामिल हुए और प्रदेश में बढ़े लालफीताशाही व खाकी की गुंडई की तीखी आलोचना की.

9. भाकपा माले के नेता एवं क्षेत्र पंचायत पन्दह के सदस्य से विजय शंकर राजभर के पिता सागर राजभर 70 वर्ष का निधन रविवार के मध्य रात्रि के बाद उनके पैतृक निवास -भुड़ाडीह में हो गया. उनका अंतिम संस्कार कठौरा घाट पर किया गया.

10. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में समस्याओं के निदान हेतु 10 सूत्रीय ज्ञापन प्राचार्य को दिया गया. सतीश चंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य को दिए ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए उपयुक्त शौचालय की व्यवस्था नहीं है. जिसके कारण संक्रमण होने की संभावना प्रबल है. जिसको तत्काल ठीक किया जाना चाहिए.

1. गर्मी, बारिश के बाद इस बार कड़ाके की सर्दी की तैयारी शुरू कर दीजिए. शरद पूर्णिमा से सर्दी की शुरुआत हो गई है. आज दिन में तेज धूप निकली. रात को ठंडी हवा चल रही है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दीवाली के बाद तापमान में लगातार गिरावट आएगी. नवंबर के प्रथम सप्ताह में न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी. दिसंबर में कोहरा छाने के साथ तापमान दो डिग्री तक पहुंच सकता है. पिछले साल दिसंबर में पारा 2.9 डिग्री दर्ज किया गया था.

2. बलिया के पड़ोली जिले मऊ जिले में सिलिंडर ब्लास्ट से 13 लोगों की मौत गई, तो वहीं करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे में गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों को हर संभव मदद देने की बात कही है. वहीं इस मामले में यूपी एटीएस भी जांच करेगी.

3. मऊ नगर के मुंशीपुरा मोहल्ले में बच्चों के झगड़े में बडे़ आपस में कुछ इस तरह भिड़ गये कि मामले ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया. इस खूनी संघर्ष के दौरान घर में घुसकर कुछ लोगों ने 48 वर्षीय इम्तेयाज अहमद पुत्र शाबान को बुरी तरह मारकर लहूलुहान कर दिया. वारादात के बाद गंभीर रूप से घायल इम्ते्याज को पास ही एक निजी अस्पताल में आइसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं इस खूनी संघर्ष में इम्तेयाज़ की दो बेटियां और चार बेटे भी घायल हुए हैं.

4. चितबड़ागाव थाना क्षेत्र अन्तर्गत फिरोजपुर राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 1 निवासी डॉ. नरेंद्र सिंह के पुत्र 30 साल के पंकज सिंह गिरधर इनक्लेव गाजियाबाद में किराये पर रह कर ईएमएफ कालेज गाजियाबाद से एलएलबी की पढाई कर रहे थे. अचानक पंकज सिंह सोमवार से लापता हो गए. बहुत छानबीन करने के बाद पंकज सिंह का कही पता नहीं चला तो परिजनों ने गाजियाबाद पुलिस को सुचित किया. अब गाजियाबाद पुलिस ऐसे आरोपी की तलाश कर रही है. जिसने अपने यहां किराए पर रहने वाले पंकज की हत्या कर उसे अपने मकान में ही दफना दिया. यह वारदात साहिबाबाद इलाके की है. इस खबर को विस्तार से बलिया लाइव डॉट इन पर पढ़ें.

5. दुबहड़ थाना क्षेत्र के दशरथ मिश्र के छपरा निवासी जमुना पासवान के 35 वर्षीय पुत्र अवधेश पासवान की मौत रविवार की रात एनएच 31 पर बीसेनी डेरा मोड़ के पास सड़क हादसे में हो गई. सोमवार की सुबह शौच करने गए लोगों ने अवधेश के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी.

6. गाजीपुर के कुंडेसर गांव में दो दिन से लापता दलित अधेड़ की सोमवार को कुएं में लाश मिली. 48 वर्षीय अधेड़ नथन राम मूलतः पड़ोसी जिला बलिया के नरही थाना क्षेत्र स्थित कथरिया गांव का रहने वाले थे. कुंडेसर में उनकी रिश्तेदारी थी और वह वहीं रह कर मजदूरी करते थे. फिलहाल पुलिस उनकी मौत को हादसा मान रही है.

7. बैरिया तहसील के दुर्गा जी के मंदिर पर सोमवार को सोमनाथ पुत्र शिवबचन निवासी पांडेयपुर थाना फेफना और नीतू पुत्री हरिशंकर निवासी इब्राहिमाबाद थाना बैरिया का विवाह सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ…. बताया जाता है कि सोमनाथ के के पिता ने पहले तो नीतू संग बेटे की शादी तय कर दी थी…. मगर इसके बाद बेटी की शादी को पहले करने की बात कर बेटे की शादी को केंसिल कर दिया था.

8. बैरिया में छह महीने का बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर संविदा बिजलीकर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया. इससे इलाके में बिजली सप्लाई डगमगा गई है. कर्मियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की. विभाग के अवर अभियंता कमलेश कुमार ने वेतन का मामला उनके वश का नहीं कह किनारा कर लिया. बैरिया के दोनों बिजली उपकेंद्रों में 26 संविदा बिजलीकर्मी काम करते हैं. उनका छह माह का वेतन बकाया है.

9. बिल्थरारोड के उभाव थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीन पुर गांव में रविवार की शाम रिहायशी मकान की दीवार गिरने से एक महिला समेत दो बालक दब गए, जिसमें संजय राम के दस वर्षीय पुत्र अमन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि धर्मेंद्र प्रसाद का 8 साल का बेटा परमात्मा और 40 साल की फुलवा देवी घायल हो गईं.

10. बलिया नगर के टैगोर नगर निवासी उमेश पाण्डेय की पुत्री आरूषि फिर मनवाया लोहा. नेशनल स्केटिंग चैम्पिनशिप में नोएडा के ग्रेनो स्टेडिएम में दूसरी बार कांस्य पदक पर कब्जा किया.

Tags: बैरिया मऊ मारपीट मौत वेतन सर्दी सिलिंडतर ब्लास्ट हड़ताल हत्या हादसा

Post navigation

Previous: पुल से टोंस नदी में कूदने वाले युवक का शव बरामद
Next: पोखरी में डूबने से अधेड़ की मौत

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

You may have missed

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026
Congress Indira ji Puntithi
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.