Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • बतकही
  • नदियां बदला ले ही लेंगी….
  • बतकही

नदियां बदला ले ही लेंगी….

अब हमारी सुरक्षा की जिम्मेवारी केवल फोर्स पर है.... फोर्स ही हमें हर आपदा से बचा रही है... सीमा से लेकर गांव तक.... क्योंकि हमारी बाकी प्रतिरोधक मशीनरी... गवर्नेंस कुंद पड़ गई है...
News Desk 24 September, 2019 1 minute read

मुझे दृढ़ विश्वास है कि आप 2013 की उत्तराखंड आपदा को बिल्कुल भूल गए होंगे… नवंबर 2015 की चेन्नई की बारिश और इसके बाद केरल की बाढ़ की यादें भी धुंधली पड़ गई होंगी… फिकर नॉट… देखिए न निर्माणाधीन विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में खड़े होकर देखने पर मणिकर्णिका महाश्मशान और भवतारिणी गंगा का लुक कितना डिसेंट और कूल दिखता है….

हमारे पास डाटा इतना फ्री है कि हमें अब आटा की चिंता भी नहीं सालती…. हम तो अब लुक से लक बदलने वाले हाईवे पर फर्राटा भरने में बंदेभारत को भी मात देने वाले हैं…. तीन चार दिन पहले व्हाट्स ऐप पर बलिया के उदईछपरा गांव में मकान को भरभरा कर जमींदोज होते हुए देखा तो वॉव मजा आ गया…. ओह नो…. रोंगेटे खड़े होना तो अब ओल्ड फैशन है… सच फटाफट वह वीडियो वायरल भी हो गया था…

अभी अभी कोई बता रहा था कि उसी गांव के उपाध्याय टोला में एक और मकान, दो मंजिला, कल देर रात धराशायी हो गया… कितना रोमांचक सीन होगा न…. हो सकता है कल सुबह तक कोई न कोई वीडियो एवलेवल करवा ही देगा… आपने सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ देखी या नहीं… क्लाइमेक्स तो इस लव स्टोरी की जान है… वीएफएक्स ग्राफिक्स की मदद से केदारनाथ में मची तबाही को इस फिल्म में रोमांचक तरीके से दिखाया गया है….

कल बलिया के ही एक पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने एक मार्के की बात कही… कुछ लोगों को आपदा में भी फ्लड टूरिज्म का स्कोप दिखता है… इलाहाबाद सॉरी… प्रयागराज, बनारस, गाजीपुर से लेकर बलिया तक हड़कंप मचा हुआ है… मीडिया वाले दिन भर स्केल टेप लेकर घूम रहे हैं.. बता रहे हैं कि कहां कहां नंदी, मंदी और नदी खतरे के निशान या लाल निशान पार कर रही हैं… सच अपना बनारस जब गुगल सर्च इंजन पर ट्रेंड करता है तो प्रॉउड फील होता है…

हम अपने एनडीआरएफ जवानों पर भी बड़ा प्रॉउड फील होता है… होना भी चाहिए क्यों… अब देखिए न… प्रयागराज से लेकर वाराणसी, गाजीपुर, बलिया तक जान माल की रक्षा में जी जान से जुटे हैं… सच सेना, आईटीबीपी, एनडीआएफ और अन्य फोर्स न हो तो इस देश के लोगों का क्या होता… क्योंकि अब हमारी सुरक्षा की जिम्मेवारी केवल फोर्स पर है…. फोर्स ही हमें हर आपदा से बचा रही है… सीमा से लेकर गांव तक…. क्योंकि हमारी बाकी प्रतिरोधक मशीनरी… गवर्नेंस कुंद पड़ गई है…

जब अक्ल पर ताले पड़ जाते हैं न… रियली दिमाग काम करना बंद कर देता है… अब देखिए न बनारस की वरुणा नदी में आम तौर पर पानी तो होता नहीं है… कुछ लोग उसमें भी डेरा डाले बैठे हैं… पोखरे, नाले, तालाब और झील की तो बात ही छोड़ दीजिए.. बाढ़, बारिश, आग, सूखा, एक्सीडेंट वगैरह वगैरह तो होते ही रहते हैं… सावन भादो में तो वैसे भी मंदी हर दूसरे तीसरे साल हो जाती है… अगस्त में बच्चे मरते है… नदियां तो 2013 और 16 में भी रौद्र रूप धारण की थी…. भरोसा नहीं हो रहा है तो अखबार पढ़िए या टीवी देखिए… और इन्क्रोचमेंट तो लीगल हो या इलीगल… वह वैसे भी स्टेट्स सिंबल है… और अब तो सरकार भी बहुत कुछ ताक पर रख कर विकास कर रही है…

ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं कि किसी शहर का नाला कभी नदी होता था… आज की दिल्ली नजफगढ़ नाले को ही जानती है… क्योंकि व्हाट्सऐप के नोटिफिकेशन पर जागने वाली हमारी समूची जेनरेशन ब्रेन वाश / मेमॉरी लॉस की चपेट में है….. नजफगढ़ नाला राजधानी के कचरे को यमुना में लाकर छोड़ता है…. लेकिन लोगों को यह नहीं मालूम कि इस नाले का स्रोत एक झील है….. जो साहिबी नदी से जुड़ी थी….. अब साहिबी भी खत्म हो गई और झील भी…. लुधियाना का बूढ़ा दरिया (अब नाला)… मुंबई की मीठी नदी…. बनारस की असि या असीगंगा और वरुणा नदी…. बलिया का कटहल नाला और सुरहा ताल… ऐसी बानगी आपको हर शहर में छोटी बड़ी मिल जाएगी…. ठंडे दिमाग से सोचिए…. क्या हम अपनी करतूतों का खामियाजा नहीं भुगत रहे हैं…

https://www.facebook.com/BalliaLIVE/videos/394332694562376/?t=18

हम नदियों से बहुत ही बेदर्दी से साफ पानी लेते हैं और बदले में उन्हें मल-मूत्र तथा औद्योगिक कचरे से भर देते हैं…. हम अपनी स्पीड तेज करने के लिेए….. बिजली बनाने के लिए….. नदियों के बहाव को रोक देते हैं… और उम्मीद करते हैं कि अक्षत फूल चढ़ा देने सुबह शाम घाटों पर आरती दिखा देने से वेंटिलेटर के भरोसे मुंह के बल लेटी नदियां हमें बख्श ही नहीं देंगी…. बख्शीस भी देंगी…. ये आपदाएं दैवीय या प्राकृतिक नहीं… मानव निर्मित हैं… प्रकृति अभी हमें चेता रही है… हमारा विकास अब विनाश के द्वार पर दस्तक दे रहा है… समय रहते नहीं चेते तो बाबा नागार्जुन लिख गए हैं – नदियां बदला ले ही लेंगी….

  • विजय शंकर पांडेय  

Follow author on Twitter

Tags: बाढ़

Post navigation

Previous: बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
Next: दर्जनों गांवों को बाढ़ से मिल जाएगी मुक्ति

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

You may have missed

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.