Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • Navratri 2018 : आश्विन (शारदीय) महानवरात्र – 10 से 19 अक्तूबर, किस मुहूर्त में करें कलश स्थापना
  • Uncategorised

Navratri 2018 : आश्विन (शारदीय) महानवरात्र – 10 से 19 अक्तूबर, किस मुहूर्त में करें कलश स्थापना

नवरात्र भारतवर्ष में हिंदूओं द्वारा मनाया जाने प्रमुख पर्व है. इस दौरान मां के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. वैसे तो एक वर्ष में चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ के महीनों में कुल मिलाकर चार बार नवरात्र आते हैं,
News Desk 8 October, 2018 1 minute read
NAVRATRA
आश्विन (शारदीय) महानवरात्र 2018 – 10 से 19 अक्तूबर
घर की परेशानियों से मुक्ति और खुशहाली पाने के लिए सबसे अच्छा होता है ये नौ दिन का समय

नवरात्र भारतवर्ष में हिंदूओं द्वारा मनाया जाने प्रमुख पर्व है. इस दौरान मां के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. वैसे तो एक वर्ष में चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ के महीनों में कुल मिलाकर चार बार नवरात्र आते हैं, लेकिन चैत्र और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक पड़ने वाले नवरात्र काफी लोकप्रिय हैं. बसंत ऋतु में होने के कारण चैत्र नवरात्र को वासंती नवरात्र तो शरद ऋतु में आने वाले आश्विन मास के नवरात्र को शारदीय नवरात्र भी कहा जाता है. चैत्र और आश्विन नवरात्र में आश्विन नवरात्र को महानवरात्र कहा जाता है. इसका एक कारण यह भी है कि ये नवरात्र दशहरे से ठीक पहले पड़ते हैं दशहरे के दिन ही नवरात्र को खोला जाता है. नवरात्र के नौ दिनों में मां के अलग-अलग रुपों की पूजा को शक्ति की पूजा के रुप में भी देखा जाता है.

मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि मां के नौ अलग-अलग रुप हैं. नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना की जाती है. इसके बाद लगातार नौ दिनों तक मां की पूजा व उपवास किया जाता है. दसवें दिन कन्या पूजन के पश्चात उपवास खोला जाता है. आषाढ़ और माघ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले नवरात्र गुप्त नवरात्र कहलाते हैं. हालांकि गुप्त नवरात्र को आमतौर पर नहीं मनाया जाता लेकिन तंत्र साधना करने वालों के लिये गुप्त नवरात्र बहुत ज्यादा मायने रखते हैं. तांत्रिकों द्वारा इस दौरान देवी मां की साधना की जाती है.

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ 10 से

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ 10 अक्तूबर से होगा़ तैयारी अंतिम चरण में है. इस बार मां का आगमन नाव और गमन हाथी पर हो रहा है, जिसे शुभ माना जा रहा है़ इस दिन प्रतिपदा सुबह 7.56 बजे तक ही है.

हालांकि उदया तिथि में प्रतिपदा मिलने के कारण पूरा दिन यह तिथि मान्य होगी. इस दिन अभिजीत मुहूर्त दिन के 11.37 बजे से 12.23 बजे तक है. यह भी कलश स्थापना के लिए उपयुक्त समय है. वाराणसी पंचांग के अनुसार 7.56 बजे के बाद से द्वितीया लग जायेगी. इसलिए प्रतिपदा युक्त द्वितीया में भी कलश की स्थापना की जा सकती है.

चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग में नवरात्र आरंभ होने के कारण कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त श्रेष्ठकर है. मिथिला पंचांग के अनुसार भी मां का आगमन नौका और गमन हाथी पर हो रहा है. आगमन और प्रस्थान दोनों शुभ माना गया है. इस पंचांग के अनुसार कलश स्थापना के दिन से ही मां का आगमन शुरू हो जाता है. कलश स्थापित कर मां के अलावा अन्य देवी देवता का आह्वान किया जाता है. इस दिन सूर्योदय प्रातः 5: 47 पर होगा, इसके बाद से पूजा अर्चना शुरू हो जायेगी. प्रतिपदा सुबह 8.06 बजे तक है.

दुर्गा बाटी में 15 को कल्पारंभ

दुर्गा बाटी में 15 अक्तूबर सुबह 8.42 बजे के बाद कल्पारंभ होगा. इसी दिन सभी बांग्ला मंडपों में भी यह अनुष्ठान शुरू हो जायेगा. इसके बाद शाम में देवी का आमंत्रण और अधिवास होगा. बांग्ला के अनुसार इस बार मां का आगमन घोड़ा पर हो रहा है. फल छत्रभंग अौर मां का गमन झूला व फल मड़क है.

  • 16 अक्तूबर : इस दिन महासप्तमी है. सुबह 6.45 बजे के अंदर नवपत्रिका प्रवेश होगा. पूजा सह चंडी पाठ आरंभ 7.10 मिनट के अंदर, भोग निवेदन 9.40 , पुष्पांजलि 10.10 बजे, संध्याआरती शाम 6.40 बजे , संध्या भोग शाम 7.45 बजे है.
  • 17 अक्तूबर : इस दिन महाअष्टमी है. सुबह सात बजे पूजा सह चंडी पाठ का शुभारंभ होगा. सुबह 9.30 बजे कुंवारी पूजा, भोग निवेदन सुबह 10.15, पुष्पांजलि दिन के 10.30 से 11.15 बजे तक है. संध्या आरती शाम सात और संध्या भोग रात आठ बजे है.
  • 18 अक्तूबर : महानवमी के दिन सुबह 7.15 बजे पूजा सह चंडी पाठ का आरंभ होगा. भोग निवेदन 9.30 बजे, पुष्पांजलि 10.10 बजे, संध्या आरती शाम सात बजे और भोग निवेदन रात आठ बजे है.
  • 19 अक्तूबर : पूजा सुबह सात बजे शुरू होगी. पुष्पांजलि व मंत्रागिक विसर्जन सुबह 8.35 बजे के अंदर करना है. कलश विसर्जन दिन के 11.40 बजे के बाद और प्रतिमा निरंजन शाम 5.45 बजे के बाद करना है.
  • 17 को संधि पूजा : 17 को संधि पूजा है. इस दिन 12.03 बजे के बाद से पूजा शुरू होगी. बलिदान 12.27 बजे के बाद है. पूजा का समापन 12.56 मिनट के अंदर होगा.

Post navigation

Previous: Sarva Pitru Paksha amavasya: जानें कब है सर्वपितृपक्ष अमावस्या
Next: बलिया निवासी रेल कर्मचारी को मिर्जापुर में ट्रक ने रौंदा, मौत

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.