Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • आयुष्मान भारत: जिले के 1,97,813 परिवार को मिलेगा निःशुल्क इलाज की सुविधा
  • ब्रेकिंग न्यूज

आयुष्मान भारत: जिले के 1,97,813 परिवार को मिलेगा निःशुल्क इलाज की सुविधा

टीडी कालेज के मनोरंजन हॉल में सांसद भरत सिंह ने किया शुभारंभ
General Desk 23 September, 2018 1 minute read

टीडी कालेज के मनोरंजन हॉल में सांसद भरत सिंह ने किया शुभारंभ

सरकारी ही नहीं, प्राइवेट अस्पतालों में भी गरीबों का होगा फ्री इलाज

बलिया। अब गरीब परिवार को किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज के लिए किसी साहूकार या किसी के दर पर भटकना नहीं पड़ेगा. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब गोल्डेन कार्ड के जरिए पांच लाख के फ्री इलाज की सुविधा सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही नहीं, बल्कि निजी चिकित्सालयों में भी मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी इस योजना की शुरुआत रविवार को पूरे देश में हो गई. इसके अंतर्गत जिले के एक लाख 97 हजार 813 गरीब परिवार के लोगों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी. इसमें एक लाख 65 हजार 124 परिवार ग्रामीण क्षेत्र के हैं, जबकि 32389 परिवार नगरीय क्षेत्र के हैं.
टीडी कॉलेज के मनोरंजन हाल में बकायदा एक कार्यक्रम आयोजित कर इसकी शुरुआत हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने किया. इस अवसर पर 13 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी जी की सोच यह योजना विशेषकर गरीबों के लिए ही है. अब कोई इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा. पांच लाख तक का फ्री इलाज की सुविधा देने वाली यह योजना वास्तव में क्रांतिकारी योजना है. आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का छत व उज्ज्वला योजना के जरिए गरीब परिवार के घर को धुँवामुक्त करने का प्रयास किया. मोदी जी ने गरीब तबके के स्तर को ऊपर उठाने के लिए लगातार काम करते रहे. बीएचयू को एम्स जैसा दर्ज देकर इधर के लोगों के लिए बड़ा तोहफा दिया. देश में उनका कोई विकल्प नहीं.


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि गरीब परिवार के लोगों को इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ता था. इस पीड़ा को प्रधानमंत्री जी ने समझा और उसे दूर करने के लिए आयुष्मान भारत की शुरुआत की. यह योजना गरीब परिवार के लोगों के लिए संजीवनी साबित होगी. यह समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को बुनियादी सुविधाएं देने की तरफ बढ़ाया गया कदम भी है. विधायक ने प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे से जोर देकर कहा कि इस योजना के तहत चयनित निजी चिकित्सालयों में पात्रों के लिए बेड उपलब्ध रहे. आगे ऐसी दिक्कत नहीं आनी चाहिए. इस योजना के तहत पात्रों को लाभ दिलाना दायित्व निर्वहन के साथ एक पुनीत कार्य भी है. डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि कई बार ऐसा देखा जाता है कि पैसे के अभाव में गरीब परिवार अच्छे अस्पताल में इलाज नहीं करा पाते है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इस योजना के तहत सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी सबका इलाज हो सकेगा. लाभार्थी को अपनी जेब से एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. आर्थिक, सामाजिक जनगणना के आधार पर पात्रों का चयन हुआ है. योजना में पारदर्शी तरीके से संचालन करने की ऐसी व्यवस्था है कि अवांछित या अपात्र को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा. जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि इससे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 30 हजार तक की ही कैशलेस इलाज की सुविधा थी. लेकिन अब इसकी जगह शुरू हुई इस योजना में पांच लाख तक का फ्री इलाज मिलेगा, जो गरीब परिवारों के लिए संजीवनी साबित होगा.

सीएमओ डॉ. एसपी राय ने योजना को पारदर्शी तरीके से संचालन का भरोसा दिलाया. आयुष्मान भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरिनन्दन प्रसाद ने योजना की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर नपा चेयरमैन अजय कुमार, सीएमएस महिला डॉ. सुमिता सिन्हा, डॉ.विनोद कुमार, डॉ ज्योत्स्ना सिंह, अंजनी पांडेय, भाजयुमो के अरुण सिंह बंटू आदि मौजूद थे। संचालन संजीव कुमार डम्पू ने किया.
छूटे हुए 18,980 परिवार भी चिन्हित

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 2011 की जनगणना के अनुसार पहले तो 1 लाख 78 हजार 833 लाभार्थी परिवार चयनित हुए थे. लेकिन कुछ पात्र परिवार छूट गए थे, जिनका सर्वेक्षण अगस्त महीने में कराया गया. सर्वेक्षण के बाद 18 हजार 980 परिवार और चिन्हित किए गए. इनमें 16 हजार 348 ग्रामीण क्षेत्र के हैं, जबकि दो हजार 332 लाभार्थी परिवार शहरी क्षेत्र के हैं. इस प्रकार कुल मिलाकर एक लाख 97 हजार 813 परिवार इस योजना के तहत हैं.

जिले के इन अस्पतालों में मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

-आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत सरकारी के अलावा निजी अस्पतालों में भी पांच लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा लाभार्थी परिवार को मिलेगी. फिलहाल शहर के पुरुष व महिला चिकित्सालय के साथ निजी अस्पताल गौरव नर्सिंग होम में पात्र परिवारों को यह सुविधा मिलेगी. कुछ और प्रमुख निजी अस्पतालों का चयन दो-चार दिनों में हो जाने की संभावना है. इस प्रकार हम देख सकते हैं कि जहां गरीब परिवार के लोग पैसे के अभाव में इलाज कराने जाने से डरते थे, अब वहां भी उनको बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया होगी, जो पूरी तरह कैशलेस होगी.

Tags: भरत सिंह शुभारम्भ सांसद

Post navigation

Previous: मोबाइल चार्ज के लिए लगाते समय करेंट के चपेट में आए मजदूर की मौत
Next: सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में गायब मिले 21 बीएलओ

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.