Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • गलत काम करने वालों में हो कानून का भय: मण्डलायुक्त
  • जिला जवार

गलत काम करने वालों में हो कानून का भय: मण्डलायुक्त

General Desk 12 May, 2018 1 minute read
mandalayukt-ki-baithak

जनशिकायतों का हो त्वरित निस्तारण, अवैध कब्जे पर कार्रवाई

कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों संग की बैठक

बलिया। मण्डलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण हो. अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए. राजस्व कोर्ट में मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाई जाए. वहीं, पुलिस का काम ऐसा हो जिससे कानून का राज स्पष्ट रूप से दिखे. फरियादी को न्याय मिले और गलत काम करने वालों के मन में कानून का डर हो. हरहाल में अवैध शराब पर रोकथाम लगे.

मण्डलायुक्त शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनशिकायतों पर तनिक भी लापरवाही नहीं बरतें. शिकायतों का निस्तारण ऐसा हो जिससे फरियादी पूरी तरह संतुष्ट हो जाए. मौका मुआयना करने के बाद ही सही न्याय दिलाया जाए. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई से पहले लम्बित प्रकरणों की गहन समीक्षा जरूर कर लें और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को वहीं फटकार लगाएं. अवैध कब्जे के मामले में मण्डलायुक्त पूरी तरह सख्त दिखे. कहा कि सरकार जमीन पर कहीं कब्जा हो तो विना किसी दबाव के हटवाएं. आगे किसी विभाग की जमीन पर कब्जे की बात सामने आई तो सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी. अतिक्रमण की समस्या पर कमिश्नर ने कहा कि दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील स्थलों पर स्पीडब्रेकर, संकेतात्मक चिन्ह आदि जैसे प्रयास कर दुर्घटना में कमी लाई जाए.

मण्डलायुक्त ने कहा कि राजस्व न्यायालय में लंबित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाई जाए. लेखपाल के माध्यम से वादी-प्रतिवादी को स्वयं उपस्थित होने की नोटिस दें. सभी तहसीलदार को निर्देश दिया कि कम से कम मेढ़बंदी व बंटवारा के तीन महीने से ज्यादा समय से लंबित पड़े मुदकमों को 30 मई तक निस्तारित कर दें.

अवैध शराब पर दिखे सख्त

मण्डलायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध शराब की शिकायत कहीं नहीं मिलनी चाहिए. चेताया कि अगर कहीं भी अवैध शराब से कोई घटना होती है तो सम्बन्धित थानेदार की खैर नहीं. यह भी कहा कि रात से समय पुलिस गश्ती लगातार हो. उन्होंने कहा कि थाने में अगर शौचालय नहीं है तो स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवा लें.

सरकारी धन लूटने वालों की खैर नहीं

मण्डलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने उच्चाधिकारियों के साथ सभी सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि विभागीय घोटाले के सम्बन्ध में दर्ज हुए मुकदमों की समीक्षा कर लें. शासकीय धन की क्षति या दुरूपयोग से जुड़े मुदकमों में कड़ी कार्रवाई करना है और सजा दिलानी है. तभी घोटाला करने वाले कर्मियों के हौसले पस्त होंगे. सरकार का पैसा खाने वाले किसी भी हाल में बचने नहीं चाहिए. यह भी कहा कि सड़क जाम या सरकार सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भी वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई हो.

शस्त्र व कारतूसों की होगी गहन जांच

मण्डलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने सभी एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के शस्त्र की दुकानों की गहन जांच करें. विशेष रूप से दो विन्दूओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. पहला, शस्त्र जो जमा हैं, वह वास्तव में दुकानों में ही हैं या नहीं. दूसरा, जो कारतूस बेचे गये हैं उसका कहां प्रयोग हुआ. अगर कहीं भी इस्तेमाल नहीं हुआ तो शस्त्र लाइसेंसधारी के पास है या नहीं. इन दोनों विन्दूओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा. बैठक में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, एसएसपी श्रीपर्णा गांगुली, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एएसपी विक्रमवीर, एएसपी विजयपाल सिंह समेत समस्त एसडीएम, सीओ, एसओ मौजूद थे.

Post navigation

Previous: रिंग बंधे के निरीक्षण में सब कुछ मिला ‘ओके’
Next: जनचौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी जनता की समस्या

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.