Skip to content
19 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • प्रेमचंद की नायिका अमूमन सामाजिक सवालों से टकराती है
  • Uncategorised

प्रेमचंद की नायिका अमूमन सामाजिक सवालों से टकराती है

मुंशी प्रेमचंद के साहित्य में स्त्री त्याग, क्षमा, दया और शील की प्रतिमूर्ति देखने को मिलती है. स्त्रियों के कुछ आदर्श को प्रेमचंद ने अपने साहित्य में स्थापित किया. जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने रविवार को प्रेमचंद साहित्य में स्त्री विषय पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया.
News Desk 1 August, 2016
PREMCHAND

अमृत पब्लिक स्कूल प्रेमचंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते बलिया के साहित्यकार

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। मुंशी प्रेमचंद के साहित्य में स्त्री त्याग, क्षमा, दया और शील की प्रतिमूर्ति देखने को मिलती है. स्त्रियों के कुछ आदर्श को प्रेमचंद ने अपने साहित्य में स्थापित किया. जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने रविवार को प्रेमचंद साहित्य में स्त्री विषय पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया.

प्रेमचंद ने दलितों और स्त्रियों की आवाज को बुलंद किया – डॉ. जनार्दन राय

इसका आयोजन साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्पना ने प्रेमचंद जयंती के अवसर पर किया था. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अमृतपाली स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में किया गया. गोष्ठी में डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि प्रेमचंद ने अपने साहित्य में दलित, किसानों, मजदूरों के अलावा स्त्रियों की आवाज को बुलंद किया.

प्रेमचंद साहित्य में संघर्ष करती है स्त्री – रामजी तिवारी

युवा साहित्यकार रामजी तिवारी ने इस मौके पर कहा कि प्रेमचंद साहित्य में स्त्री संघर्ष करती है. उन्होंने गोदान के धनिया का उदाहरण देते हुए बताया किस प्रकार वह मूर्ख होकर भी समाज के सवालों से टकराती है.

साहित्य को लिखने से ज्यादा साहित्य को जिंदगी दी है – डॉ. अर्चना श्रीवास्तव

साहित्यकार डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि प्रेमचंद के विचारों और व्यवहारों में समानता थी. उन्होंने साहित्य को लिखने से ज्यादा साहित्य को जिंदगी दी है. युवा कहानीकार असित मिश्र ने कहा कि साहित्य में यथार्थ को सबसे पहले प्रेमचंद ने स्थापित किया. सौरभ चतुर्वेदी ने प्रेमचंद को स्त्री विमर्श को उतारने वाला लेखक बताया. डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय में प्रेमचंद को धरातल का लेखक बताया.

समाज की विडंबनाओं को से टकराती है स्त्री – आशीष त्रिवेदी

युवा रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने कहा कि प्रेमचंद ने हमें जीवन जीने का तरीका बताया. उनके साहित्य में स्त्री मुखर होकर समाज की विडंबनाओं को से टकराती है. इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र भारती, धृति नारायण दास, शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. उर्मिला शुक्ला, डॉ. प्रिया सिंह, संजय मौर्य आदि ने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम की शुरुआत युवा गायक ओम प्रकाश के लोकगीत गायन से हुई. कैसे खेले जाए सावन में कजरिया और सैया झूलनी मंगा द…. सुनाकर समां बांध दिया.

मंत्र की मार्मिक प्रस्तुति

कार्यक्रम का समापन करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा मानवीय संवेदना को झकझोरने वाली प्रेमचंद की मशहूर कहानी मंत्र का मंचन किया गया. मंत्र की प्रस्तुति मार्मिक थी. उपस्थित दर्शकों की आंखें नम हो गईं. प्रस्तुति में अमित पांडेय, सुनील शर्मा, अमित यादव, बसंत, राजेश, चंदन, भारद्वाज, प्रकृति, नितीश, संदीप सोनी, मेधा, ट्विंकल, गोकुल राज एवं स्मृति की भूमिका सराहनीय रही. नाटक का निर्देशन अमित कुमार पांडेय ने किया. संगीत स्मृति ने दिया. संचालन आनंद कुमार चौहान ने किया. जबकि संजय मोर्य ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया. ढोलक पर संगीत प्रेम कुमार प्रेमी ने तथा पार्श्वगायन पंकज कुमार ने किया.

सामंतवाद विरोधी एवं समाज सुधारक थे मुंशी प्रेमचंद

राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत साहित्यकार भोला प्रसाद आग्नेय ने मुंशी प्रेमचंद को सामंतवाद के मुखर विरोधी तथा समाज सुधारक बताया. वह साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान परिणीता के सतनी सराय स्थित कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे.

प्रेमचंद ने सामाजिक आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

प्रख्यात साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय कहा कि जो काम महात्मा गांधी, आचार्य विनोवा भावे ने राजनीतिक व सामाजिक आंदोलनों के माध्यम से किया. वही काम प्रेमचंद ने अपने साहित्य के माध्यम से करने का प्रयास किया. कवि शशि प्रेम देव ने कहा कि प्रेमचंद साहित्य देश काल की सीमाओं का अतिक्रमण करने की कूवत रखते हैं. इसलिए वे खूब पढ़े गए और खूब पढ़े जाते हैं.

कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहे प्रेमचंद

डॉ राजेंद्र भारती ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिन कुरीतियों के खिलाफ प्रेमचंद संघर्ष करते रहे. वह आज भी हमारे समाज में व्याप्त है. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ जनार्दन राय ने प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया. विजय प्रकाश पांडेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. संचालन भोला प्रसाद आग्नेय तथा आभार संस्था की सचिव सुनीता पाठक ने किया. इस अवसर पर गायक शैलेंद्र मिश्र, हिमांशु गुप्ता, राजू पांडेय, नेहा पाठक, राजकुमार मिश्र, सोनू, नीलम गुप्ता, नीतू अंकुर गुप्ता आदि उपस्थित रहे.

Tags: साहित्यकार

Post navigation

Previous: ब्रिटिश सरकार ने जलाया, अपनी सरकार ने पानी के लिए तरसाया
Next: अनिल सिंह अध्यक्ष और हरेंद्र यादव उपाध्यक्ष

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

You may have missed

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.