Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • कहीं उड़ा सियासी गुलाल, कहीं रह गया यह मलाल
  • जिला जवार

कहीं उड़ा सियासी गुलाल, कहीं रह गया यह मलाल

बैरिया विधान सभा की राजधानी कह लें, या राजनीतिक मंथन का केंद्र, यह है बैरिया तिमुहानी. शुक्रवार शाम का समय है और एक पान की दुकान पर दो जन अपनी पान की गिलौरी मुंह में इत्मीनान से घुलाते हुए राजनीति की चर्चा कर रहे हैं.
News Desk 11 March, 2017 1 minute read
GZP_ALKA

पारंपरिक नहीं, इस बार बैरिया में हर जगह होगी सियासी होली

लवकुश सिंह

बैरिया विधान सभा की राजधानी कह लें, या राजनीतिक मंथन का केंद्र, यह है बैरिया तिमुहानी. शुक्रवार शाम का समय है और एक पान की दुकान पर दो जन अपनी पान की गिलौरी मुंह में इत्मीनान से घुलाते हुए राजनीति की चर्चा कर रहे हैं. सभी चैनलों का एग्जिट पोल भी आ चुका था. राजनीतिक चर्चा चल रही है, लगता है सही में बीजेपी आगे जा रही है. दोनों में से एक ने कहा और अपने नजरिए से बात को बढ़ाने लगा.

चर्चा अभी चल ही रही थी कि एक बाइक सवार पान-दुकान के पास रुका. गुटखा खरीदने के लिए हड़बड़ी में उतरा. दुकानदार उसकी पसंद का गुटखा ढूंढ़ने में लग गया और इसी दरम्यान उसके कानों में पान-दुकान पर चलती चर्चा के बोल पड़े. उसने बिना वक्त गंवाए अपना फैसला सुना दिया, ‘भैया अइसन बा कि बीजेपी जीत रहल बा, बल्कि बीजेपी जीत गईल बा, आउर ओकरे सरकार भी बने जा रहल बा. हमार बात के गांठ बांध ल लोग. बात केवल बैरिया विधान सभा पर ही नहीं हो रही थी, यहां चर्चा छोटी थी, किंतु एक झटके में प्रदेश स्‍तर पर सरकार बन-बिगड़ रही थी. बाइक सवार जिस रफ्तार से आया, इतनी बात कह कर तकरीबन उसी रफ्तार से अगले कुछ पलों में रफूचक्कर भी हो गया.

उसके पीछे रह गए पान, गुटखा और सिगरेट के साथ वहां अपने ख्यालों में गुम लोग और रह गई सोचने के लिए बाइक सवार के मुंह से निकली बात. यह बात किसी बीजेपी कार्यकर्ता के मुंह से नहीं बल्कि एक आम मतदाता की जुबान से निकली थी, इसलिए वह खास मायने रखती है. इसके अलावा इसी विधान सभा के खास जमावड़े वाले स्‍थान हैं रानीगंज बाजार, लालगंज बाजार, टोला शिवन राय बाजार, दोकटी बाजार, जयप्रकाशनगर का बाबू के डेरा बाजार.

मतगणना से पूर्व एक भ्रमण में हर जगह जीत-हार की चर्चा के सांथ में होली की भी चर्चा थी. उनकी चर्चा में दम इसलिए भी था कि होली से पहले ही मतगणना हो जा रही है. जीत-हार स्‍पष्‍ट होने के बाद यह भी सही है कि कहीं खूब सियासी गुलाल उड़ेंगे, वहीं कहीं इस बात का मलाल रह जाएगा कि कि काश ! हम थोड़ी मेहनत और किए होते तो आज हमारी होली भी रंगीन होती. दरअसल यह चुनाव केवल नेताओं और पार्टी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आमलोग भी जीत-हार से काफी प्रभावित होने वाले हैं. मसलन गांव स्‍तर पर भी इस बार की होली सियासी जीत-हार पर निर्भर थी.

बहुत दिनों बाद, व्‍यक्ति को नहीं, पार्टी को दिया सबने वोट

मतगणना से पूर्व यह बात भी इस बार खुलकर सामने आई कि इस बार आम मतदताओं ने अपना वोट किसी व्‍यक्ति को नहीं, बल्कि पार्टी को ही आधार मान कर किया है. जबकि इससे पहले विधान सभा चुनाव में पार्टी नहीं चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशी का व्‍यक्तित्‍व देख कर लोग वोट करते थे. इस बार सबकी सोंच विपरीत थी. कहीं पर मोदी पर फिदा युवाओं का दल था, तो कहीं अखिलेश यादव के रंग में रंगे युवा थे. चुनाव के बाद भी लगभग जगहों पर वही तस्‍वीर है. यहां दिलचस्‍प पहलु यह भी है कि भाजपा और सपा के मतदाता जहां अपनी डफली और अपना राग लेकर बाजारों में चुनाव के पहले भी थे, और चुनाव के बाद भी सरकार बनाते-बिगाड़ते मिल रहे हैं, वहीं मायावती की बसपा समर्थक तब के समय में भी और और अब के समय में भी पूरी तरह साइलेंट मोड में ही रहे.

Tags: बैरिया मतगणना विधानसभा

Post navigation

Previous: बाहरी व भीतरी का नारा लगाने के बावजूद संजय यादव जीते
Next: नौतनवां में निर्दल प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी की सुनामी, 34 हजार मतों से जीते

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.