Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • विश्व के बढ़ते तापक्रम को नियंत्रित करने की भारत करे अगुवाई : डॉ.जगदीश शुक्ल
  • Uncategorised

विश्व के बढ़ते तापक्रम को नियंत्रित करने की भारत करे अगुवाई : डॉ.जगदीश शुक्ल

गांधी महाविद्यालय, मिड्ढा, बलिया के प्रांगण में बुधवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह, प्रख्यात अंतराष्ट्रीय मौसम वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. जगदीश शुक्ल तथा डॉ. अविनाशचंद्र पांडेय, पूर्व कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी का नागरिक अभिनन्दन किया गया.
News Desk 9 February, 2017 1 minute read
GANDHI_MAHAVIDYALAYA_MIDHA

बलिया। गांधी महाविद्यालय, मिड्ढा, बलिया के प्रांगण में बुधवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह, प्रख्यात अंतराष्ट्रीय मौसम वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. जगदीश शुक्ल तथा डॉ. अविनाशचंद्र पांडेय, पूर्व कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी का नागरिक अभिनन्दन किया गया.

कु. ज्योति शर्मा की वाणी वंदना से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ. कु. दीपिका पांडेय तथा कु. सुमन प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से किया. इसके बाद प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश पांडेय महाविद्यालय परिसर में अतिथियों का स्वागत किया. महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीराम शुक्ल ने अतिथियों को अंगवस्त्रंम से सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया.

कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं के महत्व को रेखांकित किया. आज उन्हें लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक नागरिक बनने का सन्देश दिया. मौसम वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. जगदीश शुक्ल ने मानव के दैनिक जीवन के द्वारा पर्यावरण पर बढ़ते तनाव एवं दबाव की चर्चा की. इनके द्वारा हो रहे जलवायु परिवर्तन एवं उसके दुष्प्रभाव को बताते हुए उन्होंने छात्रों को इसके प्रति सतत यथेष्ट प्रयत्नरत रहने का सन्देश दिया.

बुदेंलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय ने इक्कीसवीं सदी में नैनो टेक्नोलॉजी के महत्व को रेखांकित किया. बताया कि नैनो टेक्नोलॉजी के प्रयोग से भविष्य के उपकरण और हल्के तथा सुरक्षित होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चन्दन ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राम गणेश उपाध्याय ने छात्रों को अपने प्राथमिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने उत्तम भविष्य के निर्माण तथा जागरूक नागरिक बनने को प्रेरित किया. आगन्तुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के संरक्षक महेंद्र प्रताप शुक्ल ने तथा संचालन डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय ने किया.

पद्मश्री प्रो. जगदीश शुक्ला ने कहा कि पूरी दुनिया का तापमान वर्तमान में 15 डिग्री सेल्सियस है, जो वातावरण दूषित होने की वजह से पिछले सौ सालों में 16 डिग्री हो गया है, जो पूरा विश्व के लिए बहुत ही चिन्ता का विषय है. पूरा विश्व इसके नियंत्रण के लिए कार्य कर रहा है. मैं चाहता हूं कि भारत इस क्षेत्र में विश्व का प्रतिनिधित्व करें. गांधी महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीराम शुक्ल की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति इतनी ईमानदारी विरले ही लोगों में देखने को मिलती है.

विशिष्ट अतिथि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी के पूर्व कुलपति डॉ.अविनाश चंद पाण्डेय ने भारत में उच्च शिक्षा के गिरते स्तर पर चिन्ता जताते हुए कहा कि यूएस और जापान, भारत की जनसंख्या और क्षेत्रफल में बहुत छोटे हैं, लेकिन वहं हजारों की संख्या में विश्वविद्यालय स्थापित हैं, जबकि भारत मे सिर्फ 500 विश्वविद्यालय हैं, जिसकी वजह से शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है. भारत सरकार को इस पर गम्भीरता से विचार करने की जरूरत है.

मुख्य अतिथि जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया ने जनपद में कार्य करने की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि विवि चलाने और बनाने में बहुत अन्तर है. मुझे विवि बनाने का गौरव प्राप्त हुआ है जिसमें काफी कठिनाइयां भी हैं, लेकिन यहां के लोगों द्वारा जो सहयोग मिल रहा है. उससे मुझे विश्वास ही कि जल्द विवि बन कर तैयार हो जायेगा. बलिया की तारीफ करते हुए उन्होनें कहा कि भारत का एकमात्र जनपद बलिया ऐसा है, जहां ज्ञानपीठ के तीन-तीन पुरस्कार मिले हैं. डॉ. केदार नाथ सिंह डॉ. अमरकांत एवं डॉ. कृष्णबिहारी मिश्र जैसे विभूतियां शामिल हैं.

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.रविभूषण मिश्र, डॉ.पंकज तिवारी, अविनभव पाठक, डॉ.अभिषेक सिंह, डा.संकुलता श्रीवास्तव, डॉ.मीरा पाण्डेय, डॉ.तृप्ति, डॉ.राजेश शुक्ल, अंशु सिंह, पूर्व प्रधान भूनेश्वर सिंह, शिवानंद दुबे, नारायण जी शुक्ल आदि मौजूद रहे.  सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूजा सिंह, इलियास खा, दीपिका एवं सुमन प्रजापति के प्रस्तुति को खूब वाहवाही मिली.

Tags: मिड्ढा़ विश्वविद्यालय

Post navigation

Previous: गहमर में ट्रक ने ली साइकिल सवार की जान
Next: सैदपुर से भाजपा के विद्यासागर सोनकर ने पर्चा दाखिल किया

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.