Skip to content
29 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • दलबदलुओं को तवज्जो दिए जाने से भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं में आक्रोश
  • देश दुनिया

दलबदलुओं को तवज्जो दिए जाने से भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

दूसरे दलों से आए नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारने से पिछले पांच साल से चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को करारा झटका लगा है.
News Desk 23 January, 2017 1 minute read
ALLAHABAD

इलाहाबाद से आलोक श्रीवास्तव

दूसरे दलों से आए नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारने से पिछले पांच साल से चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को करारा झटका लगा है.  वे इस मामले में अपना विरोध भी जता चुके हैं. यहां तक कह डाला है कि यदि उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे. फिलहाल भाजपा नेतृत्व ने जो फैसला ले लिया है उसमें बदलाव तो सम्भव नहीं है, अब देखना यह है कि भाजपा नेतृत्व विरोधियों से कैसे निपटता है.

इसे भी पढ़ें – इलाहाबाद शहर पश्चिम : दो युवतियों में होगी टक्कर  

मामला सिर्फ इलाहाबाद तक सीमीत नहीं है. कांग्रेस से आई रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ कैंट से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. वह वहां सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का मुकाबला करेंगी. हालांकि 2012 का चुनाव रीता बहुगुणा ने वहीं से जीता था. इसके अलावा ब्रजेश पाठक व नंद गोपाल नंदी जैसे दूसरे दलों से आए लोगों पर भी भाजपा ने दाव लगाया है, जिसका मुखर विरोध शुरू हो गया है.

इसे भी पढ़ें – इलाहाबाद, कौशाम्बी से भाजपा प्रत्याशी घोषित, सपा ने भी उम्मीदवार उतारे

सबसे ज्यादा विरोध इलाहाबाद शहर दक्षिणी से नंद गोपाल गुप्ता नंदी का हो रहा है. 2007 में वे इसी क्षेत्र से बसपा से विधायक बने. बसपा सरकार में मंत्री भी रहे. 2012 में बसपा सत्ता से बेदखल हो गई और दल विरोधी काम के कारण मायावती ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया.  इसके बाद उन्होंने कई दलों के चक्कर काटे और अंततः कांग्रेस पार्टी में उन्हें जगह मिल गई. लेकिन कांग्रेस के दिग्गज स्थानीय नेताओं को नंदी रास नहीं आए. उन्हें कोई नेता महत्व नहीं देता था. नंदी को और ठौर की तलाश थी और उन्हें भाजपा में जगह ही नहीं, बल्कि शहर दक्षिणी से भाजपा ने उम्मीदवार भी बना दिया. भाजपा आलाकमान का तर्क है कि यह क्षेत्र  व्यापारियों का है और नंदी का व्यापारियों में अच्छी पकड़ है. स्थानीय कार्यकर्ताओं में इस कदम से नाराजगी है.

उधर शहर उत्तरी से भाजपा ने हर्षवर्धन बाजपेयी को टिकट दिया है. हर्षवर्धन ने 2012 का चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा था और कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह से हार गए थे.  वे दूसरे स्थान पर थे, भाजपा से उदयभान करवरिया को तीसरा और सपा के शशांक शेखर त्रिपाठी को चौथा स्थान मिला था. अब भाजपा ने हर्षवर्धन को टिकट दिया है, तर्क है यदि ठीक से प्रचार किया गया तो दूसरे नम्बर पर रहे उम्मीदवार की जीत की सम्भावना प्रबल होती है. हर्षवर्धन कांग्रेस की दिग्गज नेता तथा कई राज्यों की राज्यपाल रहीं राजेन्द्र कुमारी वाजपेयी के पोते हैं. अब देखना है कि भाजपा नेतृत्व विरोधियों से कैसे निपटता है.

फूलपुर से भाजपा ने प्रवीण पटेल को टिकट दिया है. पटेल भी बसपा से आए हैं. 2012 का चुनाव सपा से हार गए थे. बारा से डॉ. अजय भारती को मैदान में उतारा है. भारती इस क्षेत्र से सपा से विधायक रहे हैं. शहर पश्चिमी से सिद्धार्थ नाथ सिंह का ताल्लुक कांग्रेस घराने से है. फाफामऊ से विक्रमजीत मौर्य मैदान में हैं. आपने सपा छोड़ी, बसपा में गए और अब भाजपा से ताल ठोंक रहे हैं. भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं में दलबदलुओं को महत्व देने से नाराजगी है. कहना है कि उनके मेहनत का परिणाम यदि उन्हें नहीं मिलना है तो दलबदलुओं खातिर क्यों मेहनत करें.

Tags: भाजपा लखनऊ विधानसभा सपा

Post navigation

Previous: इलाहाबाद, कौशाम्बी से भाजपा प्रत्याशी घोषित, सपा ने भी उम्मीदवार उतारे
Next: मधुबन से निर्दल प्रत्याशी उतारेगा वैश्य समाज

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

You may have missed

Ketki Singh sewa sankalp
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बांसडीह

विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

General Desk 29 September, 2026
Cow in Picup
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार

General Desk 29 September, 2026
Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.