Ballia-अंडरपास के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का धरना, पूर्व भाजपा विधायक भी हुए शामिल 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बैरिया,बलिया. राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास की मांग को लेकर टोला शिवन राय के निकट निर्माण स्थल पर पूर्व प्रधान विनोद सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने गुरुवार को शाम 5:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक धरना दिया। धरना में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी शामिल हुए और कहा की हर हाल में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को यहां पर अंडर पास बनाना ही होगा।

पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले यहां पर क्रमिक अनशन शुरू हुआ था। तब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने व स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि आप लोग विरोध न करें। तीन दिन में इसका हल निकाल लिया जाएगा, किंतु इस संदर्भ में तीन दिन बीत जाने के बावजूद ना तो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने कोई आश्वासन दिया। ना हीं उप जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में कोई सार्थक आश्वासन दिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

पूर्व प्रधान  विनोद सिंह ने स्पष्ट किया है कि अगर तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व जिला प्रशासन यहां अंडरपास का निर्माण करने का निर्णय नहीं लेता है। तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

इस धरना में निर्भय सिंह गहलौत, सुनील सिंह पप्पू, जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, धनंजय सिंह सहित  सैकड़ो ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोला शिवन राय इब्राहिमाबाद मार्ग पर अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया था, किंतु अब उससे मुकर कर इस रास्ते को बंद करना चाह रहा है। इसको लेकर ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाए हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं इस संदर्भ में सरकार में भी बात करूंगा, और इस आंदोलन को मेरा पूरा समर्थन रहेगा। यहां अंडर पास बनना ही चाहिए।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.