Ballia-पंडित दीनदयाल चबूतरे पर मनाई गई वीर सावरकर जी की जयंती, दी गई श्रद्धांजलि

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

अमित उपाध्याय, बलिया

​बलिया. टाउन डिग्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल चबूतरा पर प्रखर राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

​श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी-स्वयंसेवक व भाजपा नेता अनूप सिंह ने वीर सावरकर के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा ​”वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति की सर्वोच्च पाठशाला है। मातृभूमि के लिए उनका त्याग और उनके शाश्वत विचार सदैव हमारे हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति जलाए रखेंगे। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय, सुशासन व अंत्योदय ही हमारा अंतिम लक्ष्य है।”

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

​इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने वीर सावरकर के संघर्षों को याद करते हुए उनके विचारों को सार्थक रूप में आत्मसात करने का संकल्प लिया। ​इस वैचारिक समागम में भारी संख्या में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे,जिन्होंने भारत माता के इस अमर सपूत को सादर नमन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से अरविंद शुक्ला,संजय राय,सत्येंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह अनूप,अमित सिंह,देवता पांडे, संजय चौबे,ओमनारायण चौबे, दिग्विजय सिंह,पीयूष चौबे,रंजीत सिंह,अंकित ठाकुर,अभिषेक यादव,संजय सिंह,अमित गुप्ता, दिनेश राय,श्रीवास्तव,मुन्ना सिंह,हिमांशु सिंह,बबलू सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.