Ballia-तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पति गंभीर

road accident Symbolic

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया

सिकंदरपुर, बलिया. सिकंदरपुर क्षेत्र में मनियर मार्ग पर सीसोटार चट्टी के पास एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मुस्तफाबाद निवासी बबलू पुत्र जयराम उम्र 24वर्ष अपनी पत्नी को साथ लेकर रक्सा महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षा दिलाने जा रहे थे। सीसोटार चट्टी पर पहुंचने पर, सिकंदरपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बबलू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया.

बबलू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मौक़े पर पहुँचकर जाँच शुरू कर दी।

पुलिस पिकअप चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। उधर लोगों का कहना है कि पिकअप चालक काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और यह अकेला मामला नहीं है. उनके अनुसार पिकअप वाहन और अन्य वाहनों की रफ्तार पर कोई लगाम नहीं है जिससे इस तरह के हादसे आए दिन हो रहे हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel