बलिया- नेशनल हाईवे -31 पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

चितबड़ागांव, बलिया. चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर सोमवार की रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजीत कुमार राय (27), पुत्र शंकर राय के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बक्सर (बिहार) के इमलीपुर थाना सेमरी के निवासी थे। बताया जा रहा है कि अजीत सोमवार की रात अपनी बाइक से ब्यासी पुल के रास्ते नरही थाना क्षेत्र के सुरापाली स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

जैसे ही वह चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चीट गेट के समीप पहुँचे, उनकी बाइक अचानक सामने चल रहे एक टेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजीत को संभलने का मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों और बिहार पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंधेरा और तेज रफ्तार हादसे का कारण हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE