
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
फेफना,बलिया. फेफना थाना क्षेत्र में दुर्घटना में घायल दो युवकों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले गए हैं। बीते शुक्रवार को एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एम्बुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौक लोहपट्टी निवासी जावेद अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अपने दोस्त तालिब अहमद के साथ रसड़ा से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वे वैना मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक एम्बुलेंस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में आते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर घायलों को पहले जिला चिकित्सालय बलिया ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के संबंध में थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर एम्बुलेंस चालक सोनू नट के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

