Ballia-खराब सड़क पर फूटा गुस्सा, जन प्रतिनिधियों से गुहार के बाद भी नहीं मिल रहा समाधान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र के बंकवा गांव में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा. बंकवा गांव में वकील सिंह के दरवाजे से लेकर बंकवा–राजगांव खरौनी माइनर तक करीब एक किलोमीटर सड़क लंबे समय से बदहाल पड़ी है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार क्षेत्रीय विधायक से मिलकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। इससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

इसी के विरोध में गांव के युवाओं ने रविवार सुबह करीब 10 बजे शहीद गिरधारी प्रजापति स्मारक, बंकवा पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक सड़क का पक्का निर्माण नहीं कराया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं। कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को भी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

धरना-प्रदर्शन में तेज प्रताप सिंह, राजीव सिंह, पुष्पराज सिंह, अंकुर सिंह, राहुल सिंह, कुंदन सिंह, बिट्टू सिंह, पीयूष सिंह, विवेक चौहान, धीरज, राहुल चौहान, राहुल वर्मा, अरविंद सिंह, गौरव सिंह, पंकज सिंह, पिंटू वर्मा, सुनील वर्मा, राजन राम, रमेश राम, ददन राजभर, इंद्रजीत राजभर, बृजेश राजभर, झूलन सिंह, मनजीत सिंह, रितेश सिंह, अलगू सिंह, राजकुमार सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel