

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा निवासी भोजपुरी अभिनेता और एक्शन किंग के नाम से मशहूर बलिया के लाल यश कुमार को दिल्ली में आयोजित 13 में विश्व भोजपुरी सम्मेलन में सम्मानित किया गया।
यश कुमार को देश-विदेश में कई बार सम्मान और अवार्ड मिल चुके हैं,लेकिन यह सम्मान पाना यश कुमार के लिए खास रहा तथा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। 13 में विश्व भोजपुरी सम्मेलन में भाजपा सांसद भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी तथा पूर्व सांसद भोजपुरी अभिनेता व गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ ने उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कार्यक्रम में यश कुमार के अभिनय और भोजपुरी सिनेमा में उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सम्मेलन के दौरान मंच पर कई नामी कलाकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यश कुमार ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास और यादगार है। बताया कि भोजपुरी भाषा के लोग आज पूरी दुनिया में है और भोजपुरी की मिठास से लोगों का मन जीत लेते हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

