Ballia-एक सप्ताह बाद सरयू में मिला था बालक का शव, परिजनों ने थाने पर किया प्रदर्शन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

सहतवार, बलिया. सहतवार थाना क्षेत्र में 10 साल के बालक अभिषेक प्रजापति का शव सरयू नदी से बरामद होने के बाद परिवार के लोगों ने सोमवार को भी प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि अभिषेक की अपहरण करके हत्या की गई है। उनका कहना था कि बालक का अपहरण 25 जनवरी को हुआ और 31 जनवरी शनिवार शाम को घर से पांच किलोमीटर दूर भोज छपरा गांव के सामने सरयू नदी में मिला।

शव मिलने के बाद से मृतक की मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो अभिषेक की जान बचाई जा सकती थी। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सहतवार थाने पर पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

मृतक अभिषेक के पिता चंदन प्रजापति ने बताया कि 25 जनवरी को अभिषेक सहतवार (सिंगही) स्थित अपने घर से डेरे पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पिता ने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं चल रहा है कि क्या हो रहा है।

पुलिस के खिलाफ लगाए नारे

रविवार को भी परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। सिंगही निवासी समाज सेवी सत्येंद्र कुंवर ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण अभिषेक को नहीं बचाया जा सका, जिसकी हत्या कर शव को गायब किया गया था।

25 जनवरी की रात दर्ज हुआ था केस

मृतक के अभिषेक के चाचा गणेश प्रजापति ने 25 जनवरी की देर रात में ही थाने में पहुंचकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जानकारी के अनुसार शनिवार की सायं सरजू नदी में शव उतराने की सूचना ग्रामीणों द्वारा सहतवार पुलिस व परिजन को दी। पुलिस द्वारा तुरंत तत्परता दिखाते हुए सरजू नदी पहुंचे। जहां ग्रामीणों के सहयोग से शव की शिनाख्त सिंगही निवासी चंदन प्रजापति के बेटे अभिषेक प्रजापति के रूप में हुई।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने इस घटना के बाद पूरे गांव में सामान्य स्थिति बनाने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है। इधर, रविवार की दोपहर मृतक अभिषेक के परिजन सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सहतवार थाने पहुंचे तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ ही हत्यारों को फांसी दो इत्यादि नारे लगाए।

स्थिति को बिगड़ते देख एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष बांसडीह प्रवीण सिंह, खेजूरी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मनियर थानाध्यक्ष कौशल पाठक, सदल बल पहुंचे तथा परिजनों सहित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इधर, मृतक की मां आशा देवी तथा बहनें नेहा, कोमल, पलक का रो रोकर बुराहाल हो गया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.