

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. एक अनियंत्रित ब्रेजा कार चालक ने बलिया बांसडीह मार्ग पर शंकरपुर से परिखरा तक जमकर तांडव मचाया. इस दौरान उसने सदर तहसील के एक लेखपाल शिव वर्मा, नारायनपुर (बघौता) गांव के प्रधान प्रतिनिधि रविशंकर चौधरी व एक अन्य अज्ञात, कुल तीन बाइक सवार लोगों को टक्कर मारकर उनकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी..
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस घटना से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई। सोमवार की शाम हुई इस घटना के बारे में बताया गया कि ब्रेजा कार चालक बुरी तरह से नशे में था और उसे किसी भी बात की परवाह नहीं थी। उसकी टक्कर से बाइक सवार लोगों को भी हल्की चोटें आई।

सड़क पर मची अफरातफरी के माहौल में किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एनसीसी तिराहे से पूर्व गाड़ी को घेरकर रोक लिया। गाड़ी के चालक की पहचान धर्मेंद्र शाह निवासी विशनपुरा थाना बैरिया के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार के चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कारवाई की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

