Ballia-पुलिस ने 80 हजार लीटर लहन बहाया, जंगल और कटान क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर छापेमारी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

बांसडीह/मनियर,बलिया.

मनियर,बलिया. मनियर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब निर्माण के खिलाफ मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया. घाघरा नदी पार अवैध रूप से चल रहे कच्ची शराब के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

पुलिस कार्रवाई के दौरान करीब 80 हजार लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के लहन को नष्ट कर दिया गया, जबकि 8 अवैध शराब भट्टियों को तत्काल ध्वस्त कर दिया गया। इस क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय शराब तस्करों के लिए यह अभियान बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत की गई। अभियान की रणनीति और निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश चन्द्र शुक्ल तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र द्वारा की गई।

मनियर थाना पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में घाघरा नदी के उस पार बसे मनियर–बिहार बार्डर इलाके में एक साथ कई प्वाइंट पर दबिश दी। घने जंगलों व कटान क्षेत्र में फैले इन ठिकानों पर वर्षों से बड़े स्तर पर अवैध शराब बनाने की शिकायतें मिल रही थीं।

पुलिस की दबिश के दौरान मौके पर भारी मात्रा में लहन, कच्ची शराब बनाने के उपकरण, नौसादर, फिटकरी, भट्ठी बनाने के ड्रम, पाइप एवं अन्य सामग्री बरामद हुई। सभी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस टीम ने बताया कि तस्कर पुलिस गतिविधि भांपकर पहले ही ठिकानों से फरार हो गए, लेकिन पूरे इलाके की थर्मल–सर्चिंग की जा रही है और तस्करों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। टीम ने गहरे पानी वाले स्थानों और ऊबड़–खाबड़ क्षेत्रों में भी पैदल सर्च कर लहन के बड़े गढ्ढों को नष्ट किया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक, उपनिरीक्षक संजय यादव, उपनिरीक्षक अंकित यादव, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार, अभिषेक सिंह, वकील कुमार, कमला यादव, कांस्टेबल रामपाल, आलोक कुमार, जगदीश पटेल, भानुप्रताप यादव, आकाश यादव शामिल रहे।

पुलिस के इस भारी अभियान से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आगामी दिनों में भी इसी तरह की बिना पूर्व सूचना की कार्रवाई चलती रहेगी और किसी भी कीमत पर अवैध शराब के नेटवर्क को जिलें में पनपने नहीं दिया जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel