

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम–पोस्ट फरसाटार निवासी राजकुमार राजभर (45) पुत्र मथुरा प्रसाद का शव पकड़ी थाना क्षेत्र की नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
राजकुमार तीन दिन पहले रहस्यमय हालात में लापता हो गए थे। राजकुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार के मुखिया की जिम्मेदारी निभा रहे थे। बेल्थरारोड कस्बे में पेंटिंग का काम कर वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी हो चुकी थी और चार बेटियों व एक बेटे के पिता थे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, घर का माहौल गमगीन हो गया है।लापता होने के बाद से ही परिजन और ग्रामीण उनकी लगातार तलाश कर रहे थे। शनिवार को अचानक सूचना मिली कि उनका शव पकड़ी थाना क्षेत्र की नहर में पड़ा है। यह खबर सुनते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना पाकर पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि आखिर बिल्थरारोड का रहने वाला राजकुमार पकड़ी थाना क्षेत्र की नहर तक कैसे पहुंचा? क्या यह कोई हादसा है या इसके पीछे कोई और रहस्य छिपा है? इन सवालों ने ग्रामीणों और परिजनों के मन में गहरी शंका पैदा कर दी है।
गांव में इस दर्दनाक घटना से शोक की लहर दौड़ गई है, हर कोई स्तब्ध है और यही चर्चा कर रहा है कि यह हादसा आखिर कैसे हुआ।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

