Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia News: बांसडीह की माइक्रोफाइनेंस कंपनी में 14 लाख के गबन का मामला
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News: बांसडीह की माइक्रोफाइनेंस कंपनी में 14 लाख के गबन का मामला

एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी कर साढ़े चौदह लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधक की तहरीर पर तीन कर्मचारियों के खिलाफ गबन व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
General Desk 16 May, 2024 1 minute read

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. कोतवाली क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी कर साढ़े चौदह लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधक की तहरीर पर तीन कर्मचारियों के खिलाफ गबन व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इस संबंध में वादी मोहन श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी कंपनी भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड इंडसइंड बैंक की सौ प्रतिशत सब्सिडियरी है। वर्तमान में वे बांसडीह में उक्त कंपनी के शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। कंपनी का प्रमुख कार्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में महिलाओं का समूह बनाकर स्वरोजगार के लिये बैंक खातों के माध्यम से ऋण प्रदान करना है। जिसे ब्याजदर के साथ साप्ताहिक किश्त द्वारा लिया जाता है।

कंपनी के फील्ड असिस्टेंट अनंजय कुमार निवासी कटारिया थाना दाउदनगर जनपद औरंगाबाद, फील्ड असिस्टेंट राजकुमार विश्वकर्मा निवासी तरारी थाना बरखुआ जनपद औरंगाबाद बिहार व एक अन्य फील्ड असिस्टेंट रोहित यादव निवासी चांदनीपुर कोतवाली बलिया कंपनी की बांसडीह शाखा में तैनात थे। इनके द्वारा साप्ताहिक वसूली के दौरान अनंजय सिंह द्वारा 21 महिला सदस्यों से 578249 रुपये , राजकुमार द्वारा 39 महिला सदस्यों से 781293 रुपये व रोहित यादव द्वारा 10 महिला सदस्यों से 86826 रुपये की रकम वसूल कर अपने पास रख लेने का आरोप है।

इस संबंध में जानकारी होने पर जब उनसे इस बारे में पूछताछ की गयी तो उनका कहना था कि उन्हें पैसों की जरूरत थी। इसलिए वे रुपये लेकर उनके द्वारा अपने निजी काम के लिए घर पर रखा है । इसके बाद उनके द्वारा घर से पैसे लाकर देने की बात कहकर वे चल दिये। मामले में कई दिनों तक वापस न लौटने पर शाखा प्रबंधक द्वारा उनके घर जाने पर उन्हें धमकी देकर वहां से भगा दिया गया।

मामले में शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों कर्मियों समेत उनके अज्ञात घरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बांसडीह बांसडीह बलिया बैंक में गबन बैंक में धोखाधड़ी

Post navigation

Previous: रामगोविंद चौधरी गरजे, बांसडीह क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा पर लगाए संगीन आरोप
Next: Ballia Accident:  पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.