Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया LIVE NEWS SHORTS 
  • जिला जवार
  • न्यूज़ Shorts

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें
Assignment Desk 10 January, 2023 1 minute read
Rashtriy Lok Adalat

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

  • कॉमन सर्विस सेण्टर/जनसेवा केन्द्र पर जाकर पीएम किसान पोर्टल पर अपना इकेवाईसी अवश्य कराये

बलिया. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद में अब तक कुल 66.44 प्रतिशत कृषकों के द्वारा ही पीएम किसान पोर्टल पर पूर्ण कराया गया है. जनपद के अन्य समस्त लाभार्थी किसान भाईयों को सूचित करते हुए उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने बताया है कि पीएम किसान पोर्टल की वेबसाइट-pmkisan.gov.in पर जाकर अपने एण्ड्रायड मोबाईल नम्बर से अथवा अपने क्षेत्र के नजदीकी किसी भी कॉमन सर्विस सेण्टर/जन सेवा केन्द्र पर जाकर आधार कार्ड से पीएम किसान पोर्टल पर अपना इकेवाईसी अवश्य करा ले, इसके अतिरिक्त किसान भाई अपने बैंक में जाकर अपने खाते को आधार से लिंक कराये तथा एन.पी.सी.आई. से अप्रूवल भी करा लें.

जिन किसान भाईयो का भूलेख अंकन पी.एम. किसान पोर्टल पर नहीं हुआ है, जिसके कारण 12वीं किश्त रूक गई है, वह भूलेख अंकन के लिये सम्बन्धित विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार, सम्बन्धित तहसील, अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय में सम्पर्क कर भूलेख अंकन करा ले.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक संपन्न

बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को समय 03ः30 बजे ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय, बलिया में जनपद के समस्त बैंक प्रबन्धकगण की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11.02.2023 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी, जिसका संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, नरेन्द्र पाल राणा द्वारा किया गया.

बैठक में दिनांक 11.02.2023 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु चर्चा की गयी. हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत, बलिया एवं अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, नरेन्द्र पाल राणा द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधकगण को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में एन0पी0ए0 एकाउंटस से संबंधित नोटिसों को शीघ्र-अति-शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें, जिससे की प्राप्त नोटिसों को समय से तामिला कराया जा सके तथा यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, पम्पलेट, पोस्टर व बैनर आदि से, करना सुनिश्चित करें.

बैठक में प्रबंधक लीड बैंक1 राज कुमार पाण्डेय, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक राकेश कुमार पाठक, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबन्धक राहुल सिंह, यूनियन बैंक के प्रबंधक सन्नी नाहटा, बैंक ऑफ इण्डिया के प्रबंधक शैलेश कुमार गौतम, यूको बैंक के प्रबन्धक नितिन कुमार, केनरा बैंक के प्रबंधक संतोष कुमार, एक्सीश बैंक के प्रबन्धक अरूण कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता, बड़ौदा यू0पी0 बैंक-। के प्रबंधक इशांक सिंह एवं बड़ौदा यू0पी0 बैंक-।। के प्रबंधक श विकास कुमार उपस्थित रहे.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • भाषा का होता है अपना संसारः कुलपति

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व हिंदी दिवस

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में मंगलवार को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया.
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि भाषा का अपना एक संसार है किसी भी विषय का विस्तार बिना भाषा के असंभव है. उन्होंने कहा कि हमारी भाषा समृद्ध है इसे बोलने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए.
विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था, इसीलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है.

इस अवसर पर तकनीक के साथ हिंदी पर अपनी गहरी समझ रखने वाले प्रोफेसर रवि प्रकाश ने हिंदी के काल को विस्तार से समझाया और कहा कि आजादी की लड़ाई में भी कवियों का विशेष योगदान था. उन्होंने अनुनासिक, अनुस्वार, अलंकार समेत हिंदी व्याकरण को विस्तार से समझाया.
कुलसचिव महेंद्र कुमार ने गद्य, पद्य, दोहा, सोरठा, चौपाई की विशेषताओं पर विस्तार से बताया. परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह ने हिंदी की सर्वग्राहिता पर गीत के माध्यम से प्रकाश डाला.

समारोह का संचालन प्रो. मानस पांडेय ने किया. इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय , सहायक कुलसचिव अमृतलाल, अजीत सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. नूपुर गोयल, प्रो.मिथिलेश सिंह, डॉ राजकुमार, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉ मनोज मिश्र, डॉ प्रमोद कुमार यादव, डॉ.रसिकेश, डा. गिरधर मिश्र, डॉ.सुनील कुमार, डॉ अमरेंद्र सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.श्याम कन्हैया, डॉ. मनोज पांडेय, नीतेश जायसवाल, डॉ सुशील कुमार सिंह, सुशील प्रजापति, करुणा निराला आदि लोग उपस्थित थे.
डॉ सुनील कुमार की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार राष्ट्रीय लोक अदालत विश्व हिंदी दिवस

Post navigation

Previous: बलिया में आकांक्षात्मक विकास खंडों में रोजगार मेलों का हो रहा है आयोजन
Next: Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.