Skip to content
25 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • तहसील दिवस पर जमीन और राशन का ‘टशन’
  • Uncategorised

तहसील दिवस पर जमीन और राशन का ‘टशन’

रसड़ा तहसील में आयोजित मुख्य तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने जनता की समस्याओं को सुना. कुल आयी 102 समस्याओं में 21 का मौके पर निस्तारण कराया. बचे प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत सुलझा देने का निर्देश दिया.
News Desk 16 November, 2016 1 minute read
rasra_tehsildivas_1

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा तहसील में आयोजित मुख्य तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने जनता की समस्याओं को सुना. कुल आयी 102 समस्याओं में 21 का मौके पर निस्तारण कराया. बचे प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत सुलझा देने का निर्देश दिया. बिना बताए अनुपस्थित मिलने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह व आरईएस एक्सईएन का स्पष्टीकरण भी मांगा.

rasra_tehsildivas

खड़सरा गांव की  कमली देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने गांव में फर्जी तरीके से किए गए राशन दुकान को निरस्त कर खुली बैठक में दुकान चयन की मांग की. अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह ने विगत पाच वर्षों से खाली तहसीलदार न्यायिक एवं पेशकार की नियुक्ति की मांग की. हथौड़ी गांव निवासी छोटेलाल यादव ने प्राथमिक एवं जूनियर स्कूल के खेल मैदान में दबंगों द्वारा खेती करने की शिकायत की. इसी गांव निवासी जयनाथ यादव ने खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा रोकने की मांग की. जिलाधिकारी महोदय ने शिकायती पत्रों को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया.

डीएम ने कहा कि तहसील दिवस पर काफी आशा के साथ जनता अपनी समस्या लेकर आती है तो उनकी समस्या का संतोषजनक निस्तारण होना चाहिए. इसमें किसी प्रकार का विलम्ब करने वाले अफसर कार्रवाई को तैयार रहेंगे. इस अवसर पर चन्द्रवार दुगौली निवासी फुलमती ने डीह की जमीन पर विपक्षी द्वारा जबरन कब्जा करने की शिकायत की. एसओ को दोनों पक्षों को बैठाकर समस्या सुलझा लेने को कहा.

नलकूप चालक बेचन सिंह ने सरकारी नलकूप की जमीन पर कब्जा करने का प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर एसडीएम को निर्देश दिया. कल्यानीपुर के छोटेलाल चैहान ने पैमाइस के बाद विपक्षी द्वारा पत्थर उखाड़ फेकने की शिकायत की. इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि पत्थर उखाड़ने वाले पर एफआईआर कराएं. रजमलपुर निवासी रामाशंकर ने प्रार्थना पत्र दिया कि फर्जी लड़का बनकर किसी ने जमीन पर अपना नाम चढ़वा लिया है. डीएम ने जांच का आदेश कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. कोड़रा निवासी विश्राम यादव ने प्राथमिक पाठशाला कोड़रा पर कक्ष निर्माण को स्वीकृत दो लाख रूपये निकालने के बाद कोई निर्माण नहीं कराये जाने की शिकायत की. इस पर बीएसए को जांच का आदेश दिया गया. इसके अलावा भी विभिन्न विभागों से सम्बन्धित समस्याएं आयी जिसके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने लम्बे समय से लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की. पाया कि बीएसए, बीडीओ नगरा, बीडीओ रसड़ा के अलावा नगरा, रसड़ा, चितबड़ागांव व फेफना थाने की एक-एक समस्या लम्बित थी. इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि इन समस्याओं को निपटा लें तथा आगे से कोई भी समस्या लम्बित नहीं रहे. इस मौके पर पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण,  मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार, उपजिलाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, आरएन शुक्ल,  एके पाण्डेय, तहसीलदार आलोक कुमार, कोतवाल अनिल चन्द्र तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे.

Tags: रजमलपुर रसड़ा हथौड़ी

Post navigation

Previous: धर्मदेव बाबा मेमोरियल हाल का उद्घाटन
Next: बाइक सवार डाक कर्मी को धक्का मार भाग निकली स्कार्पियो

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान

You may have missed

Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026
Bansdih spl SIR
  • जिला जवार
  • बांसडीह

नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.