Skip to content
27 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • न्यूज़ Shorts
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया कारागार का औचक निरीक्षण
  • न्यूज़ Shorts

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया कारागार का औचक निरीक्षण

कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात में पिकअप और बोलेरो की जोरदार टक्कर में ने संत फ्रांसिस स्कूल परसिया के फादर सहित आधा दर्जन सिस्टर घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया.
Central Desk 30 October, 2022 1 minute read
visit

बलिया। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार 29.10.2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वेश कुमार मिश्र एवं सुश्री शाम्भवी यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बलिया द्वारा जिला कारागार बलिया का औचक निरीक्षण किया गया।

 

न्यायाधीश/सचिव एवं सुश्री शाम्भवी यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बलिया द्वारा किशोर बैरक सहित समस्त बैरकों का निरीक्षण कर, बंदियों से वार्ता की गई। वार्तालाप के दौरान बंदियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु प्रभारी जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जेल अपील के सम्बन्ध में भी पूछंताछ की गयी, प्रभारी जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी दोषसिद्ध बन्दियों द्वारा जेल अपील तथा निजी अपील दाखिल कर दी गयी है। प्रभारी जेल अधीक्षक जिला कारागार बलिया को यह भी निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के पास अपने मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नही है, उनसे प्रार्थना पत्र लेकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें, जिससे उनके मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता नामित किया जा सके।
इसके साथ-ही जिला कारागार बलिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश /सचिव, सर्वेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें बंदियों को विधिक रूप से जागरूक किया गया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के न्यायाधीश/सचिव, सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि जिला कारागार बलिया में लीगल एड क्लीनिक स्थापित की गई है जिसमें पैरा लीगल वालेंटियर नामित है, जो बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे।
इस दौरान राजेन्द्र सिंह जेलर/प्रभारी जेल अधीक्षक, रीना तिवारी उपकारापाल, अमर सिंह उपकारापाल, शशि भूषण सिंह हेड जेल वाडर, फार्माशिस्ट सुधीर कुमार शर्मा तथा जेल में निरूद्ध विचाराधीन व सिद्धदोष बंदी उपस्थित रहे।

कोतवाल से हुई थी नोक झोक विधायक पुत्र पर मुकदमा दर्ज
बलिया। गत गुरुवार की रात्रि रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस बूथ पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व निभाते शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह एवं एसआई दिनेश पाठक सहयोगी गण भीड़भाड़ को देखते हुए सभी वाहनों को यह बताया जा रहा थाना कि कोई भी वाहन रास्ते पर खड़ा नहीं होगा। इसी दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव के पुत्र के साथ कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह के साथ नोक झोक हो गई। इसी मामले में शहर कोतवाल के तहरीर पर विधायक पुत्र के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

(केके पाठक की रिपोर्ट)

 

 

पिकअप बोलेरो की जोरदार टक्कर, स्कूल के फादर व पांच सिस्टर घायल
रसड़ा,बलिया. कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात में पिकअप और बोलेरो की जोरदार टक्कर में ने संत फ्रांसिस स्कूल परसिया के फादर सहित आधा दर्जन सिस्टर घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक सिस्टर गम्भीर की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि उनको इलाज के लिए मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के संत फ्रांसिस स्कूल परसिया के फादर मैथ्यू कयानी (68), सिस्टर फेलेसिया (75), सिस्टर सरला (62), सिस्टर रंजीता (61), सिस्टर लीना (60), सिस्टर निरूपमा (22) अपनी बोलेरो से बलिया बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने गए थे। रात में वहां से परसिया वापस आ रहे थे कि माधोपुर गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हें रसड़ा सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर सभी का इलाज किया गया। जिसमें सिस्टर फेलेसिया को गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया।

(संतोष सिंह की रिपोर्ट)

 

Post navigation

Previous: गन्ने के खेत में लावारिस मोटरसाइकिल मिली
Next: अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिये रविवार को सायं 4 बजे से ही छठ व्रती महिलाओं की भीड़ छठ घाटों पर उमड़ पड़ी

ये भी पढ़ें

ambulance
  • Accident
  • Front Page
  • न्यूज़ Shorts
  • फोटो गैलरी
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News :- ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, नाबालिग गंभीर

Ashish 24 January, 2026
SNAKE
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • स्वास्थ्य

सर्पदंश से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें

General Desk 30 April, 2025
Result
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा
  • वायरल VIDEO
  • स्पेशल/Exclusive

ये हैं UPSC 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:

Ashish 22 April, 2025

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

You may have missed

BJP Meeting Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

General Desk 26 October, 2026
MAritar Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

General Desk 26 October, 2026
Bansdih JangananaTraining
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी

General Desk 26 October, 2026
chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.