Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • अध्यात्म
  • श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जल यात्रा का मार्ग निर्धारित, शामिल होंगे यूपी बिहार के हज़ारों श्रद्धालु
  • अध्यात्म

श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जल यात्रा का मार्ग निर्धारित, शामिल होंगे यूपी बिहार के हज़ारों श्रद्धालु

. 4 अक्टूबर को कलश जल यात्रा आयोजित है. जिसका रूट महायज्ञ आयोजन समिति तथा प्रशासन की बैठक में निर्धारित कर आमजन के सूचनार्थ सार्वजनिक कर दिया गया है. श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में अपनी सहभागिता दर्ज कराने काफी संख्या में प्रसिद्ध साधु-संत, महात्मा, कथावाचक, श्रद्धालु एवं भक्तगण झारखंड, बिहार सहित भारत के अन्य राज्यों से आना शुरु कर दिया है. बाहर से आने वाले संत-महात्माओं, आचार्यों एवं अतिथियों के लिए आवास, कुटिया एवं भोजन आदि की उत्तम व्यवस्था की गई है.
Central Desk 1 October, 2022 1 minute read
The route for the Jal Yatra of Shri Lakshmi Narayan Mahayagya to be held on October 4 has been determined

दुबहर, बलिया. भारत के महान मनीषी संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न श्री जीयर स्वामी द्वारा किए जा रहे चातुर्मास व्रत सह लक्ष्मीनारायण महायज्ञ कलश- यात्रा का शुभारंभ आगामी 4 अक्टूबर को 11 बजे दिन से प्रारंभ होगा. जिसका रूट यज्ञ समिति ने निर्धारित कर दिया है.

जिसके क्रम में कलश यात्रा हाथी, ऊंट घोड़ा, कई प्रकार के बैंड बाजा के साथ यज्ञ स्थल से एनएच-31 शिवपुर दियर नई ब्यासी ढाला होते हुए अखार,नगवा, सवरू बांध- श्रीरामपुर, उदयपुरा, सहरसपाली, काशीपुर, कदमचौराहा के बाद महर्षि भृगु मंदिर होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. उसके बाद विष्णुपुर चौराहा होते हुए कलश यात्रा ओक्डेनगंज पुलिस चौकी से शहीद पार्क चौक होते हुए चमन सिंह बाग रोड से शनिचरी मंदिर से घनश्याम नगर रोड होते हुए रिंग बांध पकड़ कर मिश्र नेवरी, जमुआ, तिवारी छपरा, टेकार, ओझा डेरा, माधव मठ , बंधुचक, नगवा होते हुए जनाड़ी चौराहा से दाहिने तरफ होते हुए जनेश्वर मिश्र गंगा सेतु के पूरब ब्यासी घाट पर मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन तट पर वैदिक मंत्रोचार द्वारा मां गंगा का विधिवत पूजन व आरती के बाद श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जल भरी होगी.

जल भरी के उपरांत सभी भक्तजन श्रद्धालु यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे.

 

इस बीच जगह-जगह कलश यात्रियों के लिए रास्ते में स्वयंसेवी संस्थाओं ने पेयजल की व्यवस्था भी किए हैं.

 

4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक महायज्ञ

दुबहर, बलिया. जनेश्वर मिश्रा सेतु के निकट एनएच 31 स्थित जनाड़ी तिराहे पर लक्ष्मीप्रपन्न श्री जियर स्वामी जी महाराज द्वारा आयोजित चतुर्मास यज्ञ सह श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में है. 4 अक्टूबर को कलश जल यात्रा आयोजित है. जिसका रूट महायज्ञ आयोजन समिति तथा प्रशासन की बैठक में निर्धारित कर आमजन के सूचनार्थ सार्वजनिक कर दिया गया है. श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में अपनी सहभागिता दर्ज कराने काफी संख्या में प्रसिद्ध साधु-संत, महात्मा, कथावाचक, श्रद्धालु एवं भक्तगण झारखंड, बिहार सहित भारत के अन्य राज्यों से आना शुरु कर दिया है. बाहर से आने वाले संत-महात्माओं, आचार्यों एवं अतिथियों के लिए आवास, कुटिया एवं भोजन आदि की उत्तम व्यवस्था की गई है. साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं भक्तोंगणों की सेवा-सुश्रुषा में आसपास के क्षेत्रीय गांवों के स्वयंसेवक नि:स्वार्थ एवं परोपकारी भाव से तत्पर हैं. 11 तल्ला मुख्य यज्ञ मंडप के साथ कुल 128 यज्ञ मंडप प्रयागराज, बिहार सहित स्थानीय कारीगरों के सहयोग से बनाए गए हैं.

4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक चलने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के मुख्य यज्ञ मंडप के 176 हवन कुंड एवं अतिरिक्त 128 हवन कुंडों में एक बार में एक साथ 1216 से अधिक यजमान एक साथ बैठकर विश्व कल्याणार्थ तथा भारत को समृद्ध बनाने हेतु आहुति देंगे. इसके अतिरिक्त एक एक हवन कुंड पर एक-एक निपुण आचार्य पुरोहित के देखरेख में यज्ञ का संचालन होगा.

 

जनेश्वर मिश्रा सेतु एप्रोच मार्ग के पश्चिमी तरफ भव्य पंडाल में स्वामी जी का प्रवचन चल रहा है. प्रवचन श्रवण हेतु गंगा उस पार तथा इस पार के विभिन्न गांवों से महिला तथा पुरुष श्रद्धालु विगत चार महीने से काफी संख्या में जुट रहे हैं. सड़क के पूर्वी तरफ भव्य तरीके से बनाया गया 128 यज्ञ मंडप का समूह है. जो दूर से ही काफी अध्यात्मिक एवं भव्य दिखाई दे रहा है.

 

श्री लक्ष्मीप्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज के दर्शन एवं अपने मंगल कामना हेतु बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश आदि सहित भारत के कोने कोने से काफी संख्या में भक्तगण आ रहे हैं. यज्ञ समिति की तरफ से प्रसाद की भव्य व्यवस्था की गई है. दूर-दूर तक साफ सफाई की गई है. पूरा क्षेत्र नैमिषारण्य प्रतीत हो रहा है. 4 अक्टूबर को होने वाले कलश जल यात्रा के लिए यज्ञ समिति तथा प्रशासन के सहयोग से काफी भव्य तरीके से तैयारियां की गई है. जिसमें भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में महिला तथा पुरुष श्रद्धालु अपने-अपने स्तर से तैयारियां कर रहे हैं.

 

श्री स्वामी जी महाराज ने कहा कि मनुष्य का कई जन्मों का पुण्य ईकट्ठा होता है तब ऐसे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है. जो मनुष्य श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में भाग लेता है, उसके सभी जन्मों के पाप कट जाते हैं. घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. स्वामी जी महाराज ने कहा कि केवल यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना करना ही यज्ञ में हिस्सा लेना नहीं होता. बल्कि जो यज्ञ में सेवा भाव से दिन-रात लगकर परिश्रम एवं व्यवस्था करते हैं, इन सभी को यज्ञ का अक्षय पुण्य एवं ईश्वर के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा नियम पर आधारित चित्र प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 104 छात्राओं ने लिया भाग
Next: दलित लड़की के साथ गांव के ही युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

IMG-20250620-WA0000
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • फोटो गैलरी
  • बेल्थरा रोड

सनातन धर्म के प्रचार में जुटे यादव बंधु, साइकिल यात्रा से पहुंचे बेल्थरारोड

Ashish 20 June, 2025
IMG-20250307-WA0004
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने विभिन्न धुनों पर किया संकीर्तन, भंडारे में सैकड़ों शामिल

Ashish 7 March, 2025
IMG-20250304-WA0009
  • Featured Story
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

हल्दी में ब्रह्मभोज का भंडारे का हुआ समापन

Ashish 4 March, 2025

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.