Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • शिक्षक दिवस पर बलिया के 44 शिक्षक हुए सम्मानित
  • स्पेशल/Exclusive

शिक्षक दिवस पर बलिया के 44 शिक्षक हुए सम्मानित

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन करते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि सभी अध्यापक अपने दायित्वों को समझें और उसका निर्वहन ईमानदारी से करें.
Central Desk 6 September, 2022 1 minute read
44 teachers of Ballia honored on Teacher's Day

– कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मंत्री दयाशंकर सिंह

– अध्यापक अपना दायित्व समझें और उसका निर्वहन ईमानदारी से करें: नीरज शेखर

बलिया. शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में ‘शिक्षक दिवस सम्मान समारोह’ का आयोजन हुआ. राज्य पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका निर्मला गुप्ता के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया. इसके बाद सांसद नीरज शेखर के साथ शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

 

मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीनों अध्यापकों को बधाई का पात्र और अन्य अध्यापकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा, राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली शिक्षिका निर्मला गुप्ता की चुनौतियों भरी कहानी प्रेरित करती है कि अभाव व सीमित संसाधनों में भी बेहतर से बेहतर किया जा सकता है. ब्रिटिश हुकूमत के समय के ऑक्सफोर्ड की कहानी साझा करते हुए कहा कि शिक्षक से बड़ा कोई नहीं होता है. माता-पिता के बाद शिक्षक ही सिर्फ ऐसा व्यक्ति होता है, जो यह चाहता है कि उसका शिष्य उससे भी आगे और सफलता की बुलंदियों पर जाए. निर्मला जी के विद्यालय पर जो भी कमी होगी, उसे दूर कराया जाएगा. इसके लिए अपनी निधि के अलावा सीएसआर फंड से धन दिलवाने का भी आश्वासन दिया. उस विद्यालय को एक मॉडल व आदर्श विद्यालय बनाने की दिशा में प्रयास करने का निर्देश बीएसए को दिया.

शिक्षक सम्मान समारोह में संबोधित करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और सांसद नीरज शेखर

 

 

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन करते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि सभी अध्यापक अपने दायित्वों को समझें और उसका निर्वहन ईमानदारी से करें.

 

 

माँ को समर्पित किया सम्मान

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद शिक्षिका निर्मला गुप्ता ने कहा कि इस सम्मान से निश्चित रूप से मेरा उत्साह बढ़ा है. अपनी मां को यह सम्मान समर्पित करते हुए कहा कि हमारी माँ ने घर से विरोध कर मुझे पढ़ाया-लिखाया. उच्च शिक्षा तक ग्रहण करने में हर क्षण मदद की. इंटर की पढ़ाई के दौरान शादी हो गयी. उसके बाद तमाम प्रतिकूल परिस्थिति आयी, पर मैं हिम्मत नहीं हारी. अपनी पढ़ाई जारी रखी. वर्ष  2006 में शिक्षिका होने के बाद से बच्चों के प्रति पूरी तरह समर्पित रही. भवन व अन्य कई प्रकार की समस्या आयी, पर सीमित संसाधनों के बीच ही पढ़ाई के अलावा खेलकूद, कौशल विकास व नए-नए शिक्षण विधियों के माध्यम से बच्चों को स्मार्ट बनाने का प्रयास किया. अंत में समस्त अध्यापकों को सन्देश दिया कि राष्ट्र के कर्णधार बच्चों के कर्णधार बनें, उनके भविष्य को संवारने के प्रयास पूरी ईमानदारी से करें.

 

 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण दिखाया गया. मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर समेत मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व शिक्षकों ने कार्यक्रम को देखा और मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन को सुना.

 

इस अवसर पर डीआईओएस रमेश सिंह, बीएसए मनीराम सिंह, लेखाधिकारी हिमांचल यादव, बीईओ डीपी सिंह, राकेश सिंह, माधवेन्द्र पांडेय, रत्नशंकर पांडेय, अनूप गुप्ता, हिमांशु मिश्र, जिला समन्वयक सौरभ गुप्ता व ओपी सिंह, सौरभ गुप्ता, ज्योति प्रकाश चौहान, अभिषेक सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जितेंद सिंह, शिक्षामित्र संगठन के पंकज सिंह व अखिलेश सिंह, अजय मिश्र, विद्यासागर दूबे आदि मौजूद थे. संचालन राजेश पांडेय ने किया.

 

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री
Next: द होराइजन स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.