Skip to content
2 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • यूपी में महिलाओं के विरुद्ध 35,727 वारदात – राजनाथ
  • Uncategorised

यूपी में महिलाओं के विरुद्ध 35,727 वारदात – राजनाथ

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों के लिए पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल को जिम्मेदार ठहराते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सूबे को अराजकता और हिंसा मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया करने को तैयार है. सिंह ने सलेमपुर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश में अपराध की स्थिति के चलते सबसे ज्यादा चिंता रहती है.
News Desk 16 September, 2016 1 minute read
rajnath_singh

सलेमपुर में गुरुवार को पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पुण्य तिथि के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह

सिकन्दरपुर (बलिया)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों के लिए पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल को जिम्मेदार ठहराते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सूबे को अराजकता और हिंसा मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया करने को तैयार है. सिंह ने सलेमपुर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश में अपराध की स्थिति के चलते सबसे ज्यादा चिंता रहती है.

इसे भी पढ़ें – अरविंद राय राष्ट्रीय परिषद के सचिव बनाए गए

rajnath_singh_1

इसे भी पढ़ें – विजय बहादुर भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में

पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल के चलते बढ़े अपराध

प्रदेश में बढ़ते अपराधों के लिए पुलिस का राजनीतिक दुरूपयोग मुख्य रूप से जिम्मेदार है. यह सिलसिला रुकना चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस का राजनीतिक उपयोग रोक कर उसे निर्भीकता के साथ काम करने दिया जाए तो वह बड़े से बड़े शातिर अपराधी को काबू में करने में सक्षम है. विकास के लिये कानून-व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना सबसे आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें – भृगु क्षेत्र के लिए गडकरी ने खोला सौगातों का पिटारा

salempur

इसे भी पढ़ें – त्रिभुवन की बेटी को भाजपा ने दी आर्थिक मदद

अखिलेश शिवपाल के तकरार का खामियाजा जनता भुगत रही

बलिया और देवरिया की सरहद से सटे सलेमपुर में आज पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पुण्य तिथि के मौके पर आयोजित सभा में सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध 35,727 आपराधिक वारदात के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार अगर चाहे तो सूबे को अराजकता और हिंसा मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया करने को तैयार है. गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और काबीना मंत्री शिवपाल यादव के बीच जारी तल्खी का जिक्र करते हुए कहा कि एक परिवार में चल रहे झगड़े को देखने का किसी को कोई नैतिक अधिकार नहीं है, लेकिन उन्हें सरकार में चल रहे झगड़े को लेकर चिन्ता है, क्योंकि इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें- जिला भाजपा की नई टीम घोषित

यूपी को दैवी आपदा में सबसे अधिक धनराशि दी गई

गृह मंत्री ने सपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उनकी अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिश पर उत्तर प्रदेश को दैवीय आपदा में अब तक के इतिहास में सबसे अधिक धनराशि दी गयी, फिर भी सूबे में ओलावृष्टि, सूखा तथा बाढ़ से पीड़ित किसानों तक मदद नहीं पहुंची है. अखिलेश सरकार को इसका हिसाब जनता को देना चाहिए. उन्होंने वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को 2002 में वनवास दिया था. अब 14 वर्ष का वनवास पूरा हो गया. जनता भाजपा का वनवास 2017 में समाप्त करेगी,  इसका उन्हें पूर्ण विश्वास है. केन्द्रीय गृह मंत्री ने पाकिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षा की स्थिति को ठीक करार देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी यह ठीक रहेगा.

इसे भी पढ़ें – गडकरी के स्वागत के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

भाजपा के किसी मुख्यमंत्री पर कोई आरोप नहीं

उन्होंने भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने के लिए भाजपा को 10 वर्ष का केंद्र में अवसर देने का आहवान किया. उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार अटल सरकार के काम को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. सिंह ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का दावा करते हुए कहा कि सवा दो वर्ष के मोदी सरकार के कार्यकाल में अब तक किसी के ऊपर अपवाद स्वरूप भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सका है. भाजपा के किसी मुख्यमंत्री पर भी कोई आरोप नहीं है.

इसे भी पढ़ें- गड़बोड़ा गड़ही पाटने पर भड़के भाजपाई

Tags: राजनाथ सिंह सलेमपुर सिकंदरपुर हरिकेवल प्रसाद

Post navigation

Previous: डीएम ने जांची जिला अस्पताल की सेहत
Next: नरेंद्र मोदी का बर्थ डे मनाएंगे सांसद भरत सिंह

ये भी पढ़ें

SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Manoj Tiwari Pawan
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

General Desk 27 October, 2026
IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

You may have missed

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026
Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.