Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • भृगु क्षेत्र के लिए गडकरी ने खोला सौगातों का पिटारा
  • Uncategorised

भृगु क्षेत्र के लिए गडकरी ने खोला सौगातों का पिटारा

बलिया के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत बनकर पधारे केंद्रीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को पूरी दरियादिली दिखाई. गाजीपुर से मांझी तक फोर लेन के अलावा शहर में साढ़े तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की भी घोषणा उन्होंने कर दी.
Central Desk 8 September, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
gadkari_2

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को गदा भेंट कर सम्मानित करते सांसद भरत सिंह

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। बलिया के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत बनकर पधारे केंद्रीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी  ने बृहस्पतिवार को पूरी दरियादिली दिखाई. गाजीपुर से मांझी तक फोर लेन के अलावा शहर में साढ़े तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की भी घोषणा उन्होंने कर दी. श्री गडकरी ने हाईवे के चौड़ीकरण का रिमोट से शिलान्यास करने के बाद चंद्रशेखर नगर से कदम चौराहे तक फ्लाईओवर की लगे हाथ स्वीकृति दे दी.

इसे भी पढ़ें – बलिया वालों के अरमानों को पंख लगाएंगे गडकरी

भरत सिंह के संसदीय क्षेत्र के लिए सौगातों का पिटारा भेंट करते नितिन गडकरी
भरत सिंह के संसदीय क्षेत्र के लिए सौगातों का पिटारा भेंट करते नितिन गडकरी

सांसद भरत सिंह की अन्य मांगों पर गडकरी बोले- तथास्तु

उन्होंने सांसद भरत सिंह की अऩ्य सभी डिमांड को एकमुश्त मानकर सोने में सुहागा की कहावत चरितार्थ कर दी. श्री गडकरी बोले, मैं वह जादूगर हूं, जिसकी झोली में किसी चीज की कमी नहीं है. साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि मैं विकास की बात नहीं, सिर्फ काम करने में विश्वास रखता हूं. सांसद भारत सिंह ने जितनी भी मांगें रखी हैं. वह सारी मांगें मैं पूरी करने का भरोसा आपको देता हूं. इन सारे मसौदों पर काम अतिशीघ्र शुरू हो जाएगा. श्री गडकरी ने कहा कि यहां से जाने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें – गडकरी के स्वागत के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

बलिया के विकास की चर्चा करते सांसद भरत सिंह, सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक उपेंद्र तिवारी और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
बलिया के विकास की चर्चा करते सांसद भरत सिंह, सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक उपेंद्र तिवारी और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

बलिया और बैरिया में बाईपास बनाने को भी मंजूरी

सांसद भरत सिंह के मांग पर श्री गडकरी ने बलिया तथा बैरिया में बाईपास बनाने की मांग को भी मान ली. बलिया संसदीय क्षेत्र में आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों में 11 सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया. शिलान्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर श्रीगणेश करने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन धन योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि आज प्रधानमंत्री की सोच के कारण इन योजनाओं से करोड़ों लोग लाभांवित हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – सपनों की सौगात लेकर आ रहे हैं गडकरी

कहा, सिर्फ सड़कों का विकास नहीं होगा, युवकों को रोजगार भी मिलेगा

सड़कों के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे न केवल सड़कों का विकास होगा, बल्कि इसके साथ-साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा. उन्होंने बलिया की जनता से प्रदेश की तकदीर व तस्वीर बदलने में सहयोग करने की अपील की. केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने कहा कि विकास के जो कार्य सांसद भरत सिंह की पत्र में छूट गए हैं. उसे बाद में वे बता देंगे. उसे भी मैं पूरा करुंगा. उनकी इस घोषणा का उपस्थित जनसमुदाय ने करतल ध्वनि से स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें – साल के अंत तक बलिया स्टेशन पर दो स्वचालित सीढ़ियां

सांसद ने केंद्रीय मंत्री को गदा भेंट कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया

सांसद भरत सिंह ने श्री गडकरी को बलिया की जनता की ओर से गदा भेंट कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया. घोसी के सांसद हरिनारायण राजभर, सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक उपेंद्र तिवारी ने माल्यार्पण कर नितिन गडकरी का स्वागत किया. बरसात के बावजूद दर्शकों की भारी तादाद देखकर गडकरी प्रसन्नचित नजर आए. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे तथा संचालन जिला महामंत्री सुरजीत सिंह परमार ने किया.

इसे भी पढ़ें – बलिया को फोर लेन के साथ फ्लाई ओवर भी

Related

Tags: घोसी बलिया बैरिया भरत सिंह मांझी रवींद्र कुशवाहा शहर सलेमपुर सांसद हरिनारायण

Post navigation

Previous: विषैले जीव के काटने से एक व्यक्ति की मौत
Next: हाईटेंशन तार ने ली भैंस की जान

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

You may have missed

Rasra double Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की

General Desk 18 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.