Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कांटे के मुकाबले में बलिया ने आजमगढ़ को हराया
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

कांटे के मुकाबले में बलिया ने आजमगढ़ को हराया

बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज के मैदान पर चले द्वाबा शहीद स्मारक कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बृहस्पतिवार की रात आजमगढ व हालपुर बलिया के बीच खेला गया.
News Desk 14 April, 2017 1 minute read
BAIRIYA_CRICKET_1
द्वाबा शहीद स्मारक कप क्रिकेट प्रतियोगिता के संघर्षपूर्ण मैच मे बलिया की तीन रनों से जीत
दस हजार से अधिक जुटे दर्शक, पहली बार हुआ ड्रोन कैमरे का प्रयोग
बैरिया (बलिया)। बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज के मैदान पर चले द्वाबा शहीद स्मारक कप रात्रिकालीन  क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बृहस्पतिवार की रात आजमगढ व हालपुर बलिया के बीच खेला गया. अन्तिम समय तक चले रोमांचक मैच में हालपुर बलिया ने तीन रनों से कप पर कब्जा जमाया.
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये हालपुर बलिया के बल्लेबाजों ने निर्धारित 12 ओवरों मे 8 विकेट खो कर 101 रन बनाये. बलिया की टीम से विनय ने शानदार 34 रन बनाये. जवाब मे उतरे आजमगढ़ के बल्लेबाज 12 वें ओवर के चौथे गेंद पर ही 98 रनों पर आल आउट हो गये. इसके पूर्व सांसद भरत सिंह द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा टॉस करा कर खेल शुरू कराया गया.
इस अवसर पर खिलाड़ियों व दस हजार से अधिक उमड़े दर्शकों को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि द्वाबा में पहली बार युवाओं के लिए इतना शानदार प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिए आयोजक शिवकुमार वर्मा मंटन व उनके साथी बधाई के पात्र हैं. खेल से सिर्फ शरीर ही नहीं, अनुशासन, बौद्धिकता, मित्रता व एकता का भी विकास होता है. जीत व हार इसके दो हिस्से हैं. जीत उत्साहित करता है तो हार अपनी कमियों को दूर करने की प्रेरणा देता है.

भीड़ में उत्साहित सांसद बच्चों के आग्रह को मान कर उनके साथ खूब सेल्फी सूट कराये. इसी क्रम मे प्रतियोगिता के आयोजक बैरिया प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा ने सभी अतिथियों,खिलाड़ियों व दर्शकों का स्वागत करते हुये कहा कि युवाओं के सार्थक व सकारात्मक कार्यों में मैं हमेशा अपनी सामर्थ्य से बढ कर साथ देता रहूँगा. रात्रिकालीन इस प्रतियोगिता मे पहली बार ड्रोन कैमरा के माध्यम से अलग-अलग स्क्रीन लगा कर भी खेल का लाइव प्रसारण किया गया. जो आकर्षण का केन्द्र रहा.

विजेता टीम के कप्तान डब्लू सिंह को शहीद स्मारक कप, 21 हजार नकद व सभी खिलाड़ियों को ट्रेकसूट, उपविजेता टीम के कप्तान जितेन्द्र यादव को कप, 11हजार नकद व सभी खिलाड़ियों को ट्रेकसूट, मैन आफ द मैच बलिया टीम के मिथिलेश को साइकिल व मैन आफ द सीरीज आजमगढ के पंकज को चांदी की साइकिल, बेस्ट  बल्लेबाज आजमगढ के अजय को चांदी का बैट तथा बेस्ट गेंदबाज बलिया के मनू सिंह को चांदी का बाल पुरस्कार आए अलग-अलग अतिथियों के हाथों प्रदान किया गया.

प्रतियोगिता के फाइल मैच मे अम्पायर परवेज आलम, चंदन गुप्ता स्कोरर चमन, विपिन, दुर्गेश तथा कमेंट्रेटर बिट्टू व अमिताभ रहे. इस अवसर पर आयोजन समिति के बुल्लू पाल, अमन वर्मा, मनी वर्मा, अमन केशरी, गुड्डू, राहुल, भोला आदि सक्रिय रहे. इसे भी पढ़ें – डेहरी ने रसड़ा को 8 विकेट से हरा कर कप पर कब्जा जमाया
Tags: बैरिया भरत सिंह शहीद स्मारक कप सांसद हालपुर

Post navigation

Previous: दुधारू पशुओं के अवैध वध व परिवहन पर रोक के लिए जिलाधिकारी ने बनाई टीम
Next: अम्बेडकर जयंती पर नरही में भाजपाइयों ने बांटा फल

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.