Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • मेला दिलों का आता है, एक बार, आ के चला जाता है
  • Uncategorised

मेला दिलों का आता है, एक बार, आ के चला जाता है

द्वाबा की धरती पर धनुष यज्ञ मेला एक नहीं कई मायनों में खास है. इस मेले में न सिर्फ खरीदारी होती है, बल्कि कई युगल जोड़ों के वैवाहिक रिश्ते भी इस मेले में तय होते हैं.
News Desk 24 December, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SUAISHTA_JPN_1

धनुष यज्ञ मेले से लवकुश सिंह

द्वाबा की धरती पर धनुष यज्ञ मेला एक नहीं कई मायनों में खास है. इस मेले में न सिर्फ खरीदारी होती है, बल्कि कई युगल जोड़ों के वैवाहिक रिश्ते भी इस मेले में तय होते हैं. यूं कहें तो मेला फिल्म के गीत की वह पंक्ति ‘ मेला दिलों का आता है, एक बार, आ के चला जाता है.’ धनुष यज्ञ मेले पर काफी सटीक बैठती है. बीते बुधवार को द्वाबा के पत्रकारों की एक टीम ने काफी देर तक घूमकर इस मेले को हर एंगल से देखने का प्रयास किया. सबसे पहले इस टीम ने परम पूज्यनीय संत सुदिष्ट बाबा की समाधी पर अपना माथा टेका और यहीं से सभी निकल पड़े मेले की रौनक को कैद करने. मौत का कुंआ, चरखी, झूला आदि तो यहां विशेष आकर्षण का केंद्र थे ही. सबसे ज्यादा भीड़ सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर थी. हरेक माल पांच रुपये, तो कहीं 10 और 25 रुपये की राग कई जगहों पर दुकानदार अलापे जा रहे थे. लकड़ी की दुकानों पर उतनी भीड़ नहीं दिखी, जितनी अपेक्षा थी. मिठाई की लगभग दुकानों पर महिला-पुरुष जलेबी और चाट आदि खाने में मग्न थे. इससे अलग सुदिष्ट बाबा समाधी स्थल से कुछ दूरी पर शादी-विवाह के लिए रिश्ते भी तय किए जा रहे थे. वहां अलग-अलग टोली में कई स्थानों पर वैवाहिक उद्देश्य से देखा-सुनी का कार्यक्रम भी चल रहा था.

सुदिष्ट बाबा मेले में कराते थे दहेज रहित विवाह

इस मेले में मिले स्थानीय कई लोगों ने बताया कि संत सुदिष्ट बाबा संत होने के साथ ही समाजसेवी भी थे. बाबा ने 108 कुएं और दर्जनों तालाबों का निर्माण कराने के साथ ही प्रतिवर्ष धनुष यज्ञ मेले का आयोजन कर दहेज रहित शादियां भी करवाते थे. पत्रकार विश्वनाथ तिवारी ने सुदिष्ट बाबा से जुड़े एक प्रसंग को भी बताया. कहा कि कि अंग्रेज जिलाधिकारी राबर्ट्स सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर अचानक पहुंचकर उनकी परीक्षा लेने के लिए गाय का ताजा दूध मांगा. बाबा ने अपने शिष्य से कहा कि जाओ कमंडल में दूध रखा है,  ले आओ. इस पर शिष्य काफी पेसोपेश में पड़ गया, क्योंकि कमंडल में दूध नहीं था. सुदिष्ट बाबा ने अपने शिष्य की मनोदशा को भांप कर फिर एक बार दबाव बनाया और कहा कि जाओ कमंडल से दूध लाओ. गुरु की बात मानकर शिष्य जब कमंडल लाने गया तो देखा कि कमंडल में दूध लबालब भरा हुआ था. स्थानीय पत्रकार सुधीर सिंह ने कहा कि भले ही अब धनुष यज्ञ मेले में रामलीला और कन्याओं का विवाह नहीं होता, लेकिन बाबा के प्रति श्रद्धा आज भी जस की तस है.

जितनी जुटती भीड़, उतनी नहीं होती बिक्री

मेले के कई दकानदारों से जब पत्रकारों ने उनकी बिक्री के बाबत पूछा तो कपड़ा दुकानदार उमेश साह ने बताया कि जितनी संख्या में भीड़ हो रही है, उस हिसाब से बिक्री नहीं हो पा रही है. फर्नीचर के दुकानदार रमेश शर्मा ने बताया कि पहले लोग मेले में समानों की खरीदारी के लिए आते थे, अब उनका इरादा ज्यादा घूमने का होता है. बताया कि अब लगभग गांवों में छोटे-छोटे बाजार हो चले हैं, जहां वर्ष भर हर सामान उपलब्ध है. इस वजह से भी लोग मेले से समानों की खरीदारी पहले जैसा नहीं कर रहे हैं.

नोटबंदी का नहीं है कोई खास असर

मेले के दुकानदारों से यह सवाल कि नोटबंदी से मेले पर क्या असर है? इस पर दर्जनों दुकानदारों ने कहा कि नोट बंदी से कोई असर नहीं है. जिसे जो खरीदना है, वह हर हाल में खरीद रहा है. मेले की चरखी, मौत का कुंआ, झूला आदि पर लगातार भीइ जमा रहती है.

सुरक्षा का है पुख्ता इंतजाम

धनुष यज्ञ मेले में दुकानदार हो मेलार्थी सभी सुरक्षा के इंतजाम को लेकर काफी खुश हैं. प्रत्यक्ष रूप से यह दिखाई भी दे रहा था कि पुलिसकर्मी जगह-जगह अपनी ड्यूटी बजा रहे थे. जहां पर महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन की दुकाने थी, वहां पुलिस की विशेष नजर थी.

Related

Tags: कोटवा धनुष यज्ञ मेला बैरिया रानीगंज सुदिष्ट बाबा सुदिष्टपुरी

Post navigation

Previous: चलाचली की बेला में धनुष यज्ञ मेले में जबरदस्त भीड़ उमड़ने के आसार
Next: बड़ी शिद्दत से याद किए गए समाजवादी पुरोधा अंचल

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.