Skip to content
25 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बड़ी शिद्दत से याद किए गए समाजवादी पुरोधा अंचल
  • Uncategorised

बड़ी शिद्दत से याद किए गए समाजवादी पुरोधा अंचल

प्रदेश के पशुधन विकास मन्त्री मु. जियाऊद्दीन रिजवी ने कहा कि स्व. शारदानन्द अंचल का जीवन संघर्षों के दस्तावेज थे. वे समाजवादी विचारधारा के राहगीर थे. उन्होंने अपने जीवन मे कभी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया.
News Desk 24 December, 2016
SHARDA_NAND_ANCHAL

बिल्थरारोड (बलिया)। प्रदेश के पशुधन विकास मन्त्री मु. जियाऊद्दीन रिजवी ने कहा कि स्व. शारदानन्द अंचल का जीवन संघर्षों के दस्तावेज थे. वे समाजवादी विचारधारा के राहगीर थे. उन्होंने अपने जीवन मे कभी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया. श्री रिजवी शनिवार को उभांव तिराहे पर को अंचल जी की मूर्ति के अनावरण के पश्चात आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे.

श्री रिजवी ने कहा कि अंचल जी ने पूर्वान्चल समेत पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र में समाजवादी ढांचा खड़ा करने का काम किया, जो आज फलफूल रहा है. उन्होंने  अंचल जी के साथ बिताए गए क्षणों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लोगों को उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि किसानों के लिए मुफ्त सिचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सहित विभिन्न लाभकारी योजनाएं चलायी गई हैं. सामन्तवादी ताकतें भ्रान्तियां फैलाने का काम कर रही हैं. उन्होंने सामन्तवादी ताकतों को पस्त करने के लिए समाजवादी मित्रों को एकजुट होने का आह्वान किया.

प्रतिमा अनावरण समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मन्त्री रामगोबिन्द चौधरी ने कहा कि अंचल जी गरीबों के मसीहा थे. आज हम लोगों को उनकी कमी खल रही है. उन्होंने कहा कि अंचल जी दलितो, शोषितों, पीड़ितों की आवाज बताते हुए समाजवादी आन्दोलन का पुरोधा बताया. स्पष्ट किया कि अंचल जी का मानना था कि शिक्षा का प्रसार बढाकर ही समाजवादी आन्दोलन को और तीब्र किया जा सकता है.

मूर्ति अनावरण समारोह को विधायक जयप्रकाश अंचल, उप्र गो सेवा आयोग के चेयरमैन अमित त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल, आयोजक सपा नेता राजेश पासवान, विश्राम सिंह यादव, दर्जा प्राप्त राज्य मन्त्री सनातन पाण्डेय, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, मधुबन से सपा प्रत्याशी राजेन्द्र मिश्र, जिलापंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, मतलूब अख्तर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चन्द्रशेखर सिंह, शम्भूनाथ आचार्य, ध्रुव यादव, समशाद बासपारी आदि ने सम्बोधित किया.

इस मौके पर बब्बन यादव, शाहिद भाई, सेनानी पंडित राम, रामाश्रय यादव, जिला पंचायत सदस्य अमरजीत यादव, राजनाथ यादव, टीएन यादव, सद्दाम, जयप्रकाश यादव, शेख एजाजुद्दीन, विरेन्दर रामपुरी, सतीश यादव, यादव युवा मन्च के अवधेश यादव, अशोक यादव, संजय यादव, मोतीचन्द यादव, बेचन यादव, वीरेन्द्र चैहान, अजय यादव, हरेराम यादव, संजय यादव, लालबहादुर यादव, हरिन्दर यादव, सर्वजीत यादव, उमेश बाबू, वीरबहादुर यादव, कल्पनाथ यादव, अनिल यादव,  लल्लन सिंह पटेल आदि मौजूद रहे. मूर्ति अनावरण समारोह में आए अतिथियों का कार्यक्रम के संयोजक राजेश पासवान ने माला पहनाकर व मोमेन्टो तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया. कार्यक्रम की शुरुआत अंचल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया.

लोकगीत कलाकारों ने गीतों के माध्यम से अंचल जी के जीवन पर प्रकाश डाला. इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मन्त्री व लोकगीत कलाकार विजयलाल यादव, चन्द्रकिशोर पाण्डेय, सुरेन्द्र यादव, रामआशीष यादव, रामकृपाल यादव, पप्पू पाण्डेय, अम्बिका आदि कलाकारों ने अपने फन का जादू बिखेरा. लोगों ने खूब आनन्द लिया.

Tags: बिल्थरारोड बेल्थरारोड रामगोविंद रिजवी शारदानंद अंचल सपा

Post navigation

Previous: मेला दिलों का आता है, एक बार, आ के चला जाता है
Next: अखबार ला रही जीप ट्रक से भिड़ी, पत्रकार गम्भीर

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

You may have missed

chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026
Tullu Pump Death
  • जिला जवार
  • बांसडीह

टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

General Desk 25 October, 2026
Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.