Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • विश्व स्तनपान सप्ताह विशेष: स्तनपान कराने वाली माताओं को स्तन कैंसर, अंडाशय के कैंसर का खतरा कम हो जाता है
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • स्वास्थ्य

विश्व स्तनपान सप्ताह विशेष: स्तनपान कराने वाली माताओं को स्तन कैंसर, अंडाशय के कैंसर का खतरा कम हो जाता है

हर वर्ष अगस्त के पहले सप्ताह को  विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। स्तनपान को प्रोत्साहित करने के लिए इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होते हैं. 
General Desk 1 August, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Demonstration held in Hapur on the call of UP Bar Council regarding brutality with advocates.

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे,बलिया

बलिया. नवजात शिशु के संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए मां का दूध अत्यंत आवश्यक होता है। मां के दूध में शिशु की आवश्यकतानुसार पानी होता है इसलिए 6 माह तक बच्चों को ऊपर से पानी भी देने की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए बच्चों की मुस्कान बनाए रखने के लिए 6 माह तक शिशु को केवल स्तनपान ही कराना चाहिए।

यह जानकारी जिला महिला अस्पताल स्थित प्रश्नोत्तर केंद्र पर तैनात वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ मणि दुबे ने दी। डॉ दुबे ने बताया कि स्तनपान बच्चों में भावनात्मक लगाव पैदा करने के साथ ही सुरक्षा का बोध भी करता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े बताते हैं कि 6 माह तक केवल स्तनपान कराने से शिशु में दस्त और निमोनिया का खतरा बहुत कम हो जाता है।

बताते चलें कि हर वर्ष अगस्त के पहले सप्ताह को  विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। स्तनपान को प्रोत्साहित करने के लिए इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होते हैं.

डॉ दुबे ने बताया कि स्तनपान कराना बच्चों की मां के लिए बहुत लाभकारी होता है। आंकड़े बताते हैं कि स्तनपान कराने वाली माताओं को स्तन कैंसर और अंडाशय के कैंसर का खतरा बहुत कम हो जाता है। यह प्रसव पश्चात मां के गर्भाशय में संकुचन कर रक्तस्राव को कम करता है। स्तनपान कराने से महिलाओं में वजन वृद्धि एवं तनाव की समस्या भी कम हो जाती है।

विश्व स्तनपान सप्ताह एवं मां के दूध के महत्व को समझाते हुए डॉ दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य महकमें का भी पूरा जोर रहता है कि लेबर रूम में कार्यरत कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां की छाती पर रखकर स्तनपान की शुरुआत लेबर रूम के अंदर ही कराई जाए। नवजात को मां का पहला पीला गाढा (कोलस्ट्रम) दूध  पिलाना सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा मां को स्तनपान की पोजीशन,शिशु का स्तन से जुड़ाव और मां को दूध निकालने की विधि को समझाने में भी कर्मचारियों द्वारा पूरा सहयोग किया जाना चाहिए ताकि कोई भी नवजात मां के दूध से वंचित ना रह जाए।

कोलोस्ट्रम दूध के फायदे

*कोलेस्ट्रम जन्म के तुरंत बाद शिशु को पिलाये जाने वाला पहला गाढ़ा दूध होता है जिसमें विटामिन ए, विटामिन के, जिंक, इम्यूनोग्लोबुलिंस (रोग प्रतिरोधी) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शिशु के संपूर्ण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं।

*कोलेस्ट्रम के लैक्सेटिव (मल त्यागने में मदद करना) प्रभाव नवजात शिशु के पहले मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाते हैं और शिशु के शरीर से बिलीरुबिन को बाहर कर पीलिया रोग से बचाते हैं।

*कोलेस्ट्रम में मौजूद एंटीबॉडीज नवजात शिशु को पेट के संक्रमण व श्वसन तंत्र के संक्रमण आदि से सुरक्षा प्रदान करती हैं।

*नवजात की तंत्रिका तंत्र के विकास में कोलेस्ट्रम मददगार

*कोलेस्ट्रॉल नवजात शिशु को फूड एलर्जी (खाने से एलर्जी) से बचाव करता है

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Latest News Ballia LIVE Ballia news कोलेस्ट्रम नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ बलिया बलिया कार्यक्रम आज बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया शहर बलिया समाचार विश्व स्तनपान सप्ताह

Post navigation

Previous: काशी दास बाबा पूजन समारोह में दिखा परंपरा, आस्था और श्रद्धा का अद्वितीय संगम
Next: ओपी राजभर बोले बिहार में एनडीए में शामिल नहीं किया तो सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सुभासपा

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.