Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के शुभारम्भ पर आयोजित हुई कार्यशाला
  • ब्रेकिंग न्यूज

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के शुभारम्भ पर आयोजित हुई कार्यशाला

देश व समाज की उन्नति के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी
General Desk 20 November, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

देश व समाज की उन्नति के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी

स्वावलम्बी सैकड़ों महिलाओं ने किया प्रतिभाग, महिला सशक्तिकरण को दिए सुझाव

बलिया। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान की शुरुआत 20 नवम्बर से हुई. यह अभियान एक महीने तक चलेगा. पूरे महीने की कार्ययोजना बनी है और दर्जन भर विभागों द्वारा उसी हिसाब कार्यवाही की जाएगी. शुभारंभ के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें सैकड़ों स्वावलम्बी व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक महिलाओं ने प्रतिभाग किया. महिलाओं से जुड़ी योजनाओं, सुरक्षा सम्बन्धी जानकारियां साझा की गई. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण किया गया.
कार्यशाला में प्रभारी डीएम व सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता जरूरी है. इसके लिए सबसे अहम चीज शिक्षा है. बेटियां शिक्षित होंगी, स्वावलम्बी होंगी तभी मजबूत भी होंगी. एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि निश्चित रूप से पहले की अपेक्षा अब धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है. उसी का नतीजा है कि महिलाएं उच्च पद पर है और समाज की अगली पंक्ति में बैठ रही हैं. महिलाएं वही सशक्त मानी जाएगी जो अपनी मर्जी से अपने लक्ष्य को पाने की तरफ अग्रसर हो. चाहे राजनीति हो, नौकरी हो या कोई भी क्षेत्र. एसपी ने जोर देकर कहा, दहेज हो या भ्रूण हत्या, इस पर अंकुश के लिए महिलाओं को ही जागरूक होना होगा. समाज को बेहतर बनाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा. चिंता जताते हुए कहा, कम उम्र की लड़कियां प्रेम में घर छोड़ दे रही हैं. लेकिन इनमें वह कई बार धोखा खा जाती हैं. ऐसी बच्चियों को मां और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाएं समझाएं और उन्हें जिंदगी की हकीकत से अवगत कराएं. अंत में उन्होंने सन्देश दिया कि सबसे पहले बालिकाएं पढ़ें, आगे बढ़े और अपने पैरों पर खड़े हों जाएं.

प्रेरणास्रोत के रूप में उपस्थित रहीं ये बेटियां
नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान की शुरूआत के मौके पर मौजूद कुछ बेटियां प्रेरणास्रोत के रूप में मौजूद रहीं. इनमें प्रमुख रूप से सैकड़ों महिलाओं की आदर्श के रूप में मौजूद आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग ने नारी सशक्तिकरण के लिए बेटियों को शिक्षित करने पर विशेष जोर दिया. कहा, सशक्तिकरण में शिक्षा का अहम रोल है. वहीं महिला इंस्पेक्टर सरोज यादव ने महिला सुरक्षा से जुड़े विन्दुओं को बताया. महिला हेल्पलाइन 181 की कर्मियों ने महिलाओं के सहयोग सम्बन्धी जानकारी दी. प्रभारी डीपीओ विनीत सिंह ने आंगनबाड़ी विभाग की योजनाओं को बताया. सीडीपीओ गीता राय, प्रधानाचार्य निर्मला पांडेय, सहायक अध्यापिका शिखा गुप्ता, श्वेता सिंह, रंजना पांडेय समेत दर्जन भर महिलाओं ने नारी शक्ति को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए. इस मौके पर बीएसए सन्तोष राय, सूचना अधिकारी एके पांडेय, अतुल तिवारी, प्रोबेशन कार्यालय के शशिकांत तिवारी, जेपी यादव के अलावा सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं.

Related

Tags: कार्यशाला बलिया महिला सशक्तिकरण

Post navigation

Previous: निःशुल्क वकील भी सुविधा उपलब्ध: पूनम कर्णवाल
Next: बाल मेला में बच्चे बने क्रेता-विक्रेता

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.