Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • मतदाता जागरूकता रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बलिया शहर

मतदाता जागरूकता रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Central Desk 15 November, 2021 1 minute read
rangoli (1)

बलिया. विद्यालय चक भङीकरा, नवानगर में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बच्चों ने काफी उत्साह के साथ रंगोली बनाई. यह रंगोली मतदान जागरूकता को ध्यान में रखते हुए बनाई गई थी. बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और स्वयं भी जागरूक हुए. बच्चों की प्रतिभा को उपस्थित अधिकारीगण और विद्यालय के अध्यापकों द्वारा प्रशंसा की गई. इस रंगोली प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में जीवन में मतदान के महत्व को बताना था ।विद्यालय के अध्यापकों ने बच्चों को मतदान की बारीकियों के बारे में बताया और कहा कि बच्चे आने वाले कल का भविष्य है. अतः उन्हें अपने अधिकारों और दायित्वों के बारे में पता होना चाहिए. बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में अध्यापकों के समक्ष अपनी उत्सुकता रखी और मतदान के बारे में जानकारी ली. बच्चों को बताया गया कि मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है. अतः जब वे 18 वर्ष के हो जाएं तो अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य अंकित करवाएं. इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा अध्यापक गण के अतिरिक्त खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित थे.

 

मतदाता जागरूकता रैली निकालकर बच्चों ने लोगों को किया जागरूक

बलिया. गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में कक्षा 11 एवं 12 के छात्र छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली सोमवार को एसडीएम सिकंदरपुर प्रशांत नायक ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूता रैली को रवाना किया. बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने तथा अधिक से अधिक मतदान करने के प्रति जागरूक किया. यह रैली बस स्टेशन चौराहे से होकर नगर का भ्रमण कर विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हो गई. इस इस दौरान बच्चों ने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने सहित अन्य गगन भेदी नारे लगाते रहे. रैली में थानाध्यक्ष राजेश यादव, चौकी इंचार्ज मुरारी मिश्र,सुनील पांडेय, अजित पांडेय, अजय राय आदि लोग उपस्थित रहे.

 

नेहरू युवा केंद्र करवा रहा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

बलिया. नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ब्लॉक एवं जिला स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर माह में किया जा रहा है. भाषण प्रतियोगिता में देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर जिसका थीम सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सब का प्रयास होगा, इस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन पहले सभी 17 ब्लॉक में किया जाएगा तथा वहां से जो प्रतिभागी प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें जिला स्तर प्रतिभाग करने के लिए बुलाया जाएगा. ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में किसी प्रकार का कोई पुरस्कार नहीं दिया जाएगा विजेता प्रतिभागी को जिला स्तर पर भाग लेने के लिए सभी को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे. जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा और लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक नवीन जी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को क्रमशः पांच हजार, दो हजार, एक हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी तथा प्रमाण पत्र जाएंगे. जिला स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा. जहां प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार राशि क्रमश 25 हजार, 10 हजार तथा पांच हजार तथा सभी को प्रमाण पत्र दिए जायेंगे जो प्रतिभागी राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागीता के लिए बुलाया जाएगा.
भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 18 से 29 वर्ष (01 अप्रैल, 2021 तक) होनी चाहिए कथा व बलिया जिले के उस ब्लाक का निवासी होना चाहिए। जिसमें वह प्रतिभाग कर रहा है.
अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में, या अपने ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको से संपर्क कर या वेबसाइट nyks.nic.in पर पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं.

 

शून्य से पांच साल के बच्चे को निःशुल्क काक्लियर इम्प्लाण्ट सर्जरी कराये

बलिया. जनपद के समस्त अभिभावको को सूचित करते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया है कि जिनके बच्चे (उम्र शून्य से 05 वर्ष तक) बोल व सुन नही पाते है, उनका निःशुल्क काक्लियर इम्प्लाण्ट सर्जरी कराये जाने हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन से सम्पर्क स्थापित कर अपना पंजीयन करा लें। इस सर्जरी पर मु0 छः लाख रूपये होने वाला व्यय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
—————

ट्राईसाईकिल/हवील चेयर/बैशाखी, श्रवण यंत्र, अंध छड़ी, एमआर किट के लिए करें, आवेदन पत्र

बलिया. जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित करते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया है कि ऐसे दिव्यांगजन जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है और जिन्हें ट्राईसाईकिल/हवील चेयर/बैशाखी, श्रवण यंत्र, अंध छड़ी, एमआर किट आदि की आवश्यकता है वे अपना आवेदन पत्र जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। इस योजना में कोई आयु सीमा निर्धारित नही है। उपकरण प्राप्त करने हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र (40 प्रतिशत से कम नही), गरीबी रेखा से नीचे आय प्रमाण पत्र, मा0 सांसद, मा0 विधायक, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत भी मान्य, आधार कार्ड एवं एक दिव्यांगता प्रदर्शित पासपोर्ट साइज का फोटो की आवश्यकता होगी. आवेदन पत्र जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है.

 

दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए करें, ऑनलाइन आवेदन

बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया है कि दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दम्पति में युवक के दिव्यांग होने की दशा में रूपये-15 हजार व युवती के दिव्यांग होने की दशा में रूपये 20 हजार तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में रूपये 35 हजार धनराशि निर्धारित है। जिसमें शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो, युवती की उम्र 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो, दम्पति में कोई आयकर दाता न हो, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। ऐसे दिव्यांग दम्पति पात्र होगें, जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हो। दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत इच्छुक दिव्यांग दम्पति वर्तमान वित्तीय वर्ष एवं गत वित्तीय वर्ष में सम्पन्न शादी प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आनलाइन- http//divyangjan.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते है। आनलाइन आवेदन करते समय दम्पति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला नवीनतम फोटो, रजिस्ट्रार स्तर से विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, आय व जाति प्रमाण पत्र, युवक एवं युवती का आयु प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता, अधिवास का प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड आनलाइन वेबसाइट पर करना अनिवार्य हैविशेष जानकारी के लिए दिव्यांगजन अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है.

 

 

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: मतदाता जागरूकता मतदान रंगोलु

Post navigation

Previous: ऑपरेशन के बाद प्रसूता महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने काटा बवाल
Next: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकाल कर किया प्रदर्शन

ये भी पढ़ें

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.