Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • गेहूं क्रय केन्द्र : कहां छुपा कर रख दें अपने हिस्से की शराफत किसान, हर मोड़ पर दलाल खड़े मिलते हैं
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

गेहूं क्रय केन्द्र : कहां छुपा कर रख दें अपने हिस्से की शराफत किसान, हर मोड़ पर दलाल खड़े मिलते हैं

धरातल पर छोटे किसान योजना के लाभ से वंचित
General Desk 4 May, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
धरातल पर छोटे किसान योजना के लाभ से वंचित
दलालों के चंगुल से मुक्त नहीं यह योजना

बैरिया (बलिया)। सरकार द्वारा चलाई जा रही गेंहू क्रय योजना जनप्रतिनिधियों व नौकरशाहों के दावे और बयानों में जितना अच्छा लग रहा है, धरातल पर वैसा कुछ महसूस नहीं किया जा रहा है. लाख कवायदों के बावजूद यह योजना भ्रष्टाचार के दायरे से बाहर नहीं रह पाया है. कृषि मजदूर, लघु व सीमान्त किसानों का बड़ा समूह इस योजना के लाभ से वंचित है. ऐसे लोग या तो अपने गेंहू को संचित कर भविष्य में रेट ठीक होने की प्रतीक्षा करेंगे, या फिर विवशता में खुले बाजार में या गांव में आने वाले खरीददारों के हाथों 1350₹ कुन्तल से 1400₹ कुन्तल बेच रहे हैं. अधिकांश यही गेंहू कूटरचित प्रक्रिया से बिचौलियों के माध्यम से क्रय केन्द्रों पर बेचा जा रहा है. 

हाट गोदाम रानीगंज (करमानपुर) में भी क्रयकेन्द्र है. बकौल हाट निरीक्षक नीरज मिश्र के शुक्रवार 4 मई को दोपहर तक 72 किसानों से लगभग 6 हजार कुन्तल गेंहू की खरीद हुई है. जिसमे सबसे ज्यादा गेंहू लगभग 150 कुन्तल अवध बिहारी सिंह नवकाटोला का है. अधिकांश किसान 50 कुन्तल से 150 कुन्तल तक गेहूँ क्रय केन्द्र लाने वाले किसान अधिक हैं.

20 कुन्तल से कम गेंहू लाने वाले एक मात्र किसान हैं अजय सिंह कोडरहां के, जो 13.5 कुन्तल गेंहू लाए है. यह सब क्रय रजिस्टर में दर्ज है. 50 कुन्तल से कम गेंहू लाने वालों में मात्र चार किसान हैं.

यहां यह गौर तलब है कि बैरिया क्षेत्र में सरकारी आकड़ों के अनुसार 40 प्रतिशत सीमान्त किसान, 25 प्रतिशत लघु किसान 20 प्रतिशत के लगभग बड़े किसान हैं, जिन्हें सरकारी खजाने में लगान जमा करना पड़ता है. यहां पांच कुन्तल से 25 कुन्तल गेंहू का उत्पादन करने वाले किसानों की संख्या सबसे अधिक है. यहां कृषि मजदूरी पर आधारित जीवन यापन करने वालों की संख्या सर्वाधिक है. जो पांच हजार से 12 हजार रूपया प्रति बीघा खेत एक साल के लिए काश्तकारों से लेते हैं. खेती करते है. किसान को लगान देने, खेती का लागत निकालने के बाद जो बचता है. उसी में अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. ऐसे कृषि मजदूर/ शौकीन कृषक जिनके पास अपना खेत नही पर दूसरों का खेत लगान पर लेकर खेती करते हैं के लिए कोई योजना नहीं है.

यूँ चढ़ती भ्रष्टाचार की बेलें

करमानपुर निवासी युवा कृषक अजय सिंह बताते हैं कि बहुत अच्छी योजना है कि किसान अपने नजदीकी क्रय केन्द्र पर गेंहू बेंच सकता है. ब्लाक व पंचायत का बंधन नहीं है. यह अच्छी योजना है. लेकिन चांदपुर का किसान अपने गांव से अधिक से अधिक दो किमी की दूरी पर चलने वाले लालगंज गोदाम पे गेंहू न देकर आठ किमी दूर लालगंज क्रय केन्द्र के सामने से गुजरते हुए रानीगज केन्द्र पर बेचता है, तो क्या यह भ्रष्टाचार का संकेत नहीं है? सबसे बड़ी बात पांच कुन्तल, दस कुन्तल व 20 कुन्तल वाले उत्पादक किसानों को अपना गेंहू बेचने का मौका क्यों नहीं मिल रहा? जबकि इलाके में उनकी ही संख्या सर्वाधिक है.

छोटे किसानों की बात

क्रय केन्द्र के इर्द-गिर्द के किसानों की मानें तो सरकार की यह महात्वाकांक्षी योजना कुछ कोटेदारों, राजनीतिक दलों के लोगों, कुछ दलाल किस्म के लोगों के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई है. जिनके लोग गांवों से ही सस्ते दरों पर खरीद कर ऐसे लोगों के हाथों 1400₹ से 1550 ₹ कुन्तल की दर से देख लेते हैं. बाकी सब सेट है. संकेत भी दिए कि गेंहू का मूल्य किसान के खाते में गया और बहुत जरूरी जैसे घर में शादी, बच्चों की पढाई या फिर इलाज की बात नहीं हुई तो वह पैसा बैंक में टिकेगा. यहां तो आज धन आया और आज ही नही तो कल पूरा पैसा निकल कर फिर नई खरीददारी में लग रहा है. जांच किया जा सकता है.

क्रय केन्द्र भ्रष्टाचार से वंचित नहीं हैं और छोटे किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है. यह महात्वाकांक्षी योजना कुछ लोगों के जबड़े में है, जिनसे निकाल पाना आसान नहीं. क्रयकेन्द्र के आस पास जुटे किसानों की मानें तो जितना समय बचा है उसमे यह अलग-अलग तिथि निर्धारित हो जाय कि इस तारीख को 10 से 20 कुन्तल वाले किसानों का क्रय होगा, फिर 21 से पचास कुन्तल. इस प्रकार खरीद गेहूँ की मात्रा बढाई जाय तो लाभ पाने वाले किसानो की संख्या बढ़ेगी, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश घटेगी. लगान पर खेती करने वाले किसानों के गेंहू के क्रय की व्यवस्था हो तब इस योजना का लाभ धरातल पर दिखेगा. ऐसा किसानों का मानना है.

Related

Tags: क्रयकेन्द्र छोटे किसान सुविधा से वंचित बैरिया भ्रष्टाचार रानीगंज

Post navigation

Previous: उपजिलाधिकारी व उनके सहयोगियों पर बसपा रंग में रंगने का आरोप, सीएम को भेजा पत्रक
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति पर मुकदमा

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.