Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • कल तक थे अनजाने, आज हैं जान से प्यारे
  • देश दुनिया

कल तक थे अनजाने, आज हैं जान से प्यारे

हर्ष वाजपेयी बसपा में थे, आज ताल ठोक रहे भाजपा से, नन्दी कांग्रेस में थे, अब भाजपा का कर रहे हैं गुणगान. दल हो या नेता सर्वोपरि है सिर्फ अपना हित.
News Desk 5 February, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
up-elections-2017

हर्ष वाजपेयी बसपा में थे, आज ताल ठोक रहे भाजपा से, नन्दी कांग्रेस में थे, अब भाजपा का कर रहे हैं गुणगान. दल हो या नेता सर्वोपरि है सिर्फ अपना हित

इलाहाबाद से आलोक श्रीवास्तव

कोई माने या ना माने, जो कल तक थे अनजाने, वो आज हमें जान से भी प्यारे हो गए. कुछ इसी तर्ज पर आज की भारतीय राजनीति है और नेताओं का भी सिद्धांत और आदर्श से दूर-दूर तक कोई सम्बन्ध नहीं है. दल और नेता का सिर्फ एक ही रिश्ता है, अपना हित. तभी तो जो कल तक एक दूसरे को पानी पी-पी कर कोसते थे, वही आज बड़ाई करते हुए अघा रहे हैं, जुबान थक नहीं रहीं हैं.

दिल भले न मिले, गले से जरूर मिल रहे हैं. आइये हम बात करते हैं इलाहाबाद के नेताओं की जो कभी दुश्मन थे आज मित्र बने हुए हैं.  शहर उत्तरी से हर्ष वाजपेयी ने 2012 का विधानसभा चुनाव बसपा से लड़ा था. मायावती के कसीदे पढ़े थे, भाजपा को सांप्रदायिक कहा था. आज भाजपा के साथ हैं और कमल का गुणगान कर रहे हैं, भाजपा को भी इनमें साम्प्रदायिकता नजर नहीं आ रही है.

शहर दक्षिणी से भाजपा से नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मैदान में हैं. बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. पिछला चुनाव हाथी पर चढ़ कर लड़ा पर हार गए. पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मायावती ने इन्हें दल से बाहर कर दिया. फिर इन्होंने कांग्रेस का दामन थामा. 2009 का लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए. इस दौरान राहुल और प्रियंका गांधी के साथ रैलियां निकालीं. कांग्रेस की बड़ाई की और बसपा व भाजपा को जमकर कोसा, आज भाजपा के साथ हैं. कभी नन्दी और पिछले चुनाव में फूलपुर से प्रत्याशी रहे हाजी मासूक खान साथ-साथ कांग्रेस में थे. आज शहर दक्षिणी से एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. नन्दी भाजपा से तो हाजी मासूक बसपा से.

बारा विधानसभा क्षेत्र से डॉ. अजय भारती ने 2012 का चुनाव सपा से लड़ा था. अब भाजपा से मैदान में हैं. प्रवीण पटेल ने पिछला चुनाव फूलपुर से लड़ा था और हाथी पर सवार थे. वर्तमान चुनाव में वह कमल का फूल खिला रहे हैं. फाफामऊ से बीजेपी उम्मीदवार विक्रमजीत मौर्य कभी कांग्रेस में थे, फिर सपा में गए, आज कमल का गुणगान कर रहे हैं. राम कृपाल पटेल कभी सीपीएम नेता थे, आज कांग्रेस से कोरांव विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं.

रीता बहुगुणा जोशी और उनके बड़े भाई विजय बहुगुणा भले ही इलाहाबाद से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन रहने वाले इलाहाबाद के हैं, इसलिए इनका जिक्र हुए बिना कहानी अधूरी रह जाती है. रीता बहुगुणा कभी सपा में थीं, फिर कांग्रेस ज्वाइन की. लखनऊ कैंट से विधायक बनीं. वह कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं. कांग्रेस ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा, लेकिन आज वह भाजपा के गेरुआ रंग में रंग गईं हैं और लखनऊ कैंट से ही भाजपा उम्मीदवार हैं. विजय बहुगुणा उत्तराखण्ड के कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. उन्हें हटाकर हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया. इसके बाद उन्होंने बगावत कर दी और कई विधायकों के साथ उसी भाजपा के शरण में गए, जिसके खिलाफ चुनाव लड़े थे और मुख्यमंत्री बने थे. कुछ दिन पहले इलाहाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलबदलुओं को टिकट देने और मैदान में जाकर काम करने वाले भाजपाजनों को नजरअंदाज करने पर जमकर विरोध जताया था, लेकिन इनकी एक भी न सुनी गयी.

Related

Tags: इलाहाबाद कांग्रेस बसपा भाजपा सपा

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट ने दिया खाली पदों को भरने का आदेश
Next: अमनमणि मामले में एसडीएम सवालों के ‘चक्रव्यूह’ में

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.