Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • उभांव: अधेड़ व्यक्ति की हत्या के मामले का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार
  • बेल्थरा रोड

उभांव: अधेड़ व्यक्ति की हत्या के मामले का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार

उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में 15 दिन पूर्व सड़क के किनारे अपने डेरे पर सोए हुए एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की हत्या होने का मामले का उभांव पुलिस ने शनिवार को घटना का पर्दाफाश किया. साथ ही हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
Central Desk 20 August, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ubhav: Middle-aged man's murder case busted, two accused arrested

बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में 15 दिन पूर्व सड़क के किनारे अपने डेरे पर सोए हुए एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की हत्या होने का मामले का उभांव पुलिस ने शनिवार को घटना का पर्दाफाश किया. साथ ही हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

 

पुलिस के अनुसार मृतक भागीरथी झाड़फूंक करता था. भूत प्रेत के चक्कर मे इसकी हत्या हुई है. इस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या मृतक का चचेरे भाई ने ही कराया है. पूछताछ में शादी समारोह में मृतक के भाई जनार्दन ने ओमप्रकाश यादव से मारने के लिए कहा जनार्दन ने कहा कि अगर यह मेरा काम करवा दोगे तो मैं तुम्हें नौकरी सरकारी दिलवा दूंगा.

 

इसके बाद ओम प्रकाश यादव ने कहा कि मैं यह काम नहीं कर पाऊंगा मैं आपको एक लड़के से मुलाकात करा दूंगा जो यह काम कर देगा. इसके बाद मोटरसाइकिल से पहले पहचान करने आए ओम प्रकाश यादव के साथ एक अन्य को जनार्दन ने 20 हजार रुपये कैश दिये और बाद में कुछ पैसे खाते में डाल दिए.

 

 

जनार्दन ने बताया कि 27 जून को रात्रि में आए मारने लेकिन उस दिन बाहर मृतक का लड़का सो रहा था. कई बार मोटरसाइकिल से आना जाना हुआ तब जाकर के मृतक के लड़के को किसी ने बताया कि तुम्हारे घर के बाहर दो मोटरसाइकिल से घूम रहे हैं देखो कहीं पशु चोर तो नहीं. पहचान करने के बाद से वह तुरंत फिर वापस चले गए थे. इसके बाद 5 अगस्त की रात्रि में आकर भागीरथी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई.

 

शुक्रवार की रात्रि लगभग 11 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि घटना में शामिल अभियुक्त कहि भागने की फिराक में है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के चचेरे भाई जनार्दन पुत्र स्व विजयमल निवासी फरसाटार व ओमप्रकाश यादव पुत्र कालिका निवासी बरुहा थाना घोसी जनपद मऊ को मौके से गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल तीसरे मुख्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है. ज्ञात हो कि फरसाटार निवासी भागीरथी 50 वर्ष पुत्र स्व रामबृक्ष बीते 5 अगस्त की रात को खाना खाने के बाद अपने घर से थोड़ी दूर अपने डेरे पर चारपाई पर सोए हुए थे.

 

शनिवार की भोर में लगभग 4 बजे भागीरथी की पत्नी धनवती उन्हें जगाने डेरे पर पहुंची तो देखा कि उसके पति चारपाई पर मृत पड़े हुए थे. यह देखकर उसके होश उड़ गए तथा वह चीखने चिल्लाने लगी. उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए.

इस दौरान उसका सिर चारपाई के पायदान की तरफ था तथा गर्दन , बायां कंधा व कमर से ऊपर कटे का निशान व खून लगा हुआ था. पुलिस ने मृतक के पुत्र के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था.
(बेल्थरा रोड संवाददाता उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

Related

Tags: #arrested #busted #crime #man #Middleaged #murdercase #Ubhav accused बेल्थरारोड हत्या

Post navigation

Previous: दुबहर थाने में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Next: रेवती: नगर पंचायत कार्यालय में शार्ट सर्किट के चलते लगी आग, एक अलमारी में रखी फाइलें जलकर हुई राख

ये भी पढ़ें

Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.