नरही में ट्रक के चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक गम्भीर

narahi thana
नरही में ट्रक के चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक गम्भीर

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

 

नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव के सामने शुक्रवार को ओवर टेक करते वक्त एक ही बाइक पर सवार तीन युवक ट्रक के नीचे आ गए. जिसमें दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. जबकि घायल को बक्सर जिला अस्पताल पहुंचाया. मृतकों की शिनाख्त नरही थाना के उजियार गांव निवासी राहुल तिवारी 26 वर्ष तथा फेफना थाना के इन्दरपुर निवासी गौरव उपाध्याय 32 वर्ष के रूप में की गई. जबकि घायल निखिल 20 वर्ष उजियार गांव का निवासी है.

बता दे कि शुक्रवार को एक ही बाइक पर सवार होकर नरही थाना के उजियार गांव निवासी राहुल तिवारी, फेफना थाना के इन्दरपुर निवासी गौरव उपाध्याय तथा उजियार गांव निवासी निखिल मंगला भवानी मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे. तभी उजियार चट्टी पर ओवर टेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गए.

जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उजियार गांव निवासी राहुल तिवारी और इन्दरपुर निवासी गौरव उपाध्याय की भी मौत हो गई. जबकि उजियार गांव निवासी निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया. कोरंटाडीह चौकी प्रभारी राजेश प्रभाकर ने बताया कि बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel