Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • सिलिगुड़ी और बस्ती में एनएच पर भहराए फ्लाईओवर, चार घायल
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

सिलिगुड़ी और बस्ती में एनएच पर भहराए फ्लाईओवर, चार घायल

बस्ती जनपद में नेशनल हाइवे अथारिटी अॉफ इंडिया द्वारा बनाया जा रहा फ्लाईओवर शनिवार की सुबह ढह गया. आसपास के लोग इसे फुटहिया ओवरब्रिज के नाम से जानते हैं. एनएचएआई इसे लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर बना रहा है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल स्थित सिलिगुड़ी के गोलतुली इलाके में शनिवार सुबह पुल गिर गया. यहां एनएच- 31डी रेलवे फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया. 
News Desk 11 August, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BASTI_SILIGURI
मई में बनारस में ढह गया था पुल, 17 लोगों की हो गई थी मौत

सिलिगुड़ी/बस्ती। वाराणसी में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के बाद अब बस्ती जनपद में नेशनल हाइवे अथारिटी अॉफ इंडिया द्वारा बनाया जा रहा फ्लाईओवर शनिवार की सुबह ढह गया. आसपास के लोग इसे फुटहिया ओवरब्रिज के नाम से जानते हैं. एनएचएआई इसे लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर बना रहा है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल स्थित सिलिगुड़ी के गोलतुली इलाके में शनिवार सुबह पुल गिर गया. यहां एनएच- 31डी रेलवे फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया. , 

बस्ती में फ्लाईओवर ढहने के बाद आसपास अफरातफरी मच गई. आशंका जताई जा रही है कि घटिया निर्माण और स्लैब के रखने में की गई गड़बड़ी के कारण यह पुल ढह गया है. इस मामले को लेकर बस्ती के जिलाधिकारी राजशेखर ने जांच की बात कही है. मौके पर राहत और बचाव के कार्य चल रहे हैं. इस मामले को लेकर योगी सरकार भी हरकत में आ रही है. 

बताते हैं कि फ्लाईओवर ढहने की घटना सुबह करीब नौ बजे हुई. आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रक निर्माणाधीन फ्लाईओवर में टकरा गया. इसके कारण उसे बैलेंस करने के लिए लगाए गए लोहे के एंगल खिसक गए. हालांकि, फ्लाईओवर का 80 फीसद काम पूरा होना भी बताया जा रहा है. ऐसे में केवल ट्रक की ठोकर से सैकड़ों टन लोहा और सीमेंट लगाकर बना फ्लाईओवर ढह जाए, इसकी आशंका कम है.

जानकार मानते हैं कि फ्लाईओवर के निर्माण में कार्यदायी एजेंसी और एनएचएआई की ओर से जमकर लापरवाही बरती गई है. ठीक इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मई में फ्लाईओवर के दो स्लैब गिर गए थे. उस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई थी. दर्जनों चार पहिया और दो पहिया गाड़ियां भी उसके नीचे दब गई थीं. बस्ती फ्लाईओवर हादसे में भी चार लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. चर्चा है कि दो लोग ढहे फ्लाईओवर के नीचे दब गए हैं. हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है. घटना के वक्त मार्ग से यातायात भी चल रहा था.

घटना की सूचना मिलने के बाद बस्ती के डीएम राजशेखर ने फौरन मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य की कमान संभाल ली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को किसी भी किस्म की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए हैं. मौके पर चार घंटे बाद यातायात डाइवर्ट कर खोल दिया गया है.

उधर, पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 डी पर एक फ्लाईओवर गिर गया है. फ्लाईओवर गिरने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जाता है कि आज सुबह सिलिगुड़ी के गोवालटुली में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 डी पर बना रेलवे फ्लाइओवर गार्डर का एक हिस्सा टूट कर गिर गया जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. दुर्घटना के विरोध में सिलिगुड़ी निवासियों ने एनएच-31डी जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है.

 

Related

Tags: पश्चिम बंगाल बस्ती यूपी रेल सिलिगुड़ी हाईवे हादसा

Post navigation

Previous: महाबीरी झण्डा जुलुस के मद्देनजर शान्ति समिति की बैठक
Next: यूपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में 50 लाख से अधिक का लालबालू नष्ट किया गया

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.