Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • दो और कोरोना पॉजिटिव केस बलिया में मिले, 59 मरीज स्वस्थ हो लौटे घर
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

दो और कोरोना पॉजिटिव केस बलिया में मिले, 59 मरीज स्वस्थ हो लौटे घर

जिले में मंगलवार को दो और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इनसे से एक प्रवासी है, जो कोलकाता से आया था.
News Desk 16 June, 2020 1 minute read

बलिया। जिले में मंगलवार को दो और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इनसे से एक प्रवासी है, जो कोलकाता से आया था. जिले में अब संक्रमितों की संख्या 66 हो गई है. इनमें से 59 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. सक्रिय मामले 7 हैं.  नए कोरोना केस आने के बाद जिले में हॉटस्पॉट संख्या 41 हो गई है.

दुबहर ब्लॉक के नगर से सटे अमृतपाली मौजा के रहमत नगर और नवानगर के जजौली गांव निवासी युवक की जांच रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आई है

-श्रीहरि प्रताप शाही, जिलाधिकारी, बलिया

दुबहर ब्लाक बलिया सिटी से सटे अमृतपाली (रहमतनगर) में एक और नवानगर ब्लाक के जजौली गांव में एक पॉजिटिव केस मिला है.

-डॉ एके मिश्र, जिला सर्विलांस प्रभारी, बलिया

अमृतपाली मौजा के रहमत नगर निवासी व्यक्ति सात जून को पॉजिटिव मिले युवक का पिता हैं. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एल-1 अस्पताल बसंतपुर ले जाने की कार्रवाई की जा रही है. नए कोरोना केस आने के बाद जिले में हॉटस्पॉट संख्या 41 हो गई है.

मंगलवार को एक बार फिर राहत भरी खबर आई, जब बसंतपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कोरोना के 7 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए. इस तरह अब एक्टिव केस की संख्या मात्र सात रह गयी है. मंगलवार को इन सात मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जिसके बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. बता दें कि जिले में कुल 66 मामले सामने आए हैं, जिनमें 59 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं.

बारह डिब्बे वाली कोविड-19 ट्रेन का डीएम ने लिया जायजा

काजीपुरा जल निकासी के लिए हो रहे कार्य का किया निरीक्षण

कोविड-19 मरीजों के लिए अगर जरूरत पड़ी तो ट्रेन की बोगियों में आइसुलेट करने की सुविधा रेलवे ने दी है. रेलवे में कुछ बोगियों को आईसुलेशन केंद्र के रूप में बनाया है. ऐसी ही एक ट्रेन बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची है, जिसमें 12 डिब्बे हैं.

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन और सीएमओ डॉ पीके मिश्रा के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच ट्रेन का जायजा लिया. उन्होंने सीएमओ से कहा कि चिकित्सकीय व्यवस्था के मद्देनजर पूरी ट्रेन में भ्रमण कर देख लें. स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइडलाइन पर रेलवे ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेट केंद्र के रूप में तैयार किया है. इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह समेत रेलवे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी साथ थे.

छोटी -छोटी सावधानियों को अपनाकर ही हम सब बन सकेंगे सुरक्षित – सीएमओ

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लम्बे समय से बंद चल रहे बहुत से सरकारी व निजी कार्यालय खुल गए हैं. आखिरकार जब यह मान ही लिया गया है कि कोरोना के खिलाफ जंग अभी लम्बी चलनी है, तो ऐसे में हमें खुद के साथ ही दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए एक अलग रंग-रूप में अपने काम पर जाने की जरूरत है. इसके लिए जरूरी है कि अपनी पुरानी आदतों में बदलाव लाना होगा, जैसे- साथियों से हाथ मिलाने या गले लगने की आदत को भूलना होगा और “नमस्ते” से काम चलाना पड़ेगा. काम के दौरान इसी तरह की कई अन्य छोट-छोटी सावधानियों को अपनाकर ही हम सब सुरक्षित बन सकेंगे. यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रीतम कुमार मिश्र ने दी.

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस बारे में जरूरी निर्देश जारी किये हैं. सीएमओ ने बताया कि कार्यालय अगर दूसरी-तीसरी मंजिल पर है तो युवा और सक्षम लोग सीढि़यों का ही इस्तेमाल करें, सीढ़ि‍यों की रेलिंग को पकड़कर चलने से बचें. इससे लिफ्ट में जहाँ अनावश्यक लोड नहीं बढ़ेगा वहीँ एक दूसरे से उचित दूरी का पालन भी हो सकेगा. इन बदली परिस्थितियों में भोजन-पानी घर से ही ले जाना फायदेमंद होगा. इसके अलावा घर से कुछ फल व बिस्कुट आदि भी ले जा सकते हैं, ताकि बाहर से मंगाकर कुछ न खाना पड़े और आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रहे. लंच सभी के साथ बैठकर करने से बचें.

कार्यालय के दरवाजे खोलने के लिए संभव हो तो कोहनी का ही प्रयोग करें क्योंकि लोगों द्वारा बार-बार दरवाजों को खोलने- बंद करने से उनमें वायरस का खतरा अधिक रहता है. वर्क स्टेशन, कॉरिडोर, लिफ्ट, सीढ़ियों, पार्किंग स्थलों, मीटिंग रूम, कांफ्रेंस हाल आदि को सेनेटाइज करने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए. कार्य अवधि में समय- समय पर साबुन-पानी से हाथ धुलें या सेनेटाइजर से साफ़ करें. कार्यालय में कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था भी कुछ इस तरह की जाए कि एक दूसरे से उचित दूरी यानि दो गज की दूरी बनी रहे. कार्यालय में मीटिंग के दौरान भी सोशल डिस्टेन्सिंग का पूरी तरह पालन किया जाए, यदि जगह कम है तो एक साथ सभी की मीटिंग न करके टुकड़ों में की जाए. इसके लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग भी सही रहेगा.

मास्क ऐसा पहनें जो तकलीफदेह न हो

सीएमओ ने बताया कि मास्क से मुंह व नाक को ढककर ही अब बाहर निकलना है और दफ्तर में कार्य के दौरान भी इसका इस्तेमाल करना है तो कुछ इस तरह के मास्क, गमछा, रुमाल या स्कार्फ का चयन करें जो कि उलझन पैदा करने वाला न हो ताकि बार-बार छूने या उतारने से बचा जा सके. इसके लिए ऐसे साफ़ सूती (काटन) कपड़े से बने मास्क का उपयोग किया जा सकता है जो कि मुंह और नाक को अच्छे से कवर कर सके और उलझन भी न पैदा करे. इसे आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है. इसे अच्छी तरह से धुलकर दोबारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यदि गमछा, रुमाल या स्कार्फ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वह भी कॉटन का हो, इसके साथ ही पूरी तरह से साफ़ होना चाहिए और उसे दो-तीन परतकर इस तरह बांधे कि कार्य के दौरान किसी तरह की तकलीफ न महसूस हो.

मूल मन्त्र का करें पालन


–अभिवादन के लिए “नमस्ते” करें
–युवा व सक्षम सीढियों का प्रयोग करें
–लिफ्ट में एक दूसरे से उचित दूरी बनी रहे या एक समय में एक ही व्यक्ति इस्तेमाल करे.
–प्रवेश द्वार पर हाथ साफ़ करने की व्यवस्था हो
–थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो
–दरवाजे संभव हो तो कोहनी से खोलें
–कार्य अवधि में साबुन-पानी या सेनेटाइजर से हाथ को साफ़ रखें
–कार्यालय के कारिडोर में खड़े होने से बचें
–तम्बाकू या मसाला का सेवन न करें न किसी से शेयर करें.
–अपना फोन किसी अन्य साथी को बात करने के लिए न दें
–भोजन-पानी व फल घर से ले जाएँ, साथ बैठकर लंच करने से बचें
–कार्यालय में थूकना पूरी तरह से वर्जित रहेगा.
–कर्मचारी आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करें
–खांसते-छींकते वक्त रुमाल/टिश्यू पेपर का प्रयोग करें, टिश्यू पेपर बंद डस्टबिन में डालें
–पार्किंग स्थल और बाहर भीड़ न जमा होने पाए

स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पताल के डॉक्टरों को मिले पीपीई किट व एन-95 मास्क

आयुष्मान भारत के अंतर्गत आने वाले निजी अस्पताल के चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीपीई किट और एन-95 मास्क दिया गया.

संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने सभी डॉक्टरों को जिला प्रशासन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया. कहा, कोरोना काल में फोन से चिकित्सकीय सलाह देने के लिए हमेशा उपलब्ध रहकर आप सभी ने जनसेवा की है. निश्चित रूप से इससे कई लोगों को लाभ हुआ.

इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट व सीएमओ डा पीके मिश्रा ने महावीर हॉस्पिटल के डॉ विनोद सिंह, मां चैरिटेबल हॉस्पिटल के डॉ पीके सिंह, सत्या हॉस्पिटल के डॉ अजीत सिंह, डॉ एमके सिंह, डॉ एके सिंह, डॉ बीके गुप्ता, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ आरवी पांडेय आदि को पीपीई किट व मास्क दिए. सभी चिकित्सकों ने भी इसके लिए आभार जताया. इस मौके पर आयुष्मान भारत के डीजीएम अनुपम सिंह व अन्य कर्मी मौजूद रहे.

Tags: सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: बलिया में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, हादसे में तीन घायल, हालत गंभीर
Next: बलिया में बनी पीपीई किट को भारत सरकार से मिली मंजूरी

ये भी पढ़ें

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.