Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, हादसे में तीन घायल, हालत गंभीर
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, हादसे में तीन घायल, हालत गंभीर

बलिया शहर से सटे परिखरा में एक और रसड़ा कस्बा, अठिलापुरा में एक-एक संक्रमित मिले हैं. जिला प्रशासन ने तत्काल इन स्थलों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है.
News Desk 14 June, 2020 1 minute read

बलिया जिले में रविवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव केस मिले. बलिया शहर से सटे परिखरा में एक और रसड़ा कस्बा, अठिलापुरा में एक-एक संक्रमित मिले हैं. जिला प्रशासन ने तत्काल इन स्थलों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है.

जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 64 हो गई है. इसमें से 52 स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. वहीं इस समय जनपद में एक्टिव केस को संख्या 12 रह गई है.

दिल्ली और महाराष्ट्र से आए थे, कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने से पहले जमकर घूमे

रसड़ा नगर के वार्ड नं 25 और अठिलापुरा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया. दोनों युवक गांव में खूब घूमे हैं.

अठिलापुर गांव निवासी यूवक 2 जून को दिल्ली से सपरिवार आया था. दो तीन दिन तक सपरिवार स्कूल में क्वारंटीन था. उसके बाद से घर आ गया. रविवार की सुबह ही ससुराल चला गया. जब उसके घर कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पहुंची तो वह घर पर नहीं था.

वार्ड नं 25 का भी कोरोना पॉजिटिव युवक पहली जून को महाराष्ट्र से आया था. क्वारंटीन के दौरान दिन में बागीचे में रहता और रात में घर पर आकर रहता. वह भी दिन में घूमता रहता था. कोविड प्रभारी मुकेश बर्मा ने बताया कि दोनों युवकों की जांच 6 जून को गयीं थी. एक ही दिन दो-दो कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से क्षेत्र को लोग दहशत में है.

बाइक की चपेट में आकर तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

रसड़ा से संतोष सिंह ने बताया कि मुड़ेरा मार्ग स्थित कटहुरा गांव के समीप शनिवार की देर शाम बोलेरो एवं बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.

गाजीपुर जनपद के बरेसर थाना के रेंगा शहबाजपुर निवासी जितेंद्र पाल (45 वर्ष), मुनीब यादव (30 वर्ष) और फतेहपुर सराय रेंगा निवासी रविशंकर निषाद (28 वर्ष) गाजीपुर से बाइक से रसड़ा आ रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के साथ बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है.

बांसडीह में फाटक तोड़कर दुकान को खंगाल दिया

बांसडीह से रविशंकर पांडेय के मुताबिक कोतवाली तहसील के बगल में स्थितएक मिठाई की दुकान का फाटक तोड़ कर चोरों ने नकदी सहित अन्य सामान उड़ा दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी.

बांसडीह कोतवाली के बगल में और तहसील के बगल में स्थित भरत प्रसाद वर्मा की मिठाई की दुकान है. चोरों ने शनिवार की रात दुकान का फाटक तोड़कर दुकान को खंगाल दिया और उसमे रखे माँ काली का दानपात्र, दुकान की बिक्री का रखा लगभग 25 हजार रुपये नकदी चुरा लिया. इसकी जानकारी सुबह दुकानदार को तब हुई, जब लोग सुबह टहलने के लिये निकले. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुकान का दरवाजा तोड़ दिया गया है. हो हल्ला सुन दुकानदार आये तो देख आवाक रह गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने शक के आधार पर दुकानदार के नौकर को पकड़ा है. पुलिस की माने तो उसने पैसे लेने की बात को कबूला भी है.

राज्यमंत्री के प्रयास से शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

निर्माण एजेंसी को एक हफ्ते में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के प्रयास से मिड्ढी चौराहे से एनसीसी तिराहे तक लम्बे समय से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है. राज्यमंत्री ने रविवार को स्वयं निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया.
उन्होंने मौके पर ठेकेदार को निर्देश दिया कि एक हफ्ते के अंदर निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए, ताकि लोगों को अब दिक्कत नहीं हो. इस बात का विशेष ख्याल रहे कि सड़क की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने मौके पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार से निर्माण से जुड़ी जानकारी ली. अशोका होटल से एनसीसी तिराहे तक पैदल भ्रमण कर सड़क निर्माण में प्रयोग हो रहे मटेरियल को भी ध्यान से देखा. मंत्री ने कहा कि हरपुर मिड्ढी के लोगों को कई वर्षों से खराब सड़क से गुजरना पड़ रहा था. इसके निर्माण में कुछ दिक्कतें थी, जिसको खत्म कराया और तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया. बताया कि एक हफ्ते में यह सड़क बन कर तैयार हो जाएगी. इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राहुल सिंह, अंजनी पांडेय, मनीष सिंह, अमृत सिंह डिंपल, प्रेम राय आदि साथ थे.

हर जरूरतमंद के साथ है मोदी व योगी सरकार: आनंद स्वरूप शुक्ल

संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने टघरौली गांव में प्रवासियों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. उन्होंने ग्राम पंचायत के कुल 98 प्रवासियों को राहत सामग्री के रूप में 10- 10 किलोग्राम आटा- चावल, दो किग्रा दाल, दो किग्रा भूना चना, नमक, पिसा हुआ मिर्च, हल्दी व धनिया, एक लीटर रिफाइन तेल का वितरण किया.
उन्होंने बताया कि इसके साथ -साथ एक हजार रुपये सभी प्रवासियों के सीधे खाते में भेजा जा रहा है, ताकि उनकी तात्कालिक दिक्कत दूर हो सके.

इस अवसर पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि हर जरूरतमंद का सहयोग करने के लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार प्रतिबद्ध है. कोरोना महामारी जैसी आपदा के कारण बहुत सारे लोग अपना काम-धंधा छोड़ कर घर चले आए. निश्चित रूप से इससे बहुत सारे कमजोर परिवार के ऊपर भरण-पोषण पर संकट पैदा हो गया. ऐसे में सरकार ने उनका साथ देने का निर्णय लिया. केंद्र व प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद तक सहयोग पहुंचाने के संकल्प के साथ राहत सामग्री दी जा रही है. इसमें हर जरूरत की खाद्य सामग्री है. उन्होंने कहा कि प्रवासियों को जून व जुलाई महीने में उचित दर दुकानदार के माध्यम से फ्री राशन देने की व्यवस्था सरकार ने की है. वितरण के दौरान तहसीलदार शिवसागर दुबे नायब तहसीलदार जया सिंह व अजय सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल व ग्रामीण मौजूद रहे.

खेल खेल में चली गई किशोर की जान

सुखपुरा कस्बे में क्रिकेट खेलते समय रविवार की शाम कैच पकड़ने में दो किशोरों के आपस में लड़ जाने के कारण एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर घायल हो गया. सुखपुरा भलुही मार्ग पर निर्माणाधीन महिला महाविद्यालय के समीप कुछ किशोर रविवार की शाम को क्रिकेट खेल रहे थे. इस बीच कैच पकड़ने के लिए सुशील (15) पुत्र सत्येन्द्र चौहान एवं वसीम (13) पुत्र नसीम गेंद की तरफ दौड़े. उंचाई पर गेंद को देख दोनों दौड़ रहे थे. गेंद अभी ऊपर ही थी, तब तक दोनों के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई.

वसीम और सुशील को सीने में चोट लगी, लेकिन सुशील का सिर भी फट गया. दोनों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया. चिकित्सक ने वसीम का प्राथमिक इलाज कर छोड़ दिया, लेकिन सुशील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान सुशील की मौत हो गई. सुशील की मौत से न सिर्फ परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है, बल्कि पूरा गांव सदमे में है.

Tags: रसड़ा

Post navigation

Previous: करिया बादर जीउ डरवावै, भूरा बादर नाचत मयूर पानी लावै
Next: दो और कोरोना पॉजिटिव केस बलिया में मिले, 59 मरीज स्वस्थ हो लौटे घर

ये भी पढ़ें

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.