Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में आधुनिक बस अड्डा परियोजना का हुआ शिलान्यास    
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राजनीति

बलिया में आधुनिक बस अड्डा परियोजना का हुआ शिलान्यास    

72.86 करोड़ की लागत से बनने वाली कुल 80 परियोजनाओं का शिलान्यास परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया
Ashish 10 March, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
बलिया में आधुनिक बस अड्डा परियोजना का हुआ शिलान्यास    
बलिया में आधुनिक बस अड्डा परियोजना का हुआ शिलान्यास    

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

के के पाठक, बलिया 

 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार को रोडवेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग तीन सौ करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.

बलिया मुख्यालय पर बनने वाले आधुनिक बस अड्डे के साथ उजियार घाट पर भी बस अड्डा एवं लोक निर्माण विभाग की 72.86 करोड़ की लागत से बनने वाली कुल 80 परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

इसमें टेकार बन्धे से मुक्तिधाम मार्ग व जमुआ रिंग बन्धा से धरीक्षण दास की कुटिया मार्ग पर पुलिया भी शामिल है. नगर विकास विभाग की भी 17.60 करोड़ के 65 कार्यों का शिलान्यास तथा 6.38 करोड की 32 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया.

परिवहन मंत्री ने कहा कि बलिया नगर की जनता ने मुझे पांच साल दिया है. इन पांच वर्षों में हर वह काम करके दिखाऊंगा, जो चुनाव से पहले वादा किया था. एसटीपी का निर्माण भी रूका था, अब वह भी तेजी से बनेगा. नगर का सीवरेज सिस्टम दुरूस्त होगा.

हर घर शुद्ध पेयजल की सप्लाई होगी. उन्होंने कहा कि चुनाव वादे के लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं. मेडिकल कॉलेज व कटहल नाला के सुन्दीकरण का भी शिलान्यास जल्द ही मुख्यमंत्री जी से कराऊंगा.

हर गांव में जाएगी रोजवेज बस
परिवहन मंत्री ने कहा, हमारी योजना है कि प्रदेश के हर गांव में रोडवेज की बसें जाएंगी. जिस गांव से बस चलेगी, उसी गांव के ड्राईवर-कंटक्टर उस पर तैनात होंगे, जो प्रतिदिन गांव से मुख्यालय पर आने के बाद वापस अपने गांव चले जाएंगे.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोडवेज के 1600 नये रूट चिन्हित किये गये हैं, जहां 25 हजार नई बसें चलाई जाएंगी. दस हजार बसों की खरीद हो गयी है, जो जल्द ही बन कर तैयार होकर रूट पर होंगी.

मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग में ऊपरी तल होगा मॉल
परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी जब बलिया आए थे तो मुझसे कहा था कि यहाँ आधुनिक बस अड्डा होना चाहिए. उनके निर्देश के अनुपालन में आज 48 करोड़ की लागत से बनने की शुरुआत हो गई. यह मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग होगी, जिसमें ऊपरी तल व्यावसायिक होगी. इसकी ख़ूबसूरती देखने लायक़ होगी.

उजियार से कभी कई प्रदेशों में बसें जाती थीं. काफ़ी दिनों से वह बंद पड़ा था, जिसे पाँच करोड़ की लागत से निर्माण शुरू कराया जाएगा. वहाँ एक अतिथि गृह भी बनेगा. पीपीपी मॉडल पर रसड़ा व बेलथरारोड बस अड्डा को भी सुंदर बनाया जाएगा, जिसमें ऊपरी तल मॉल के रूप में होगा.

बलिया में बनेगा  आईएसवीटी
परिवहन मंत्री ने कहा कि अंतर्राज्यीय बस अड्डा (आईएसवीटी) भी बनाया जाएगा, जिसके लिये ज़िलाधिकारी ने ज़मीन देने की सहमति दे दी है. इसके बनने के बाद कई प्रांतों से बसें बलिया आएगी. इसके अलावा रायबरेली के बाद दूसरा ऑटोमैटिक ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर बलिया में बनेगा.

बहुत जल्द इसकी भी शुरुआत होगी. इससे ड्राइवर पूर्ण रूप से ट्रेंड होंगे, उन्हें रोज़गार मिलेगा और दुर्घटनाओं पर भी विराम लगेगा. मेरी इच्छा है कि परिवहन विभाग की हर बेहतर सेवा बलिया को भी मिले.

उन्होंने कहा कि बलिया में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क के क्षेत्र में तमाम विकास कार्य हुए. जनपद में फोर-लेन सड़क चारों तरफ़ होगी. मुख्य सचिव भी बलिया के पढ़े हैं और वह भी यहाँ के विकास के लिए तत्पर हैं. बजट में मुख्यमंत्री जी ने मेडिकल कॉलेज को शामिल किया है, जल्द ही शिलान्यास होगा.

बलिया को मिलेगी रोडवेज की सभी बेहतर सुविधाएं: एमडी
उप्र परिवहन विभाग के एमडी मासूम अली सरवर ने कहा कि परिवहन मंत्री जी का बलिया के विकास पर विशेष फ़ोकस है. प्रदेश का अंतिम जिला होने के नाते यहां रोडवेज की हर सुविधा पहुंचाने पर हम सबका ध्यान रहेगा. एमडी ने कहा कि यहाँ बस स्टैंड ऐसा बन रहा है जो प्रदेश में कम ही जगहों पर होगा. इससे यहाँ के किसानों, व्यापारियों व पूरे जनपदवासियों को लाभ मिलेगा. वीरों की इस ऐतिहासिक धरती पर यह आधुनिक बस अड्डा विकास की नई गाथा लिखेगा.

बलिया के विकास को मिलेगी गति
विशेष सचिव (परिवहन) केपी सिंह ने कहा कि बलिया से मेरा पुराना नाता रहा है. सौभाग्य है कि यहाँ विकास कार्य में पहले एसडीएम व एडीएम के रूप में, और अब परिवहन विभाग में कार्यरत होने के नाते यहां के विकास में भागीदारी का मौक़ा मिला है. परिवहन मंत्री की गतिशीलता और विभाग की बेहतरी के लिए तत्परता की तारीफ़ करते हुए कहा कि यह बस अड्डा बलिया के विकास को गति प्रदान करेगा.

बलिया की पहचान होगा यह बस अड्डा: डीएम
डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि यहाँ बनने वाला मॉडल बस स्टेशन निश्चित रूप से इस जनपद की पहचान बनेगी. इसके लिए परिवहन मंत्री जनपद की ओर से बधाई के पात्र हैं.

हम सबका प्रयास है कि बलिया हर आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हो जाए. वाहन ट्रेनिंग सेंटर भी बनाने के लिए भी कार्यवाही जारी है.

जल्द ही ज़िले में एक बाढ़ स्थल बनेगा, जहां बाढ़ के समय विस्थापित काफ़ी लोग एक साथ रह सकेंगे. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, नपा अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता सहित अन्य अतिथि मौजूद थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia ISBT जिलाधिकारी डीएम दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बस अड्डा बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मॉल रो़डवेज

Post navigation

Previous: उभांव में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ गिरफ्तार
Next: चितबड़ागांव थाने में दूसरी शादी करने जा रहे पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.