Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
आशीष दूबे, बलिया
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र नो मैट्रिक/ऑन क्लाटेबल श्रेणी में दर्ज हैं, उन्हें नोटिस जारी कर तिथि निर्धारित की जाए। निर्धारित तिथि पर प्राप्त होने वाले सभी दावे एवं आपत्तियों का विधिवत निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न होगी।
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि जिले में 7 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 35 सहायक एवं 96 अतिरिक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


