बलिया में नई जिला जेल का रास्ता साफ, 40.40 करोड़ रुपये जारी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। प्रदेश सरकार ने जेल निर्माण हेतु भूमि क्रय के लिए 40 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। यह जानकारी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि जिला जेल नारायनपाली क्षेत्र में लगभग 67 एकड़ भूमि में स्थापित की जाएगी। भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर पहले ही पूरी की जा चुकी है। बजट जारी होते ही अब जमीन खरीद की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुरानी जेल के स्थानांतरण के बाद जिलेवासियों को काफी असुविधा हो रही थी। लंबे प्रयासों के बाद शासन से स्वीकृति मिली है। जमीन क्रय के बाद निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।

मंत्री ने यह भी बताया कि जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की तिथि भी शीघ्र घोषित की जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel