Skip to content
1 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • समय व गुणवत्ता परक हो समस्याओं का निस्तारण: डीएम
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

समय व गुणवत्ता परक हो समस्याओं का निस्तारण: डीएम

बांसडीह तहसील में की जनसुनवाई, आए 205 मामलें पांच का मौके पर निस्तारण
General Desk 18 June, 2019 1 minute read

बांसडीह तहसील में की जनसुनवाई, आए 205 मामलें पांच का मौके पर निस्तारण
बांसडीह(बलिया)। तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम भवानी सिंह खंगारौत व एसपी देवेंद्र नाथ ने आम जनता की समस्याओं को सुना. इस दौरान कुल 208 मामले आए, जिनमें 5 का मौके पर निस्तारण कराया गया. भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पेंशन, राशन आदि के ज्यादा माामले आए. जिलाधिकारी ने सभी शिकायतकर्ताओं को सुनने के बाद वहां मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण गुणवतापूर्वक व समय से करें. इससे पहले पिछले समाधान दिवसों पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी की गयी.
बांसडीह तहसील में शिकायत सुनने के दौरान डीएम भवानी सिंह खंगारौत एक शिकायत के निस्तारण की जांच के लिए कस्बा में विवाद स्थल पर पहुंच गए. वहां उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की और लेखपाल कानूनगों की कार्यशैली सम्बन्धी पूछताछ की. पाया कि न तो नजरीनक्शा बनाया गया और न ही शिकायतकर्ता को ठीक से सुना गया है. किसी तीसरे व्यक्ति से भी जानकारी लेने का कोई प्रमाण नहीं मिला. इस पर निस्तारण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लेखपाल कानूनगो को कड़ी चेतावनी दी. कहा कि इस बार सिर्फ चेतावनी दे रहा हूं, अगली बार ऐसी गलती मिली तो सीधे निलंबन होगा. वहीं तहसीलदार से कहा कि पुरस्कार व दण्ड दोनों के माध्यम से तहसील की व्यवस्था को सुधारें. इसी दौरान जिलाधिकारी ने वहां मुकदमा लड़ रहे वादी व प्रतिवादी को भी बातचीत के माध्यम से मिलाया.
अवैध तरीके से प्लाटिंग कर रहे भूमाफियाओं को भेजें जेल
थाने स्तर से निस्तारित की गयी एक समस्या की सत्यता की जांच करने को डीएम एसपी बांसडीह सहतवार मार्ग पर स्थित अगउर पहुंचे. सोनी देवी की जमीन कब्जा करने की शिकायत पर वे जांच करने पहुंचे थे. वहां सड़क किनारे गलत तरीके से हो रही प्लाटिंग देख लेखपाल, कानूनगो व तहसीलदार को आड़े हाथों लिया. कहा कि विना किसी सक्षम अधिकारी से ले-आउट स्वीकृत कराए प्लाटिंग हो रही है और किसी ने कोई रिपोर्टिंग तक नहीं की. यह आपत्तिजनक है. ऐसे भूमाफियाओं पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजें. उन्होंने निर्देश दिया कि इस जमीन पर प्रशासन का एक बोर्ड लगवाएं, जिस पर यह लिखा हो कि यहां जमीन खरीदने पर किसी भी समस्या के जिम्मेदार प्रशासन नहीं, बल्कि वे खुद होंगे.
कस्बे के सभी लेखपालों के हल्के बदल डालें
शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देख नाराज जिलाधिकारी भवानी सिंह ने तहसीलदार को निर्देश दिया कि कस्बे के सभी लेखपालों का हल्का बदल डालें. कोई भी पुराना लेखपाल कस्बा में नहीं होना चाहिए. उन्हें गांवों में भेजें. नए लेखपालों को कस्बे की जिम्मेदारी दें जो आधुनिक भी हों. कस्बे के लेखपालों की कार्यशैली से नाराज होकर डीएम ने ये निर्देश दिए.

Tags: बांसडीह समाधान दिवस

Post navigation

Previous: घघरौली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, जानी हकीकत
Next: बीच बाजार से अभिकर्ता की बाइक चोरी

ये भी पढ़ें

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

You may have missed

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026
Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.