Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया के विक्रमादित्य अंतिम सांस तक बने रहे दबे-कुचलों की आवाज
  • Featured Story
  • जिला जवार

बलिया के विक्रमादित्य अंतिम सांस तक बने रहे दबे-कुचलों की आवाज

किसान के पुत्र ने सामंती ताकतों के खिलाफ आवाज उठाकर अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की. बेलहरी ब्लॉक प्रमुख के रूप में लगातार तीन बार निर्वाचित हुए.
Central Desk 11 January, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
VIKRAMADITYA-PANDEY
  • कृष्ण कांत पाठक

बलिया : गंवई राजनीति से सफर शुरू कर प्रदेश की सियासत में वर्षों तक हनक रखने वाले समाजवादी नेता विक्रमादित्य पांडे दिल से आजीवन फकीर ही रहे.

वे सामंतवाद के खिलाफ शंखनाद कर दबे-कुचलों की आवाज बनकर उभरे. उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक अपनी इस पहचान को बरकरार रखा. उनसे ज्यादा तो उनके काम ही बोलते थे.

उनके प्रयास से जिले में शुरू की गयी दर्जनभर विकास परियोजनाएं आज भी अधूरी पड़ी हुई है. सत्ता में रहे या सत्ता से बाहर, अपनी सकारात्मक सोच की वजह से हमेशा दलीय बंधनों से मुक्त सबके चहेते और आदर्श बने रहे.

सादा जीवन उच्च विचार को परिभाषित करने वाले प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य पांडे बेलहरी विकासखंड के पिछड़े गांव वसुधरपाह में जगन्नाथ पांडे और समरातो देवी के पुत्र के रूप में 1 जुलाई 1935 को पैदा हुए थे. इनकी पढ़ाई गांव से शुरू हुई और गोरखपुर से ऑनर्स डिग्री हासिल की.

किसान के पुत्र ने सामंती ताकतों के खिलाफ आवाज उठाकर अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की. गांव के प्रधान हुए और बेलहरी ब्लॉक प्रमुख के रूप में लगातार तीन बार निर्वाचित हुए. मिलनसार स्वभाव के चलते बलिया नगर सीट से लगातार तीन बार प्रदेश के निचले सदन में गरीबों और दबे कुचले लोगों की आवाज बने रहे.

प्रदेश सरकार में कैबिनेट विकास मंत्रालय के मुखिया रहे और अंतिम समय में उच्च सदन अर्थात विधान परिषद के सदस्य रहे. ईमानदारी वफादारी ही उनकी अपनी पहचान थी. जीवन में कभी पैसे को महत्व नहीं दिए.

उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्रामीण इलाकों में पानी टंकी, सीवर योजना और शिवरामपुर गंगा घाट पर पीपा का पुल बनवाए. इसके अलावा शहर में स्पोर्ट्स स्टेडियम, दुबहर में विद्युत सब-स्टेशन, बसंतपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला मुख्यालय पर आयुर्वेदिक चिकित्सालय को रूप दिया.

वहीं, नगवा में शहीद मंगल पांडे स्मारक और उसमें अष्टधातु की प्रतिमा की स्थापना, भृगु मंदिर का जीर्णोद्धार तथा शोध संस्थान की स्थापना, राजकीय बालिका इंटर कालेज बसरिकापुर तथा राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा की स्थापना में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा.

आखिर काल की घड़ी 14 जनवरी 2007 को आयी जिसने एक रहनुमा को हमेशा के लिए सबसे दूर कर दिया. उनकी याद में 14 जनवरी को नगवा, कदम चौराहा, टाउन हॉल आदि विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाती हैं.

Related

Tags: बलिया विकास विक्रमादित्य पाण्डेय सादा जीवन

Post navigation

Previous: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
Next: पक्के स्पर निर्माण के लिए रामगढ़ ढाले पर प्रदर्शन 17 जनवरी को

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.