Skip to content
24 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • वज्रपात से तीन की मौत, चौबेछपरा में संकट गहराया
  • जिला जवार

वज्रपात से तीन की मौत, चौबेछपरा में संकट गहराया

केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार घाघरा नदी उतार पर है. लेकिन वह अभी भी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) में खतरे के निशान के उपर बह रही है, जबकि तुर्तीपार (बलिया) और अयोध्या में इसका जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक बना हुआ है. गंगा प्रतिघंटा तीन सेमी की रफ्तार से बढ़ाव पर है.
News Desk 8 August, 2016 1 minute read
GANGA_2

गंगा की लहरों के तेवर देख लोग रतजगा को विवश हैं

बलिया लाइव न्यूज नेटवर्क

बलिया। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार घाघरा नदी उतार पर है. लेकिन वह अभी भी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) में खतरे के निशान के उपर बह रही है, जबकि तुर्तीपार (बलिया) और अयोध्या में इसका जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक बना हुआ है. गंगा प्रतिघंटा तीन सेमी की रफ्तार से बढ़ाव पर है. वहीं दूसरी तरफ गंगापुर अवशेष, लाला बगीचा, श्रीनगर में कृषि योग्य भूमि को गंगा आगोश में लेने लगी है. उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय है, लखनऊ के इर्द गिर्द छोड़ दें तो शेष प्रदेश में ठीकठाक बारिश की सूचना है.

इसे भी पढ़ें – गंगा की लहरों ने चौबेछपरा में जमकर तबाही मचाई

आकाशीय बिजली ने ली तीन की जान

उधर, बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आऩे से सोमवार को बलिया में तीन लोगों की मौत की सूचना है. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गांव केवटलिया निवासी दूधनाथ (60) अपने खेत की निराई के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवा बैठे. उधर, पर्वतपुर गांव की गायत्री (55) पत्नी गरीबा तथा मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी रामजन्म कन्नौजिया (45) गदहा चराते वक्त वज्रपात की चपेट में आऩे की वजह से जान गंवा बैठा.

इसे भी पढ़ें – जीवन दायिनी घाघरा घटाव पर, मुक्ति दायिनी गंगा बढ़ाव पर

बनारस के इर्द गिर्द झमाझम, लखनऊ के आसपास सूखा

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान बांदा जिले के अतर्रा में सबसे ज्यादा 12 सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी. इसके अलावा वाराणसी तथा फूलपुर (इलाहाबाद) में 11-11 सेंटीमीटर, देवबंद (सहारनपुर) तथा राजघाट (वाराणसी) में नौ-नौ, झांसी में सात, चंदौली में छह, मिर्जापुर, इलाहाबाद, फुरसतगंज और सहारनपुर में पांच-पांच सेंटीमीटर, मौदहा (हमीरपुर) तथा राठ (हमीरपुर) में चार-चार, रायबरेली, घोरावल (सोनभद्र), प्रतापगढ़, नकुड (सहारनपुर), महोबा तथा मउरानीपुर (झांसी) में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी. फिलहाल लखनऊ और आसपास के जिलों के लोगों के लिये निराशा ही हाथ लगी है.

इसे भी पढ़ें – जलस्तर में वृद्धि के साथ घाघरा पूरे फॉर्म में, गंगा-टोंस से भी संकट गहराया

चौबेछपरा को बख्शने के मूड में नहीं दिख रही है गंगा

उधर, गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से द्वाबा के लोगों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है. विशेष तौर पर चौबेछपरा गांव का अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. ग्रामीणों का पलायन तेज हो गया है. सोमवार को कटान में गांव निवासी अभिराम, अरुण, बसंत मिश्रा, जगपत और शंभू का घर गंगा में विलीन हो गया. लोग अपना अपना बोरिया बिस्तर समेट कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग रहे है. घाघरा कृषि योग्य भूमि को लगातार निशाना बनाए हुए है. मझौंवा में गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है. गायघाट केंद्र पर प्रात: आठ बजे 56.840 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें – डूहां मठ नहीं होता तो यह इलाका घाघरा की कोख में होता

88 लाख में बनी सड़क बारिश में 88 दिन भी नहीं चली

उधर, अब तक हुई बारिश की मात्रा चाहे जो हो. जिल में हो रहे विकास कार्यों की कलई खोलने भर की बारिश तो हो ही रही है. यहां बनने वाली सड़कें बारिश की दो धार भी बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं. जी हां, अमृतपाली-घोरौली मार्ग इन दिनों इसकी वजह से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. महज एक महीने पहले बनी सड़क आज ऐसी हालत में है कि मानो ये वर्षों से कायाकल्प की बाट जोह रही है. 88 लाख रुपये की लागत से बनी यह सड़क दो बारिश भी नहीं झेल सकी और पानी में बह गई.

इसे भी पढ़ें – नगर पालिका को नालियों के मरम्मत की याद बारिश में आई

Tags: बाढ़ बारिश बांसडीह मनियर

Post navigation

Previous: रामगोबिंद चौधरी आज बलिया में
Next: सतीशचंद्र के छात्र नेताओं ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ये भी पढ़ें

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026

Recent Posts

  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

You may have missed

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.