Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • रेवती
  • छात्रावास उस हर एक बच्ची को समर्पित जिनमें पढ़ने की है ललक- एमएलए केतकी सिंह
  • रेवती

छात्रावास उस हर एक बच्ची को समर्पित जिनमें पढ़ने की है ललक- एमएलए केतकी सिंह

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के उच्चीकृत छात्रावास का भूमि पूजन और शिलान्यास बुधवार के दिन मुख्य अतिथि एवं बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह की मौजूदगी में ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोचार के बीच किया.
Central Desk 1 September, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
The hostel is dedicated to every girl who has the urge to study - Ketki Singh

रेवती, बलिया. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के उच्चीकृत छात्रावास का भूमि पूजन और शिलान्यास बुधवार के दिन मुख्य अतिथि एवं बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह की मौजूदगी में ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोचार के बीच किया.

 

मुख्य अतिथि केतकी सिंह ने कहा कि यह छात्रावास उस हर एक बच्ची को समर्पित है,जिनमें पढ़ने की ललक है.

 

एक बेटी पर आगे चलकर दो परिवारों की जिम्मेदारी होती है. ऐसे में बच्ची की पढ़ाई आवश्यक है, जिससे वह दोनों परिवारों सहित समाज और देश के विषय में कुछ अच्छा कर सके.

 

बांसडीह विधायक ने कहा कि रेवती की जनता ने जितना हमारे लिए किया है. रेवती के लिए जितना कर सकूं वह कम है.

विधायक ने कहा कि सभी कार्यकर्ता यह भाव रखें कि मैं विधायक हूं तथा हमें अच्छा कार्य करना है. छात्रावास बनने से खेल मैदान छोटा यानी समाप्त प्राय होने के विषय पर विधायक ने बीएसए मनीराम सिंह से कहा कि रेवती इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के खेलने की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

 

बांसडीह विधायक ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन ममता सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो भी समस्याएं हैं आप लेटर पैड पर लिख कर मुझे दें. उन समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

 

विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिस जमीन पर छात्रावास का निर्माण हो रहा है. वह जमीन बच्चों के खेलने का फील्ड था. इसी फील्ड पर खेलकर कस्तूरबा की बच्चियां स्टेट लेवल तक पहुंची थीं.

छात्रावास के बनने से फील्ड समाप्त प्राय हो चला है. फिर भी अच्छा कार्य हो रहा है. इससे पूर्व मुख्य अतिथि केतकी सिंह का स्वागत अंगवस्त्रम के साथ ममता सिंह तथा स्मृति चिन्ह के साथ कामिनी पांडेय सहित अन्य लोगों ने किया.

 

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत के पार्श्व गीत पर नृत्य करके स्वागत किया.

कस्तूरबा गांधी छात्रावास के भूमि पूजन के समय लोगों ने विधायक केतकी सिंह का ध्यान सफेद बालू की ढ़ेर की तरफ आकृष्ट किया. इसके साथ ही ईंट की गुणवत्ता की तरफ इशारा किया।विधायक ने तुरन्त कार्यदायी संस्था के जेई हिमांशु राय को बुलाकर सफेद बालू के बाबत पूछताछ करते हुए कहा कि छात्रावास का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण हो.

छात्रावास के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बीएसए मुनिराम सिंह ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं कक्षा आठ पास करने के बाद ड्राप आउट हो जाती है. ऐसा विभागीय सर्वे बता रहा है. ऐसे में आगे पढ़ने तथा बढ़ने की ललक रखने वाली छात्राओं के लिए यह छात्रावास वरदान साबित होगा.

 

इस मौके पर प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे,पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह,अतुल उर्फ बबलू पांडेय,ओंकार नाथ ओझा, मुकेश पांडेय, पृथ्वीराज पांडेय, अनिल सिंह पप्पू केसरी, विजय बहादुर उपाध्याय, राजेंद्र पांडेय,शिक्षक नेता निर्भय नारायण सिंह राजेश सिंह सुनील सिंह अजीत सिंह प्रदीप शुक्ला प्रेम जी चौबे आदि मौजूद रहे . संचालन गिरीश ओझा ने किया.

 

(रेवती संवाददाता पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’की रिपोर्ट)

Related

Tags: #hostel #Ketki Singh #study #केतकी_सिंह #छात्रावास रेवती विधायक

Post navigation

Previous: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर पंचायत चुनाव को लेकर हुई चर्चा
Next: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंद लोगों के बीच बिस्किट नमकीन मोमबत्ती बांटा

ये भी पढ़ें

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • रेवती

Ballia-दो बाइकों की सामने से टक्कर, इलाज करा कर लौट रहे दंपति समेत 6 घायल, दो लोगों की हालत गंभीर

General Desk 10 August, 2026
रेलवे ट्रैक सांकेतिक चित्र
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • रेवती

Ballia-रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दिल्ली कमाने गया था, घर लौटते समय हुई दुर्घटना

General Desk 20 July, 2026
OMveer Singh SP Ballia
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • रेवती

Ballia-कामजी गोंड़ मौत मामले में एसआई  सचिन सरोज और सिपाही अंकित सिंह निलंबित, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

General Desk 14 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.