Ballia-कामजी गोंड़ मौत मामले में एसआई  सचिन सरोज और सिपाही अंकित सिंह निलंबित, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

OMveer Singh SP Ballia

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

अमित उपाध्याय, बलिया

रेवती,बलिया. एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने रेवती थाना पर तैनात एसआई सचिन सरोज और सिपाही अंकित सिंह को कामजी गोंड़ मौत मामले में निलंबित कर दिया है। रेवती के धानाध्यक्ष राजकेशर सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है और फिलहाल रेवती थाना की कमान एसआई अनिल सिंह को सौंपी गई है.

 

एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने यह कार्रवाई कामजी गोंड़ के पुत्र विशाल गोंड़ की तहरीर के आधार पर की है। आरोप है कि विशाल के पिता कामजी गोंड़ को पहले थाने में और फिर एक ईंट भट्ठे पर ले जाकर पीटा गया जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई।

घटना के बारे में बताया गया कि 7 जुलाई को गायघाट निवासी विशाल गोंड़ खेतन चौराहा स्थित सूरज कन्नोजिया की दुकान से मुर्गा खरीदने गया था. यहां उसकी किसी बात को लेकर सूरज के साथ बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान सूरज कन्नोजिया गाली-गलौच करने लगा और उसके रिश्तेदारों ने विशाल पर हमला करने की कोशिश की. विशाल किसी तरह से वहां से भागा। इसके बाद गांव के प्रधान आशुतोष शंकर सिंह उर्फ लालू और उनके ड्राइवर मनीष यादव ने सूरज कन्नोजिया को साथ लेकर थाने में विशाल गोंड़ के खिलाफ शिकायती पत्र दे दिया.

अगले दिन यानी 8 जुलाई को दोपहर में एसआई सचिन सरोज और सिपाही अंकित सिंह रेवती थाना के गायघाट गांव निवासी विशाल गोड़ के घर पहुंचे. यहां उन्होंने उसके 42 वर्षीय पिता कामजी गोंड़ को जबरन पकड़ लिया और थाने ले गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान के दबाव में पुलिसकर्मियों ने थाने में कामजी गोंड़ की जम कर पिटाई की। इसके बाद शाम को ग्राम प्रधान और उसका ड्राइवर कामजी गोड़ को अपने साथ एक ईंट भट्ठे पर ले गए जहां उन्हें फिर पीटा गया।

इसके बाद शाम के 6 बजे के करीब कामजी गोंड़ एक बागीचे में बेहोशी की हालत में मिले. परिजन उन्हें रेवती सीएचसी ले गए जहां उकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पहले जिला अस्पताल रेफर किया और वहां से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 10 जुलाई की रात कामजी गोंड़ की मौत हो गई।

मृतक कामजी गोंड़ के पु्त्र विशाल ने 12 जुलाई को दुकानदार सूरज कन्नोजिया, गायघाट ग्राम प्रधान आशुतोष शंकर सिंह, मनीष यादव एसआई सचिन सरोज, सिपाही अंकित सिंह और सूरज कन्नोजिया के एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. घटना के बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली और ग्राम प्रधान की दबंगई को लेकर सवाल उठ रहे थे और लोगों में भय भी व्याप्त था. अब पुलिस अधीक्षक बलिया की ओर से पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel